Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
गर्लफ्रेंड से नजदीकियां बढे़गी अगर करेंगे ये काम...
हम सब हमेशा कुछ न कुछ नया करना चाहते है, और जब कोई खास होता है तो दिल को बहुत ज्यादा शैतानी सूझती है। यहां हम आपको कुछ ऐसी ही शरारतों और काम के बारे में बता रहे है जिनसे आप अपनी गर्लफ्रैंड को छेड़ सकते है, उससे हंसी - मजाक कर सकते है और कुछ मीठे - मीठे और प्यारे पल बिता सकते है।
इन कामों से आप दोनों के रिश्ते में प्यार और बढ़ेगा, मिठास आएगी। इसके लिए आपको अपने दिमाग को क्रिएटिव बनाना होगा, अच्छा सोचना होगा ताकि उन्हे बुरा भी न लगे और आप उनके साथ अच्छा समय बिता सकें।
ये मजेदार काम कुछ भी हो सकते है, जरूरी नहीं है कि आप इसके लिए पैसे खर्च करें और बहुत शोऑफ करें। आप पार्क में एक - दूसरे का हाथ पकड़कर चल सकते है, रोमांस कर सकते है, एक - दूसरे पर छोटे - छोटे चुटकलें बना सकते है, चिड़ा सकते है आदि। इस तरह की एक्टीविटी, आप दोनों के रिश्ते को मधुर बनाती है। तो आइए जानिए कि कौन सी प्यारी हरकतें और शरारतें आप दोनों को पास ला सकते है।

1) पार्क में साथ घूमें :
शाम को दोनों साथ में पार्क की सैर पर जाएं। आप चाहें तो खाने के लिए कुछ ले जा सकते है। कोई गेम खेल सकते है या एक - दूसरे को गाना सुनाओ सकते है। पार्क में कुछ भी ऐसा करें ताकि आप बोर न हों।

2) बाइक राइडिंग :
अपनी गर्लफ्रैंड को राइड पर ले जाएं। उसे सैर कराएं। कभी उसे आगे बैठाकर भी सिखाएं। थोड़ा रोमांस करें।

3) फन गेम्स :
कोई भी फन एक्टीविटी करें। ताश के पत्ते खेलें, पॉपकॉर्न मारें, टीवी देखें। शनिवार की रात को डांस करें, मजे करें। उससे झगड़ा न करें और न ही बहस करें।

4) तैराकी :
गर्लफ्रैंड के साथ स्वीमिंग करना भी अनोखा अनुभव होता है। पूल में उसके साथ लिफ्ट करें, उन पर पानी उछालें, मस्ती करें, उनके साथ जम्प करें। बॉल भी खेल सकते है या उन्हे तैराकी न आती हो, तो तैराकी सिखा सकते है।

5) काराओक नाइट्स :
ये सबसे मजेदार होता है। अपनी गर्लफ्रैंड को बाहर लें, किसी पब में जाएं और उनके साथ उनकी पसंद के गाने पर साथ में डांस करें या सभी के सामने उनके लिए गाना गाएं। ऐसा करके आप उनके प्रति अपने प्यार को बता सकते है। और वाकई में ऐसा करना लड़कियों को बहुत पसंद आता है।

6) डांस :
अगर आप दोनों अच्छा डांस कर लेते है और हर वीकेंड पर आप दोनों को डांस फ्लोर पर धमाल जरूर मचाना चाहिए। और अगर आप दोनों को डांस नहीं आता है तो कोई डांस क्लास ज्वाइन कर लें। इससे आप दोनों को साथ में समय मिलेगा और आप पूरा मजा भी उठा पाएंगे।

7) थियेटर जाएं :
आप दोनों मल्टीप्लेक्स में फिल्म देखने कई बार गए होगे, इस बार मूवी देखने न जाकर थियेटर शो देखने जाएं। यह अच्छा होता है, भीड़ से दूर शांत और आप उनका हाथ पकड़कर पूरा शो देख सकते है।

8) साथ - साथ खाना बनाएं :
यह वाकई में मजेदार होता है कि आप दोनों साथ में किचेन में कुछ पकाएं। पकाने के अलावा और भी काम साथ में करें, जैसे - बर्तन धोना, किचेन की सफाई करना आदि।

9) फिशिंग :
अगर आप दोनों के पास समय हो, तो आउटिंग पर जाएं और एक सप्ताह तक बाहर रहें। इस दौरान कैम्प लगाकर रहें, मछली पकड़ें और बाहर आग जलाकर बैठे, चाय बनाएं, मछली पकाएं और एक - दूसरे को प्यार खिलाएं।

10) वीडियो गेम नाइट :
एक रात आप दोनों बैठकर गेम खेलें। वीडियों गेम खेलें और एक - दूसरे को हराएं। कई तरीके के मजेदार गेम्स की सीडी लाएं और साथ में खेले। आप टेनिस, पिंग - पॉन्ग जैसे कई गेम खेल सकते है।



Click it and Unblock the Notifications