Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
अगर नहीं कह पा रहें हैं 'आई लव यू', तो ऐसे जताएं प्यार
हालांकि यह कहना तो बहुत आसान है, पर करना बहुत मुश्किल। दरअसल आई लव यू कहने के लिए सटीक समय और सही तैयारी की जरूरत पड़ती है। पर हां, अगर दोनों ही रिश्ते के एक ही मोड़ पर खड़ें हों, तब अपने प्यार को सीधे तौर पर बता देना असान हो जाता है।
जब तब आपका रिश्ता इस मोड़ तक न पहुंचे तब तक आप प्यार जताने के लिए आप कई और तरीके अपना सकते हैं। आप उनके प्रति विनम्र रहकर और उनका ख्याल रखकर इसकी शुरुआत कर सकते हैं। इसके अलावा उनके प्रति नरम रुख अपनाना, परवाह करना, सहारा देना और उनकी जरूरत के समय मौजूद रहना आपके प्यार का संकेत हो सकता है। साथ ही भौतिक रूप से भी आपको प्यार जताने की जरूरत पड़ेगी।
एक ब्वॉयफ्रेंड होने के नाते आपको उनके लिए कुछ छोटी-मोटी चीजें खरीदनी चाहिए। आप उनके लिए फूल का एक गुच्छा खरीदए या फिर उन्हें खत लिखकर बताइए कि उनके साथ समय गुजारना आपको कितना अच्छा लगता है। बेहतर होगा कि प्यार का इजहार करने के बजाए प्यार जताने की कोशिश करें।
आइए हम आपको बताते है 10 ऐसे तरीके जिससे आप प्यार जता सकते हैं।

फूल भेजना
प्यार जताने का यह सबसे रूमानी और सदाबहार तरीका है। बस आप उन्हें इंप्रेस के करने लिए अपनी दिल की सुनें और सही फूल चुनें।

खत लिखें
कई बार ऐसा होता होगा कि आप उनसे मिल नहीं पाते होंगे। ऐसे में आप उन्हें खत लिखें। इसमें आप अपने प्यार के बारे में लिखें और उनकी तारीफों के पुल बांधे। खत को और ज्यादा रूमानी बनाने के लिए आप शेरो शायरी या गजल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

डेटिंग
ब्वॉयफ्रेंड होने के नाते जरूरी है कि आप उन्हें डेटिंग पर ले जाएं। आप चाहें तो उन्हें बाहर लंच करा सकते हैं या फिर साथ में कोई मूवी देख सकते हैं। ऐसी रोमांटिक ऑटिंग से आपको प्यार जताने में मदद मिलेगी।

उनके लिए पकाएं
प्यार जताने का यह भी एक नायाब तरीका है। आप उन्हें खाने पर बुलाइए और उनके लिए खुद खाना पकाइए। इससे उन्हें भी इस बात का एहसास होगा कि आप उनका कितना ख्याल रखते हैं।

तारीफ करें
इसके लिए आपको किसी तरह की प्लानिंग की जरूरत नहीं है। जब भी आपको मौका मिले आप उनकी तारीफ करें। लड़कियों को तारीफें सुनना बहुत पसंद होता है, भले ही वे झूठी ही क्यों न हो। वह खुद को अच्छा दिखाने के लिए बहुत मेहनत करती हैं।

सरप्राइज दें
उन्हें सरप्राइज देकर भी आप प्यार को बखूबी जता सकते हैं। आप उनके घर पर डिनर के लिए पहुंच कर उन्हें सरप्राइज दे सकते हैं। या फिर आप उनके लिए कोई सरप्राइज बर्थडे पार्टी भी रख सकते हैं।

प्यार का सार्वजनिक प्रदर्शन
यह तरीका कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है। अगर आप लड़की को सार्वजनिक स्थान पर लिप किस करते हैं, तो इससे पता चलता है कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं और वह आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण है।

ईमानदारी और सम्मान
इससे यह पता चलता है कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं। किसी भी रिश्ते में हर समय ईमानदार होना और सामने वाला का सम्मान करना बेहद जरूरी होता है।

जरूरत के समय साथ रहें
जब आपकी गर्लफ्रेंड को आपकी जरूरत हो या फिर आपका सपोर्ट चाहिए हो तो हमेशा इसके लिए तैयार रहें। ऐसे मौके पर जब आप उनके साथ होते हैं तो उन्हें आपमें साकारात्मक चीजें नजर आती हैं। साथ ही उन्हें यह एहसास होता है कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं और कितना ख्यला रखते हैं।

प्यार का इजहार करें
अकसर लव यू शब्द हल्के-फुल्के अंदाज में अनौपचारिक रूप से कहें। पर समय सही समय पर इसे गंभीर और रोमांटिक तरीके से भी कहें। जब आप दिल में सच्चा प्यार लिए प्यार का इजहार करते हैं, तो इसका असर होता है।



Click it and Unblock the Notifications
