Latest Updates
-
Summer Special Tinda Sabzi Recipe: कम मसालों में बनाएं होटल जैसी स्वादिष्ट सब्जी -
आईटी मैनेजर की लाखों की नौकरी छोड़ थामा ऑटो का हैंडल, इस महिला की अनोखी कहानी जीत रही दिल -
Maghi Special Bihar Tilkut Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसा कुरकुरा और स्वादिष्ट तिलकुट -
Summer Hair Care: गर्मियों में बालों के लिए बेस्ट 5 हल्के तेल, बिना चिपचिपाहट के मिलेंगे लंबे और मजबूत बाल -
Japan Mango Ban: जापान में सबसे ज्यादा कौन सा आम खाया जाता है? 20 साल बाद भारतीय आमों पर लगाया प्रतिबंध -
Restaurant Style Jeera Aloo Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसा चटपटा और कुरकुरा जीरा आलू -
World No Tobacco Day: स्मोकिंग की लत से छुटकारा चाहिए? ये 5 घरेलू उपाय बीड़ी-सिगरेट छोड़ने में करेंगे आपकी मदद -
World No Tobacco Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व तंबाकू निषेध दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
Bihari Breakfast Special Dahi Chura Recipe: पारंपरिक स्वाद के साथ झटपट तैयार करें -
Aaj Ka Rashifal 31 May 2026: रविवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की कृपा, धन लाभ के साथ चमकेगा भाग्य
अपने पति को बुलाइये इन प्यारे-प्यारे नामों से
पति और पत्नी, दुनिया का सबसे खूबसूरत रिश्ता निभाते हैं। इस रिश्ते में प्यार, भरोसा और केयर होती है जिसमें दोनों तरफ से बराबर अपनापन होता है। इस प्यार और स्नेह को कई तरीकों से जाहिर किया जा सकता है। सेक्स, रोमांस डेट या प्यार भरी बातें, दोनों को हमेशा करीब लाती हैं।
पतियों को आप अक्सर अपनी पत्नियों को स्वीटू, जानू, हबी, बुलाते सुन सकते हैं जिसमें उनका प्यार और अपनापन झलकता है। औरतें इस नाम को पसंद भी करती हैं, लेकिन पति को भी किसी प्यार भरे नाम से बुलाना चाहिए। हालांकि, पति अक्सर दिखाते हैं कि उन्हे ऐसे नाम अच्छे नहीं लगते या उन्हे कोई फर्क नहीं पड़ता है लेकिन मन ही मन वो आपको इन नाम को पुकारते हुए ही याद करते हैं। प् यार भरे नाम लेने से आप दोनों के बीच अपनापन और बढ़ेगा।
यहां हर प्रकार के पतियों के लिए अलग-अलग नाम बताएं जा रहे हैं जिन्हे पत्नी, अपने पति की कैटेगरी के हिसाब से सेलेक्ट कर सकती है।

1) प्यार भरे नाम : इन नामों से आप अपने पति को पुकार सकती हैं। अगर आपके हसबैंड बहत स्वीट हैं तो इन नामों का इस्तेमाल हमेशा के लिए कर सकती हैं।
हबी - हसबैंड को संक्षिप्त रूप में हबी कहते है।
हनी
स्वीटी
शुगर
बेबी
लड्डू
चीकू
अगर आप इनमें से किसी नाम को लेने के बारे में नहीं सोंच रही है या हिचकिचा रही हैं तो आपको पहले उनसे प्यार करना सीखना पड़ेगा।
2) रात के वक्त : जब भी आपको पति आपके नजदीक हो, आपके साथ वो अकेले हों, तो आप उन्हे इन नामों से पुकार सकती हैं। पति के साथ फोन पर बात करते हुए भी आप इन नामों से उन्हे पुकार सकती हैं, इससे उन्हे अच्छा लगेगा।
हॉटी
सेक्सी
मॉय मैन
हीरो
3) आमतौर पर लिए जाने वाले भारतीय नाम : भारत में आप कहीं भी जायें, महिलाएं अपने पति को काफी पारम्परिक तरीके से बुलाती हैं। जैसे - हिन्दी में : सुनते हो, ज़रा सुनो, सुनिए, आदि वहीं मराठी में : अहो, री, आदि। ये प्यार भरे नाम नहीं होते हैं लेकिन इनके पुकारने का तरीका बेहद अपनापन भरा होता है। अगर आप चाहें तो कई और भी नामों से बुला सकती हैं जैसे - बच्चा, सोना, बाबू, जान, बेबो और जानेमन। आप चाहें तो स्थानीय भाषा में बोले जाने वाले प्यारे शब्दों से भी उन्हे पुकार सकती हैं।
4) टिपिकल पति वाले नाम : इंडिया में कई औरतें अपने पति का नाम लेने में हिचकिचाती है। ऐसे में वह हमेशा आप या पप्पू के पापा कहकर काम चला लेती है। ऐसा पुकारने से वह सम्मान देती है। इस तरह से बुलाने का एक फायदा है कि आपको कभी भी दूसरे के सामने अपने बुलाने का तरीका बदलना नहीं पड़ता है।
5) प्रोफेशन से जुड़े नाम : भारत में तमाम महिलाएं अपने पति को उनके प्रोफेशन के हिसाब से भी बुलाती हैं। जैसे वकील साहब, डॉक्टर साहब, इंजीनियर साहब, प्रोफेसर साहब, आदि।
6) रोमेंटिक हीरो - अगर आपके पति रोमेंटिक किस्म के है तो उन्हे हमेशा रोमेंटिक नाम से बुलाएं। जैसे - रोमियो, रांझणा और मंजनू आदि। ये सभी नाम फिल्मी हीरो के है जो अपने ज़माने में रोमेंस के लिए जाने जाते थे। ये तो पक्का है कि हर रोमेंटिक आदमी को खुद को रोमियों कहलाना पसंद होता है।
7) एक उम्र के बाद - पति को आप कितने ही क्यूट नामों से क्यों न बुलाएं, एक उम्र होने के बाद क्यूटी, बेबी, आदि सब भूलकर ज्यादातर महिलाएं अपने पति को बुढ़ऊ, आदि कह कर पुकारने लगती हैं।



Click it and Unblock the Notifications