Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
ऐसा करें.... ताकि वो आपको हमेशा कॉल करें
अगर इस दुनिया में कोई ऐसी बात है जिसे सुनकर आपको अपनापन लगे, विश्वास आएं, वह आपका किसी स्पेशल व्यक्ति से बात करना, जब भी आपको कोई प्यार से कॉल करे और कहें कि हैलो, क्या कर रही हो? तो अच्छा लगता है। हमें कई बार ऐसा लगता है कि हम जिसे भी प्यार करें, वो हमेशा कॉल करे, बात करे। लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता और हमें बुरा फील होता है।
कोई भी रिलेशन शुरू होने पर, हम आपस में हर वक्त बात करते है, टच में रहते है। लेकिन जैसे - जैसे रिलेशन आगे बढ़ता है, हमारी बातें कम होती जाती है, एक - दूसरे के लिए टाइम मिलना मुश्किल हो जाता है और 24 घंटें चलने वाली बातें 10 मिनट में ही खत्म होने लगती है। हालांकि, अगर आप चाहें तो प्यार में उतनी गहराई हमेशा बनी रहेगी, जितनी शुरू में होती है और वह आपको कॉल भी उतना ही करेंगे जितना पहले करते थे। लेिकन ऐसा करने के लिए आपको भी कुछ बातें ध्यान में रखनी जरूरी होती है ताकि आप उन्हे हमेशा अपने करीब और बेहद करीब रख सकें।
किसी भी पुरूष को हमेशा अपना बनाएं रखने के लिए आपको कई पहलूओं पर ध्यान देना जरूरी होता है जैसे - वह क्या चाहते है, उनकी जरूरत क्या है, क्या वह आपको वाकई में प्यार करते है आदि। किसी भी पुरूष को एक ही महिला से बात करने में कभी - कभी बोझिल लगता है, उनके एक जैसे सवाल, लड़ाई, झगड़ा और कई बातें। इसलिए किसी से भी लम्बे रिलेशन बनाएं रखने के लिए आपको सरप्राइज से भरा होना चाहिए। ताकि वो आपको हमेशा अपने ज़ेहन में बसाकर रखें और आपको कॉल करते रहे :

1) कभी - कभार मिलें और बातें करें :
किसी से भी लम्बे समय तक रिलेशन बनाएं रखने के लिए उससे हमेशा चिपके न रहें, कभी - कभार मिलें और दिन में कम से कम बातें करें। ऐसा करना मुश्किल होता है लेकिन सच मानिए, ऐसा करने से प्रॉफिट आपको ही है। आपकी वैल्यू हमेशा बनी रहेगी। अपने आपके बारे में समय - समय पर बताना और उनके बारे में जानना, कोई गलत बात नहीं है।

2) धैर्य :
उनसे बात करने में धैर्य रखें। घबराएं नहीं और ही जल्दीबाजी न मचाएं। उनके साथ डेट पर जाने के बाद भी उनकी कॉल का इंतजार करें। अपने आप को बिजी रखें, इससे आप उनको बार - बार तंग नहीं करेगी और उन्हे भी आपसे बात करने का इंतजार रहेगा।

3) फिजिकल रिलेशन जल्दी से न बनाएं :
अगर आप वाकई में किसी के साथ लम्बे समय तक रिलेशन में रहना चाहते है तो उनके साथ एक या दो डेट के बाद ही फिजिकल रिलेशन न बनाएं। इससे आपको ही नुकसान है। फिजिकल रिलेशन से आप एक - दूसरे के नजदीक आ जाते है लेकिन प्यार में वो ग्रेस नहीं रह जाता है जो पहले होता है। उस ग्रेस को बनाएं रखने के लिए शारीरिक सम्बंध से दूरी बनाएं।

4) विचारधारा :
अगर आप चाहती है कि वो आपको हमेशा कॉल करें, तो उनकी बातों को अच्छे से सुनें और उनकी विचारधारा के अनुसार ही बात करें, इससे उन्हे अपनापन लगेगा। अगर किसी भी इंसान को एक बार कोई अपना लगने लगता है तो वह उससे हमेशा बात करना चाहेगा। इस तरह उसकी रूचि, आपमें कम नहीं होगी।

5) भावनात्मक जुड़ाव बनाएं रखें :
अगर कोई इंसान कभी परेशान होता है तो वह हमेशा उसे कॉल करता है जिससे वह भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ हो। अगर आप किसी से लम्बे समय तक रिलेशन बनाएं रखना चाहती है तो जरूरी है कि उनके साथ भावनात्मक रूप से जुडी रहें। ऐसा करने से वह परेशान होगें तो आपको ही कॉल करेगे, खुश होगे तो आपको कॉल करेगे और आप ज्यादा से ज्यादा उनसे बात कर पाएंगी।

6) उन्हे बोर न करें :
दुनिया में लोग उसी को पसंद करते है जो बोर नहीं करता। अगर उन्हे कभी भी रिश्ते में एहसास हुआ कि आप बोरिंग है तो उनके लिए आपसे हर पल जुड़े रहना मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में आप फनी बातें न भी कर पाएं लेकिन इरीटेट करने वाली बातें कतई न करें। इससे वह आपसे हमेशा जुड़े रहना चाहेगे।

7) रिश्ते का मतलब हो :
आप किसी के भी साथ राह चलते बात नहीं करती है। ऐसा ही कुछ रिश्ता रखने में भी होता है। अगर किसी के साथ मजे में रिलेशन रख रही है तो ऐसा कतई न करें, ऐसे रिश्तों का कोई मतलब नहीं होता है। किसी भी रिश्ते को सही दिशा में आगे बढ़ाना अच्छा होता है। उन्हे ऐसा बातें जरूर कहें ताकि वह आपकी अहमियत समझें और आपको हमेशा याद करें, कॉल करें।
इन सभी तरीकों से आप एक रिलेशन को लम्बे समय तक बनाएं रख सकती है और वह आपको हमेशा कॉल भी करेगे।



Click it and Unblock the Notifications
