Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
क्या आपका एक्स आपको अभी भी प्यार करता है ?
अगर आप अपने ब्वॉयफ्रैंड से अलग हो चुकी है और अभी भी सोचती है कि क्या वो आपसे प्यार करता है तो यह जानने के कई तरीके भी है जिनसे आप आसानी से जान सकती है कि वो अभी भी आपसे उतना ही प्यार करता है या नहीं। लेकिन इस बारे में बात करने से पहले हमें इस बारे में बात करना होगा कि आपका ब्रेकअप कैसे हुआ। अगर आप दोनो के ब्रेकअप होने का कारण आप दोनों को ही पता है तो आप आसानी से उसके प्यार के बारे में जान सकती है। अगर आप दोनों को अपने अलग होने का कारण ही नहीं पता है तो एक्स - पार्टनर के बारे में जानने में दिक्कत हो सकती है।
कभी - कभी जब ब्रेकअप हो जाता है लेकिन उसके बाद भी आपका एक्स आपसे प्यार करता है। इस तरह से वो आगे नहीं बढ़ पाता है और आपको भी दिमाग में हमेयाा ये बात क्लिक करती ही रहती है। यहां आपको ऐसे कुछ प्वांइट बताएं जा रहे है जिनसे आप जान सकती है कि वो अभी भी आपसे प्यार करता है या नहीं :

1) हमेशा बात करने की कोशिश करना : आप दोनों को अगल हुए समय बीत गया, लेकिन अगर आज भी आप उन्हे कहीं मिलती है तो वह आपसे बात करने की कोशिश करते है, मिलते है, मुस्कराते है, स्वागत करते है। ब्रेकअप के बाद भी वह आपको फोन करें, आपसे हाल - चाल लें, मैसज करें तो समझ जाएं कि उन्होने एक नाम वाला रिश्ता खत्म किया है लेकिन उनका मन अभी भी आप पर लगा हुआ है। कई बार ऐसा करके आपको वापस भी पाना चाहते है।
2) आपकी जिंदगी में रूचि लेना : ब्रेकअप के भी अगर आपके एक्स को आपकी लाइफ के बारे में जानने में रूचि है तो इससे साफ पता चलता है कि आज भी आपके बारे में जानना चाहते है और आपसे प्यार करते है। ऐसा वह आपसे मिलने पर या आपके दोस्तों या परिवारीजनों से भी जानने की कोशिश कर सकते है। इसे गलत न मानें और न ही गलत तरीके से लें। इसका सिर्फ एक ही मतलब होता है कि वो अभी भी आपसे प्यार करते है।
3) अभी भी केयर करना : अगर आपके एक्स को अभी आपकी फिक्र होती है, आपकी टेंशन होती है, आपकी हेल्थ की टेंशन होती है तो समझ जाएं कि वह अभी भी आप पर जान छिड़कते है। कई बार हम कुछ कारणों से अलग हो जाते है लेकिन दिमाग में हमेशा उसी के बारे में चलता रहता है। आपका एक्स अगर अभी भी आपको हंसाने के लिए कोशिश करता है तो नाराज न हों, उसके प्यार की कद्र करें और समझ जाएं कि वो अब भी आपसे पहले जितना ही प्यार करते है।
4) परिवार के साथ उतना ही प्यार रखना : यह वाकई में थोड़ी अजीब बात है लेकिन अगर अगर आपका एक्स अभी भी आपके परिवार से मिलता है, बातचीत करता है तो समझ जाइए कि उनके मन में अभी भी आपके लिए प्यार है। क्योंकि अगर वह वाकई में आपसे प्यार नहीं करता होता तो उसे आपकी फैमिली से भी कोई लेना - देना नहीं होता।
5) टच : अगर आपका एक्स आपसे मिलने पर टच करना चाहता है तो इससे भी साफ है कि वह आपके साथ अभी भी उतना ही आरामदायक महसूस करते है जितना पहले करते थे। ये साफ बताता है कि वह आपसे अभी भी पहले जितना ही प्यार करते है। आपके एक्स का टच ही आपको बता देता है कि वह आपके साथ कैसा व्यवहार कर रहे है। हर छुअन में उनकी चिंता और उनका प्यार दिखता है। यह तरीका कई बार नजदीक भी ले आता है।



Click it and Unblock the Notifications
