Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
अपने बेस्ट फ्रेंड से कैसे करें प्यार?
आपका सबसे अच्छा रोमांटिक साथी आपका सबसे अच्छा दोस्त भी होता है। जिससे आप किसी भी चीज के बारे में बात कर सकते हैं, जिस पर आप पूरी तरह विश्वास कर सकते हैं, और जिसके साथ आप एक एक क्षण का आनंद उठा सकते हैं। अधिकांश लोगों की ज़िन्दगी में ऐसा कोई व्यक्ति अवश्य होता है - उनका सबसे अच्छा दोस्त यानी की बेस्ट फ्रेंड! परन्तु यदि आप और आगे जाना चाहते हैं, विशेषत: तब जब आपका सबसे अच्छा दोस्त आपसे प्यार करता हो, तो इस मौके का फायदा उठाना चाहिए!
समस्या यह है कि कभी कभी लोग अपने दिमाग में यह बात बैठा लेते हैं कि उनका अच्छा दोस्त सिर्फ एक दोस्त है और कुछ नहीं। यह लेख आपको इस मानसिकता को दूर करने में सहायक होगा जिससे आप अपने अच्छे दोस्त से प्यार कर पाएंगे। यदि आप अपने दोस्त से प्यार करते हैं और अपने संबंधों को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो याद रखें, उनकी भावनाओं की कद्र करें और उन पर दबाव न डालें। इससे आप दोनों के बीच अच्छे संबंध बन सकते हैं।

चरण
1. इस बात की चिंता न करें कि दोस्ती खराब हो जाएगी। आप पहले से ही अच्छे दोस्त हैं और आप जानते हैं कि समस्याओं को कैसे दूर किया जा सकता है और लडाई को कैसे रोका जा सकता है। यदि आप वास्तव में एक दूसरे के निकट हैं और आगे के संबंध नहीं चल सकते तो आप फिर से दोस्त बनकर रह सकते हैं।
2. अपने सबसे अच्छे दोस्त से अपने वर्तमान संबंध और संभावनाओं पर बात करें और आप देखेंगे कि आप दोनों ही एक दूसरे में रूचि रखते हैं।
3. अपने सपने शेयर करें (बांटें)। अक्सर अपने भविष्य के बारे में बात करके आप यह महसूस कर सकते हैं कि आप अपना भविष्य एक साथ बिताना चाहते हैं।
4. सोचें कि किस प्रकार आप अपने अच्छे दोस्त के निकट जा सकते हैं, और इससे आपको यह संकेत मिल सकता है कि आप इसका कितना आनंद उठाते हैं।
5. रोमांटिक मूड बनाएं और दोस्त बनकर साथ में कुछ करें, जैसे बीच पर जाना, डांस करना या अकेले केंडल लाईट डिनर करना। आप देखेंगे कि जब वातावरण सही होगा तब नई भावनाएं उभरकर आएंगी।
6. अपना समय लें। प्यार होना कोई जल्दबाज़ी का काम नहीं है और आपको अपने संबंध आगे बढ़ाने से पहले यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आप अपने दोस्त के साथ इसे आगे बढ़ाना चाहते हैं। उसे कहें कि आप उससे प्यार करते हैं। हम आपकी सफलता की कामना करते हैं।
सलाह
अक्सर जो चीज़ें आप साथ साथ करते हैं वे रोमांटिक नहीं होती (चाहे भले ही वह रोमांटिक संबंधों में हो)। जब आप अपने संबंधों को अगले स्तर पर ले जाते हैं, तो वे चीज़ें न करें जो आप हमेशा करते थे, उन स्थानों पर न जाएं जहाँ आप अक्सर जाते थे और मान लें कि आपकी दोस्ती बदल जाएगी: आपको अन्य दूसरी रोमांटिक चीज़ों के लिए प्रयत्न करना चाहिए।
चेतावनियां
यदि आपका अच्छा दोस्त आपसे प्यार नहीं करता, तो इस प्रकार व्यवहार करें कि आप सदा उनके आसपास रहें। अपने आप को बदलने का प्रयत्न न करें। यदि वह आपका सच्चा अच्छा दोस्त है तो आप जैसे हैं वह आपको उसी रूप में प्यार करेगा न कि बदले हुए रूप में।



Click it and Unblock the Notifications
