Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
दूसरी डेट पर लड़की को इम्प्रेस करने के 10 तरीके
पहली डेट पर लड़की के साथ जाने के दौरान आप सिर्फ चुनिंदा बातें ही कर पाते है और उनको इम्प्रेस करने का मौका भी बहुत ज्यादा नहीं मिलता है। अब आप जल्दी ही दूसरी डेट पर जाने वाले है तो इस बार थोड़ा इम्प्रेस करना कतई न भूलें। दूसरी डेट आप दोनों के नए रिलेशन को और मजबूत बनाने के लिए सुनहरा अवसर है। दूसरी डेट के दौरान आप सहज महसूस करते है और अपने आप को अच्छी तरह से रिप्रेजेंट कर पाते है।
दूसरी डेट में आप अपने पार्टनर को इम्प्रेस करने के बारे सोचते है और वह आपके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने की कोशिश करती हैं कि आपको क्या पसंद है, क्या नहीं। दूसरी डेट को सफल बनाने के लिए आपको अपने पार्टनर के मन को समझते हुए बात
करने की शुरूआत करना चाहिए। टेंशन न लें, अच्छी तरह तैयार होकर जाएं और बनावटीपन न दिखाएं।
अगर आप वाकई में किसी लड़की को डेट पर इम्प्रेस करना चाहते है तो जैसे हैं वैसा ही दिखाएं। ईमानदारी, किसी को इम्प्रेस करने का सबसे अच्छा तरीका है। बातचीत को बोझिल न होने दें, दूसरे को भी बोलने का बराबर मौका दें। यहां कुछ टिप्स बताएं जा रहे है जिन्हे अपनाकर आप दूसरी डेट पर लड़की को इम्प्रेस कर सकते हैं।

1) अच्छी तरह से तैयार होकर जाएं
डीसेंट कपड़े पहनकर जाएं तो बेहतर होगा। ज्यादा हीरो बनकर जाने की जरूरत नहीं है, आप चाहें तो फॉर्मल शर्ट और ट्राउजर भी पहनकर जा सकते है। इससे लड़की के मन में आपके लिए अच्छी छवि बनेगी।

2) किसी शांत जगह या रेस्टोरेंट को चुनें
दूसरी डेट तक आपकी गर्लफ्रैंड आपके साथ कम्फर्ट हो जाएगी, ऐसे में आप उन्हे शांत जगह ले जाने का जोखिम उठा सकते है। आप चाहें तो वीकेंड लंच या घर पर डिनर के लिए भी बुला सकते है। उन्हे इम्प्रेस करने के लिए खुद से खाना तैयार करें तो अच्छा रहेगा।

3) उन्हे कम्फर्टटेबल फील करवाएं
बहुत ज्यादा हंसी - मजाक न करें। भद्दे जोक्स कतई न मारें। कुछ अपने बारे में बताएं और कुछ उनके बारे में जानें। बहुत ज्यादा पर्सनल डिटेल जानने की कोशिश न करें।

4) लड़की के साथ तमीज से पेश आएं
तू वाली भाषा न बोलें। अगर वह सहज न हों, तो छूने की कोशिश न करें। जब तक वह खुद आपका हाथ न पकड़े या किस न करें, तब तक भूलकर भी ऐसा न करें।

5) भविष्य के बारे में कम बात करें
अभी क्या करना है और क्या कर रहे है, इस बात पर ज्यादा जोर दें। उनके साथ एक अच्छा बॉन्ड बनाने के बाद आप उन्हे गिफ्ट दे सकते हैं। उनकी हर बात को ध्यान से सुनें। मिलते हुए फूलों का बुके दें।

6) अगर सहज महसूस करते हैं तो एक-दूसरे का हाथ थाम कर बैठें
एक - दूसरे की आंखों में आंखें ड़ालकर बात करें। अपने बारे में कुछ सीक्रेट उनके साथ शेयर करें, इससे उन्हे लगेगा कि आप उन्हे गंभीरता से ले रहे है और अपनी बातों को शेयर कर रहे हैं।

7) उनकी तारीफ करना न भूलें
फालतू की बातें करने से बचें। किसी के बारे में निगेटिव राय न दें। ज्यादा बकबक न करें।

8) सच्चे रहें
अपने कॅरियर के बारे में झूठ न बोलें। आपका फ्रैंक एटीट्यूड उन्हे लुभा सकता है।

9) उनसे भी पूछें
उनकी च्वाइस के बारे में पूछना न भूलें। खुद पेमेंट करें। जेन्टली हैंडल करें।

10) अपनी दिल की बातें कहें
डेट के अंत में उनके साथ बिताएं अच्छे समय के बारे में जरूर बताएं। पूछ लें कि अगली बार वह कब मिलना पसंद करेगी।



Click it and Unblock the Notifications
