Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कौन सी है वो बात जो हर लड़की चाहती है एक लड़के में
फीमेल को किसी पुरूष के बारे में क्या बात पसंद है, यह जानने की उत्सुकता सभी पुरूषों का सपना होती है, लेकिन इसके बारे में जानकर विलासता का आनंद लेना सभी के बस की बात नहीं है। बेशक, हम जानते है कि आपके पास कोई भी फिल्मी ट्रिक नहीं है और न ही जानने का कोई तरीका, लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि हर कोई अपोजिट सेक्स के बारे में कुछ स्पेशल बातों की तमन्ना रखता ही है, फिर चाहें वह फीमेल ही क्यूं न हो।
इसीलिए, बोल्ड स्काई आज आपको बता रहा है कि कैसे पहले किसी फीमेल के दिमाग में जगह बनाएं और बाद में उसके दिल में -

आपका कोई यूएसपी टैलेंट हो -
यह 100 प्रतिशत सच है कि फीमेल किसी भी टैलेंटड पुरूष की ओर तुरन्त आकर्षित हो जाती है, फिर चाहें वो मस्त गिटार बजाता हो, खाना बनाने में निपुण हो या फोटोग्राफी के लिए क्रेजी हो, फीमेल को हर वो पुरूष अच्छा लगता है जो अपने काम में उस्ताद हो और उसे सबकी अपेक्षा बखूबी करता हो। इसलिए, उसके दिल में जगह बनाने के लिए अपने टैलेंट का यूज करें, उसके लिए गिटार प्ले करे, खाना पकाएं और वो सब कुछ करें जो आप कर सकते है। क्योकि आपका टैलेंट ही उसे आपके लिए क्रेजी बना सकता है।

2) हर पल उसके बारे में सोचना
क्या आप जानते है कि फीमेल को अपनी ओर ध्यान देने वाले लोग सबसे ज्यादा अच्छे लगते है। उसे पसंद आता है कि आप उसके बारे में हर पल सोचें, हर वक्त आपको उसका ही ख्याल आएं। आप चाहे मंहगे गुलदस्ते न ले, लेकिन उसके पहुंचने से पहले मोहब्बत भरी निगाहों से इंतजार करते हुए जरूर पहुंच जाएं। आप उसे खुश कर देने वाले कॉम्पलीमेंट दे या न दे, लेकिन उसे यह एहसास जरूर करा दें कि आपने उसे कितना याद किया। इससे उसे लगेगा कि आपके दिल में उसके लिए कितनी एहमियत है और वह आपकी दीवानी हो जाएगी।

3) उसके साथ हंसी - मजाक
इंसान के दिमाग को उसकी बातें ही दर्शाती है। एक पुरूष, वाकई में हंसी - मजाक में आगे होता है, वह बुरे वक्त में लोगों को हंसाने की क्षमता रखता है और खुद को खुश रख लेता है, बस यही आदत फीमेल के दिल में घर बना लेती है। महिलाएं या लड़कियां, पुरूषों में सबसे ज्यादा इसी आदत को ताड़ती है। आपका प्रेजेन्स ऑफ माइंड, बुरे वक्त में बात करने का तरीका आदि फीमेल को पसंद आता है।

4) एक प्यार भरी मुस्कान
बात शारीरिक आकर्षण की हो, तो सारी चीजें ध्यान में रखी जाती है जैसे - फिगर, हेल्थ, फिटनेस आदि। लेकिन फीमेल, पुरूषों की स्माइल की फैन होती है। अगर कोई पुरूष, किसी फीमेल का वेलकम, लव विद स्माइल करें, तो वह फीमेल पक्का इम्प्रेस हो ही जाएगी। और अगर आपके दांत भी मोती से सुंदर है तो आपके लिए बोनस है। इससे फीमेल को अंदाजा हो जाएगा कि आप अपना ख्याल खुद से रखते है।

5) रोमेंटिक होना
फीमेल को सेक्स से ज्यादा रोमांस भाता है। आप उनके लिए, फ्लॉवर ले जाएं, प्यारा सा मैसेज वाला कार्ड ले जाएं या उन्हे कैंडल लाइट डिनर पर ले जाएं, ये सभी चीजें आपको उनके करीब और करीब ले जाएगी। उन्हे इतना प्यार दे कि वो खुद को भूल जाएं, उन्हे जताएं कि आप उन्हे अंतरआत्मा से चाहते है। उन्हे जितनी उम्मीद न हो, उससे ज्यादा और प्यारे - प्यारे कॉम्पलीमेंट दे। बच्चे के जैसे उनकी देखभाल करें, तो शायद वो आपके लिए और आप उनके लिए कम समय में ही बेहद खास बन जाएं।

6) आत्मविश्वास
फीमेल की नजर में पुरूष का कॉन्फीडेंस उसे सेक्सी बना देता है। कॉन्फीडेंट पुरूषों की ओर फीमेल अपने आप खिंची चली आती है। किसी भी पुरूष का आत्मविश्वास फीमेल को दर्शाता है कि अपने आप में कितना बैलेंस, मैच्चोर और समझदार है। फीमेल इन्ही बातों से इम्प्रेस हो जाती है।

7) हक ज़ताना
आप शायद यह बात अच्छी तरह जानते है कि किसी भी फीमेल वह इंसान हमेशा भाता है जो उस पर अपना हक दिखाएं, उसे बताएं कि उसकी जिन्दगी में दोनों के मिलने के बाद कितना कुछ अच्छा हुआ है, उसे निहारे, उस पर अपना अधिकार दिखाते हुए डांटे, सराहे, सलाह दे, उसकी बात सुनें आदि। लेकिन इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि आप उससे उसकी आजादी छीन लें, उसकी हर बात में दखल दें, उसके हर काम पर कड़ी निगाह रखें, अगर आप भूल से भी ऐसा करेगें तो आप उसके प्यार के नहीं बल्कि नफरत के पात्र होंगे। इसलिए स्मार्ट तरीके से फीमेल की पसंद बनें।



Click it and Unblock the Notifications
