Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
लड़के को इंप्रेस करना हो तो न करें ये गलती
दुनिया में आप जितनी भी बुरी चीजे़ सोंच सकती हैं उनमें से सबसे बुरी चीज़ होगी किसी लड़के को इंप्रेस करने की सोंचना। जब भी आप किसी को इंप्रेस करने की सोंचती हैं तो आपको सही दिशा में सोंचने और सही कदम उठाने की आवश्यकता होती है। अपनी पसंद के लड़के को इंप्रेस करने के लिये यदि आपने कोई गलत कदम उठा लिया तो समझिये कि आपकी सारी महनत पर पानी फिर जाएगा।
कई लड़कियों के लिये लड़कों को इंप्रेस कर के अपने पीछे-पीछे भगाना बहुत आसान काम होता है मगर कुछ ऐसी भी लड़कियां हैं जिन्हें लड़कों से बात तक करनी नहीं आती। जिन लड़कियों को नहीं पता कि लड़कों को कैसे पटाते हैं उन्हें इस काम में होशियारी दिखानी चाहिये और कोई ऐसा कदम गलती से नहीं उठाना चाहिये जिससे लड़का इंप्रेस होने कि बजाए डिप्रेस हो कर दूर भाग जाए।
ऐसी कई बातें हैं जिन्हें लड़के के साथ डेटिंग करते वक्त बिल्कुल भी नहीं बोलनी चाहिये। बोल्डस्काई आपको कुछ ऐसी रिलेशनशिप सलाह देगा जिसको अपना कर आप अपने मन चाहे लड़के को आसानी से इंप्रेस कर सकती हैं।

लड़के को इंप्रेस करना हो तो न करें ये गलती
1. बुद्धिजीवी बनें- खुद पर विश्वास रखें और जब भी लड़का सामने आ कर बात करें तो उसके सामने गूंगी ना बनी रहें। इसके अलावा बिन बात के ज्यादा हंसना और बेकार की बातें करने से लड़कों पर बुरा इंप्रेशन बनता है।
2. ढंग के कपड़े पहने- कई लड़कियों का मानना है कि लड़कों को लड़कियां केवल छोटे कपड़ो में भी अच्छी लगती हैं, पर ऐसा नहीं है। लड़कों को वही लड़कियां इंप्रेस कर पाती हैं जो खुद को सही तरीके से कैरी करें और ढंग के कपड़े पहनें।
3. अच्छा व्यवहार करें- इस बात का हर लड़की को खास ख्याल रखना होगा। आपको अपने साथी को अपना सबसे अच्छा व्यवहार दिखा कर इंप्रेस करना होगा ना कि उसके सामने नखरे दिखाने होगे।
4. मुंह से गाली ना निकालें- अधिकतर लड़कों को ऐसी लड़कियां नहीं पसंद जो लड़को कि तरह बात बात पर गाली निकालती हों। अगर लड़के को इंप्रेस करना हो तो एक सभ्य नारी की तरह व्यवहार करें ना कि टॉम ब्वॉय की तरह।
5. दूसरों के साथ भी रहें- हमें पता है कि आप लड़के को इंप्रेस करने के चक्कर में पहले से ही इतनी परेशान हैं, पर एक गलती जो आपको कभी नहीं करनी है , वह है अपने आस-पास के लोगों को नजरअंदाज करने की। ऐसे लड़के भी होते हैं जो अपनी प्रिय साथी के साथ होने के बावजूद भी दूसरों की कंपनी को इंज्वाय करते हैं।
6. नाटकबाजी ना करें- ऐसा बिल्कुल ना सोंचे कि आपका नाटक कोई पहचान नहीं पाएगा। यदि आप अपनी डेट के सामने नाटक दिखा रही होंगी , तब आप खुद ही सोंच लीजिये कि आप अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही हैं।



Click it and Unblock the Notifications
