Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इन संकेतो से पता करें कि गर्लफ्रेंड करेगी आपको डंप
अगर आप अपनी लवर के साथ रिश्ता बनाएं रखने की हर कोशिश करते है लेकिन फिर भी उनकी कुछ आदतें आपको हमेशा परेशान करती है, इसका सीधा सा मतलब यह है कि अब आपको वह डंप करने वाली है।
कोई भी लड़की, किसी भी लड़के को डंप करने से पहले कुछ आदतें और एक्टीविटी करने लगती है, जिनसे आप समझ जाएं कि उन्हे आपमें दिलचस्पी नहीं रही और अब वह आपसे अलग होना चाहती है। आज हम आपको ऐसे कुछ लक्षणों के बारे में बता रहे है जो कोई भी लड़की अपने ब्यॉवफ्रैंड को डंप करने से पहले अपनाती है :

1) बातचीत में रूखापन आ जाता है।
जब आप दोनों बातचीत कर रहे हों, तो रूखापन सा लगा। पहले जैसा प्यार और आत्मीयता न हो, तो समझ जाएं कि वह आपमें रूचि नहीं ले रही है। आप कोई भी बात करें, वह उल्टा ही जबाव दें, ऐसे में आपको सतर्क होने की जरूरत है। वैसे चेहरे के हाव - भाव से भी जाना जा सकता है कि वह आपकी बात को ध्यान से सुन भी रही है या नहीं।

2) बिना वजह आपकी आलोचना करती रहें
अगर आपकी लवर बिना वजह भी आपकी आलोचना करती रहें तो समझ जाएं कि वह आपसे अलग होने का मन बना चुकी है। बात - बात पर किसी से सहमत न होना दर्शाता है कि आप उस इंसान के साथ सहज नहीं है। बिना वजह बहस करना भी एक संकेत है।

3) वह आपके लोगों से मिलना न चाहें
अगर आपकी लवर आपके सर्किल, फ्रैंडस या फैमिली वालों से न मिले या उनमें कोई दिलचस्पी न रखें तो भी आपके लिए चिंता की बात है। अचानक से किसी का आपके बारे में और आपसे जुड़े लोगों से मिलने का मन न करें तो समझ लें कि आपसे किनारा करने की कोशिश में है।

4) रिश्ते में पहले जैसा स्पार्क न रहा हो :
पहले जब आप मिलते हो तो प्यार भरी बातें होती हों, रोमांस होता हो और हसीं - मजाक चलता हो लेकिन अगर अब ऐसा नहीं होता है तो भी आपके लिए यह रिश्ते के खत्म होने की दस्तक है। आपकी जिन बातों पर पहले वह खिलाखिलाकर हंस देती थी, अगर अब उन्ही पर उन्हे गुस्सा आता हो, तो समझ जाएं कि मोहब्बत की हवाओं का रूख पलट रहा है।

5) आपके साथ शारीरिक तौर पर भी खुशी न मिलती हो:
अगर आपकी लवर को शारीरिक तौर पर भी आपसे कोई दिलचस्पी न हों, तो आपके लिए खतरे की बात है। आपकी बातें, किस, हग, सब कुछ उन्हे अच्छा न लगता हो तो विचार करें।

6) भविष्य के बारे में कोई बात न करना :
अगर आपकी लवर आपसे भविष्य के बारे में कोई बात करना पसंद नहीं करती तो यह दर्शाता है कि उनकी आपमें रूचि घट रही है और वह आपके साथ आगे लाइफ बढ़ाने के बारे में नहीं सोच रही है। जैसे - उनका शादी के बारे में बात करना, बच्चों को लेकर कोई बात न करना, हनीमून की प्लानिंग न करना।

7) वह अपने ऊपर आपसे मिलते समय कोई ध्यान न देती हो :
अगर वह आपसे पहले मिलने से पूर्व अच्छी तरह तैयार होती हो और अब वह सामान्य रूप में ही मिलती हो तो समझें कि उनके अंदर आपसे मिलने का चार्म खत्म हो गया है। किसी से मिलने की ललक हमेशा चेहरे पर नजर आ ही जाती है। पर जब आपको किसी के साथ रिलेशन न रखना हो, तो उसके लिए किसी प्रकार की तैयारी करने का मन नहीं करता है।



Click it and Unblock the Notifications
