Latest Updates
-
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व
अपनी गर्लफ्रेंड को क्यूं करें डंप?
जिंदगी में हम किसी को दिलो जान से चाहते हैं। पर एक समय आता है जब यही प्यार कमजोर पड़ने लगता है। यह वो समय होता है जब हमें ब्रेकअप जैसे मुश्किल फैसले लेने की जरूरत होती है। पर भावनात्मक रूप से रिश्ते को तोड़ देना कभी आसान नहीं होता। इससे हमें दर्द भी होता है और मानसिक तनाव भी। कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो बहुत ज्यादा सोचते हैं और तब तक के लिए ब्रेकअप को टाल देते हैं, जब तक कि स्थिति बहुत ज्यादा खराब न हो जाए। वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो अचानक से ब्रेकअप का फैसला कर लेते हैं।
आपके लिए बेहतर यह होगा कि आप अपने ब्रेकअप को समझदारी से प्लान करें, ताकि इससे आपकी गर्लफ्रेंड किसी तरह की परेशानी में न पड़े। अगर आप इस हालात में अक्लमंदी से काम लेंगे तो इससे आपको और आपके पार्टनर को आसानी से अलग होने में मदद मिलेगी। गर्लफ्रेंड को छोड़ने की कई वजह हो सकती है। साथ ही इस समय आपके ढेरों लोग सलाह भी देने लगेंगे। आइए हम आपको बताते हैं कि आखिर क्यों कोई अपनी गर्लफेंड को छोड़ देता है।

1.क्या आपकी गर्लफ्रेंड की डिमांड बहुत ज्यादा है?
अगर आपकी गर्लफ्रेंड की डिमांड बहुत ज्यादा है, तो फिर सावधान हो जाइए। मुमकिन है कि आप परेशानी में पड़ जाएं। अगर वो चाहती है कि हर बार आप उनकी ही सुनें तो समझिए कि उन्हें गुड बाय बोलने का समय आ गया है। साथ यह समय जिंदगी में किसी नई लड़की को लाने का है। वैसे यह सलाह है। अच्छी लगे तो अमल कीजिएगा।
2. आपकी गर्लफ्रेंड चीटिंग तो नहीं कर रही?
आज कल एक से ज्यादा ब्वॉयफ्रेंड रखने का ट्रेंड सा चल पड़ा है। अगर आपकी गर्लफ्रेंड भी उन्हीं में से एक है, तो उन्हें विदा कहने का वक्त आ गया है। इसे आप अपने रिश्ते का अंत ही समझिए। गर्लफ्रेंड को छोड़ने की यह एक बड़ी वजह है।
3. क्या आपकी गर्लफ्रेंड इमोशनल अत्याचार करती है?
अगर वाकई ऐसा है तो फिर आप अपनी गर्लफ्रेंड को छोड़ दीजिए। अगर कोई आपको दिल से चाहे और बहुत ज्यादा चाहे तो आपको मजा आता है। पर कई बार उनका आपके प्रति जरूरत से ज्यादा इमोशनल हो जाना बोझ लगने लगता है। गर्लफ्रेंड को छोड़ने की यह एक बड़ी वजह है।
4. अगर वह बार-बार न कहे
शारीरिक नजदीकियां प्यार का एक अहम हिस्सा है। अगर आपको लगता है कि आपकी गर्लफ्रेंड आपकी ओर शारीरिक रूप से आकर्षित नहीं हो रही है, तो आप उनका इशारा समझ जाइए। अगर वह बार-बार आपकी इच्छाओं के खिलाफ जाए, तो समझिए उनसे अलग होने का समय आ गया है।
5. शिकायती रवैया
अगर आपकी गर्लफ्रेंड बहुत ज्यादा शिकायती है और हमेशा उन्हें आपके कहीं जाने और कुछ करने से शिकायत रहती है, तो यह उनसे अलग होने की बड़ी वजह बन जाती है। अगर वह आपकी आदत की हर दिन शिकायत करती है, तो समझिए उनसे रिश्ता खत्म करने का यह सही समय है।
6. क्या वह आपको शर्मिंदा करती है?
ड्रिंक करना आज के समय में एक आम बात है। अगर आपकी गर्लफ्रेंड ड्रिंक करती है और गलत तरीके से डांस कर आपको शर्मिंदा करती है, तो समझिए उनको छोड़ देने का समय आ गया है।
7. अगर फिलिंग्स ही न रहे
क्या आपको लगता है कि अब वो आपसे पहले जैसा प्यार नहीं करती? या फिर उनके फिलिंग्स में कोई कमी आ गई है? अगर ऐसा है तो फिर आप रिश्ते को यहीं पर खत्म कर दें। किसी भी रिलेशनशिप में यह वक्त काफी मुश्किल होता है। कभी न कभी वो पल आ ही जाता है जब प्यार फीका पड़ने लगता है। अगर आपका रिश्ता भी इस मोड़ पर आ गया है, तो हमारी सलाह मानिए और उन्हें जाने दीजिए।



Click it and Unblock the Notifications
