Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अपने घर वालों को अपने प्यार के बारे में कैसे समझाएं?
महानगरों की बात करें या फिर किसी छोटे से गांव की, प्यार की कोई बंदिशे नहीं होती। जब कोई इंसान प्यार में पड़ता है तब वह पूरी दुनिया को बड़ी ही आसानी से बोल देता है कि वह किसी खास के प्यार में डूबा हुआ है मगर जब बात खुद के माता पिता को बताने कि आती है तब मानों पैरों तले जमीन खिसक जाती है। पर अगर हमारा प्यार सच्चा है तो हमें किसी से डरने की कोई जरुरत नहीं है। अगर बच्चे ने अपने जीवन साथी को चुनने का फैसला खुद ही कर लिया है तो पेरेंट्स को भी बच्चों की बात सुननी चाहिये।
मगर ऐसा बहुत कम होता है कि पेरेंट्स अपने बच्चे की बात मानते हैं। बात ना मानने के घर वालों के अपने कारण होते हैं, जिस पर वह आंख मूंद कर चलते रहते हैं। वे लड़के और लड़कियां जिन्होंने अपने लाइफ पार्टनर का चुनाव खुद ही कर लिया है, उनके लिये हम लाएं हैं कुछ ऐसे तरीके जिनसे आप आसानी से अपने माता-पिता को ये बोल सकते हैं कि आपने अपना लाइफ पार्टनर खुद ही ढूंढ लिया है। आइये देखते हैं क्या है वो तरीका-

अपने घर वालों को अपने प्यार के बारे में कैसे समझाएं?
1. उनसे बात करें- अगर आप चाहते हैं कि आपके पेरेंट्स आपकी बात माने तो सबसे पहला काम आपको केवल यह करना होगा कि उनकी बात को माने। उन्हें अपने बॉयफ्रेंड की सारी अच्छी बातें बताएं और कहें कि यही वह इंसान है जो आपको खुश रख सकता है।
2. उनकी बातों को सुनें- इस दौरान आपके माता-पिता आपसे बहुत दुखी हो चुके होते हैं, तो ऐसे में आपको उनकी बातें सुन कर उनके दुख को कुछ कम करना चाहिये।
3. उनका सम्मान करें- कई बार लड़कियां अपने प्यार के चक्कर में अपने पेरेंट्स को उतनी इज्जत देना भूल जाती हैं जितनी कि उन्हें देनी चाहिये। पर इस दौरान अगर आप उन्हें इज्जत दे कर बात नहीं करेंगी तो उन्हें बहुत बुरा लगेगा और आपकी बात बनते बनते बिगड़ जाएगी।
4. धैर्य बनाए रखें- जब बात अपनी बात को मनवाने की आती है तो आपको थोड़ा सा धैर्य रखने कि आवश्यकता पड़ती है। आप को अपनी बातो को समझाने और उनकी बातों को समझने के लिये धैर्य की आवश्यकता पडे़गी।
5. उन पर दबाव ना डालें- उन पर अगर दबाव डालेंगे तो वो और ज्यादा गुस्सा होगें। यदि वे आपकी बातों को अनसुना कर रहे हैं तो उन्हें कुछ दिनों का समय दीजिये पर उन पर दबाव बिल्कुल भी ना डालिये।



Click it and Unblock the Notifications
