Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व
लड़की से चैटिंग के दौरान ऐसे करें फ्लर्ट
आज के समय में टेक्स्टिंग इस कदर पॉपुलर हो गया है कि इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। टेक्स्टिंग की दुनिया में बहुत सी चीजें होती है। समय के साथ-साथ टेक्स्टिंग का तरीका भी सिंपल एसएमएस से वॉइस, वीडिया, ईमोटिकॉन और वर्ल्ड के कॉम्बिनेशन तक पहुंच चुका है। आज के समय में यह पहले से कहीं ज्यादा इंट्रेस्टिंग और फनी हो गया है।
इस समय व्हॉट्सएप, बीबीएम मैसेंजर और व्हीचैट जैसे लेटेस्ट एप्लीकेशन हमें टेक्स्टिंग और कम्युनिकेशन का विकल्प बड़े पैमाने पर मुहैया करा रहे हैं। इसके जरिए आज आप अपने दोस्तों से इतना ज्यादा फ्लर्ट कर सकते हैं, जिसके बारे में दशक भर पहले कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। इन एप्लीकेशन के जरिए आप अलग-अलग रंग में प्लेन टेक्स्ट, कुछ फनी पिक्चर, फ्लर्टी वन लाइनर, अपनी तस्वीर और उनका कोई वीडिया भेज सकते हैं। ऐसा नहीं है कि फ्लर्ट करना सिर्फ बातूनी लड़कों तक ही सीमित है। यहां तक कि कोई शर्मीले स्वभाव का लड़का भी टेक्स्टिंग के जरिए आसानी से फ्लर्ट कर सकता है।
टेक्स्टिंग के जरिए आप कई तरह से फ्लर्ट कर सकते हैं। इसके लिए आप ह्यूमरस और फ्लर्टी वन लाइनर का सहारा ले सकते हैं। अगर आप थोड़ा फन चाहते हैं, तो फिर कुछ फनी पिक्चर को टेक्स्ट के साथ मिला सकते हैं। अगर आप टेक्स्टिंग के जरिए फ्लर्ट कर रहे हैं, तो तो फिर अपनी क्रीएटिविटी भी जरूर दिखाएं।
आइए हम आपको बताते हैं कि आप टेक्स्टिंग के जरिए कैसे फ्लर्ट कर सकते हैं।

लड़की से चैटिंग के दौरान ऐसे करें फ्लर्ट
फ्लर्टी ‘हैलो'
बातचीत की शुरुआत थोड़ा फ्लर्टी यानी शरारती तरीके से करें। पर बहुत अधिक करने की कोशिश न करें। कहीं ऐसा न हो कि आप बहुत ज्यादा फ्लर्टी हो जाएं और उनका मूड खराब हो जाए।
इंट्रेस्टिंग
इस बात का ध्यान रखें कि उनके साथ आपकी बातचीत इंट्रेस्टिंग हो। आपको फ्लर्टिंग और इंट्रेटिंग के बीच संतुलन बनाए रखना होगा। अगर आप उनसे पूछते हैं कि आपका दिन कैसा रहा, तो यह बिल्कुल भी इंट्रेस्टिंग नहीं होगा। उन्हें अपने दिन भर की जानकारी आपको देने में कोई दिलचस्पी नहीं होगी।
शॉर्ट
अपनी लाइन को हमेशा छोटा रखे। कोई भी बहुत बड़ा टेक्स्ट पढ़ना पसंद नहीं करेगा। अपने टेक्स्टिंग को क्रिप्स और शार्प रखें। यानी आप लिखें कम और उसका मतलब ज्यादा हो। सबसे अच्छा यह होगा कि आप हर दूसरे लाइन में ह्यूमर डालें।
सवाल पूछें
उनसे मजेदार सवाल पूछें। आपकी बातचीत का समय इस बात से तय होगा कि आप कितने रोचक तरीके से उनसे बात करते हैं। उनसे पूछें कि क्या तुम्हे इस वीकेंड में होनी वाली फलां पार्टी के बारे में पता है? या फिर क्या तुमने फलां मूवी देखी? वगैरह-वगैरह। इससे बातचीत में इंट्रेस्ट बना रहेगा।
ईमोटिकॉन
ईमोटिकॉन के जरिए आप बातचीत को और ज्यादा रोचक बना सकते हैं। इसके लिए आप किसिंग, विंगकिंग, लाफिंग आदि स्माइली का इस्तेमाल कर सकते हैं। कई बार तो सिंपल ईमोटिकॉन भी काम कर जाता है। फ्लर्ट करने के लिए आप इसका इस्तेमाल खुले दिल से करें।
दायरे में रहें
टेक्स्टिंग के दौरान अगर आप फ्लर्ट कर रहे हैं तो जरा दायरे में भी रहें। ऐसा बिल्कुल न करें कि एक के बाद एक फ्लर्टी लाइन भेजते जाएं। आपको बातचीत के अन्य चीजों के साथ-साथ फ्लर्टी लाइन का संतुलन बनाना होगा। एक फायदा यह है कि इससे वह भी ज्यादा से ज्यादा टेक्स्ट भेजेगी।
छेड़ना
जब कोई लड़कियों को फ्लर्टी और ह्यूमरस तरीके से छेड़ता है तो उन्हें बहुत अच्छा लगता है। पर हां, एक बार फिर आपको थोड़ा दायरे में रहने की जरूरत होगी। कहीं ऐसा न हो कि आप उन्हें ज्यादा छेड़ दें और सारी मस्ती धरी की धरी रह जाए।
पिक्चर और वीडियो
अपने टेक्स्टिंग में कुछ रोचक ग्राफिकल पिक्चर और फनी वीडिया डालें। इससे नीरस बातचीत में भी नई जान आ जाती है। आप इंटरनेट पर मौजूद कई वायरल वीडियो भेज सकते हैं।
शरारती रहें
जब बातचीत आगे बढ़ने लगे तो आप फ्लर्टिंग को लेकर थोड़े शरारती और बोल्ड हो जाइए। आप उनसे पूछ सकते हैं कि तुमने क्या पहना है या अकेले नहाने में बोर तो नहीं हो रही?



Click it and Unblock the Notifications
