Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
अगर लड़के में नहीं है आपकी दिलचस्पी, तो ऐसे बताएं उन्हें
लड़का-लड़की का एक दूसरे के प्रति आकर्षित होना बेहद स्वाभाविक है। देखा जाए तो यह प्रकृति का नियम है। किसी के प्रति आकर्षित होना और प्यार में पड़ जाना बहुत आसान होता है और यह सब के साथ होता है। पर कई बार यह फिलिंग्स एकतरफा हो जाती है। या तो लड़की लड़के को पसंद करती है या फिर सिर्फ लड़का लड़की को पसंद करता है। ऐसी स्थिति कई बार परेशानी का सबब बन जाती है।
जब लड़की को किसी लड़के में कोई दिलचस्पी नहीं होती है, तो उनके लिए लड़कों को यह बात कह पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। कई बार ऐसा होता है कि लड़की के व्यवहार से लड़के गलतफहमी का शिकार हो जाते हैं और यह समझ लेते हैं कि वह भी उनसे प्यार करने लगी है। इसलिए किसी लड़की के लिए यह बेहद जरूरी है कि वह अपनी फिलिंग्स लड़के को साफ-साफ बता दे।
ऐसा नहीं है कि बस गए और लड़के से कह दिया कि मैं तुझमें कोई दिलचस्पी नहीं हूं। यह बात कहने का एक तरीका होता है। आइए हम आपको बताते हैं कैसे-

1. सीधे-सीधे अपनी बात रखें: अगर कोई लड़का अपनी हद से बाहर जा रहा है और आपमें दिलचस्पी ले रहा है, तो उसे सीधे-सीधे कह दें कि आप की उनमें कोई दिलचस्पी नहीं है। यह आपको भविष्य में किसी भी तकलीफदेह स्थिति में पहुंचने से बचाएगा। भले ही सीधे-सीधे मना कर देने पर लड़के को तकलीफ पहुंचे, पर इससे फ्यूचर में कोई प्रॉब्लम नहीं आएगी।
2. विनम्र रहें: लड़कों को अपनी फिलिंग्स बताते समय विनम्रता भी जरूरी है। लड़कों में ईगो बहुत ज्यादा होता है। अगर आप उनसे सख्ती से पेश आएंगी तो हो सकता है वह आपके व्यवहार को नाकारात्मक रूप में ले। इसलिए जब भी आप किसी लड़के को कहें कि आपकी उनमें कोई दिलचस्पी नहीं है, तो इस दौरान विनम्र रहें। विनम्रता के साथ जब आप साफ तौर पर अपनी बात रखेंगे तो इससे गलतफहमी नहीं होगी।
3. दूरी बनाए रखें: अगर आप यह बात जानते हैं कि कोई लड़का आपको पसंद कर रहा और आप में दिलचस्पी ले रहा है, पर आपकी उनमें जरा भी दिलचस्पी नहीं, तो इसे जताने के लिए अपने व्यवहार और बॉडी लैंग्वेज का सहारा लें। अगर आप एक्ट्रा फ्रेंडली व्यवहार करेंगी तो लड़का यही न सोचेगा कि आप उनमें दिलचस्पी ले रही हैं। साथ ही इससे रिश्ते भी भ्रामक हो जाएंगे। अगर आप लड़के में दिलचस्पी नहीं ले रही हैं, तो अपना पक्ष साफ रखें।
4. स्थिति को पेचीदा होने से बचाएं
जब भी कोई लड़की किसी लड़के के करीब आने लगती है तो लड़का उनसे कुछ उम्मीदें बांध लेता है। ऐसे में मिसकम्युनिकेशन और कंफ्यूजन पैदा होता और लड़का लड़की पर फिदा हो जाता है। इस स्थिति से अच्छे से निपटना चाहिए और जहां तक संभव हो सके इससे बचना चाहिए।
5. उन्हें आगे बढ़ने दें
अगर आपका कोई दोस्त बीमार है, तो उसकी मदद जरूर करें। पर बिलावजह किसी को भी ज्यादा तवज्जो न दें। किसी लड़के के बारे में अपनी प्रतिक्रिया को लेकर साफ और सावधान रहें।
ऊपर बताई गई बातों पर अगर आप ध्यान देंगे तो निश्चित रूप से आप अपनी फिलिंग्स लड़के को आसानी से बता सकेंगी।



Click it and Unblock the Notifications
