Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को कैसे बनायें मजबूत
कई लोगों का मानना होता है कि लंबी दूरी वाले रिश्ते हमेशा काम नहीं करते। पर आपको सोंचना होगा कि काम में उलझे रहने के बावजूद भी आपको एक दूसरे का ख्याल रख कर अपने रिश्ते को किसी मुकाम पर पहुंचाना होगा। अगर आप को लगता है कि लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में बातों की कमी होती है तो आपको जान लेना चाहिये कि आज के आधुनिक दौर में विज्ञान और टेकनोलोजी ने यह मुमकिन कर दिखाया है। आप फोन कॉल्स, वीडियो चैट, मेल, फेसबुक, स्काइप वीडियो और न जाने कौन कौन सी इंटरनेट टेक्नॉलिजी के दृारा एक दूसरे का हाल-चाल पूछ सकते हैं।
तो अगर आप भी लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में फसे हुए हैं और आप की गर्लफ्रेंड कहीं दूसरे शहर में काम करती है तो उदास न हों। हम आपको कुछ ऐसे आसान तरीके बताएंगे जिन्हें अपना कर आप इस रिश्ते का मजबूत बना सकते हैं।

1. अपने रिश्ते को एक नाम दें
आप रिश्तों के मानकों के आधार पर दोनों को स्पष्ट करते हुए, शुरुआत में महत्वपूर्ण प्रश्न पूछें। इस तरह अपने रिश्ते को नाम (डेटिंग, मिलना-जुलना, गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड, इंगेज्ड) देकर एक विशिष्ट ढंग (एक व्यक्ति तक सीमित) से परिभाषित करें। यह पूछाना मुश्किल और अजीब सवाल हो सकता है, लेकिन यह आपको दिल के दर्द और गलतफहमी से बचा सकता है।

2. हर वक्त संपर्क में रहें
आप स्काइप वीडियो चैट कॉल का इस्तेमाल करके संपर्क में रहें और संभव हो सके तो हर रोज या जितना जल्दी-जल्दी हो सके संपर्क में रहें, टेक्स्ट मेसेज, फोन कॉल और हर दिन ईमेल करें. यह संपर्क बनाए रखना और एक दूसरे के दैनिक जीवन में जितना संभव हो सके उतना बने रहना महत्वपूर्ण है।

3. अपनी छोटी-छोटी बातें शेयर करें
अपनी छोटी से छोटी उपलब्धियों और परेशानियों के बारे में एक दूसरे को बताएं। सलाह लें। समय मिले तो चैट के लिए इंस्टेंट मेसेंजर प्रोग्राम का या वीओआईपी का प्रयोग करें, या उस विजुअल कनेक्शन के लिए वेब कैम का। ई मेल बहुत बढ़िया है इसलिए इसका इस्तेमाल जरूश्र करें, विशेष रूप से जब लंबी दूरी के फोन अपके बजट पर दबाव डालें।

4. अपनी समान रुचियों का अनुसारण करें
भले ही उसमें आपको ज्यादा रुचि नहीं हो। यदि ऐसी कोई फिल्म है, जिसे आप दोनों देखने में रुचि रखते हैं, तो अलग-अलग देखें और फिर बाद में एक दूसरे को कॉल करें और उसके बारे में बात करें। संबन्ध जोड़े रखने के रचनात्मक तरीके खोजें।

5. एक दूसरे को नियंत्रित करने से बचें
लोगों की अपनी इच्छाएं होती हैं और कोई भी किसी दूसरे व्यक्ति पर नियंत्रण नहीं कर सकता है। जब तक आप दोनों रिश्ते में रहने की रुचि रखते हैं, आप इस के साथ जुड़े रहेंगे और दूरी का कोई फर्क नहीं पड़ेगा। जैसे ही आप यह फैसला कर लेंगे कि दूसरा मैच अच्छा नहीं है-या कोई और एक बेहतर मैच है - आपका रिश्ता खत्म हो जाएगा, चाहे आप 3000 मीलों की दूरी पर हों या दो सड़कों के फासले पर रहते हों या दीवार पर अपनी शादी की तस्वीर के साथ एक ही बिस्तर शेयर करते हों। आपको इस रिश्ते को बनाए रखने के लिए पूरी तरह से एक दूसरे पर विश्वास करना होगा।

6. एक साथ अपने भविष्य के बारे में बात करें
अपने भविष्य के बारे में बात करना महत्वपूर्ण है। यदि आपको यह पता नहीं है कि कितने दिन तक आप अलग रहेंगे, तो फिर से एक दूसरे के पास आने के लिए लक्ष्यों को बनाने का प्रयास करें।

7. एक उम्मीद बनाएं रखें
हमेशा याद रखें कि चीजें और यहां तक कि संबंध समय के साथ बेहतर हो जाएंगे। आशा बनाए रखें।

8. एक दूसरे से अक्सर मिलें
अपने बजट में रह कर एक दूसरे से मिलने का प्लान बनाएं। एक रिश्ता केवल फोन कॉल पर जीवित नहीं रह सकता है। आपको जब भी मौका मिले एक दूसरे को नजदीक से और व्यक्तिगत रूप से देखने की जरूरत है।

9. ईर्ष्या से बचें और भरोसा रखें
आपकी यह विचारधारा आपकी हमेशा मदद करेगी, कि हर कोई विश्वसनीय और मासूम है, जब तक इसके विपरीत साबित न हो। अपने पार्टनर के बारे में ज्यादा पूछताछ मत करें कि वो किसके साथ बाहर गया, किससे मिला, जब आप कॉल कर रहे थे, तो उसने तुरंत कॉल क्यों पलटकर नहीं की या कोई मैसेज क्यों नहीं छोड़ा। ऐसा सिर्फ इसलिये हुआ क्योंकि आप एक लंबी दूरी के रिश्ते में हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि आपका जीवन रुक जाएगा।

10. उन्हें अपनी एक निजी वस्तु भेंट दें
उन्हें अपनी कोई चीज़ दें जो कभी आप की थी। यह उसे सुकून, खुशी और आप के साथ होने की याद दिलायेगी।



Click it and Unblock the Notifications
