Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
ब्वॉयफ्रेंड के पेरेंट से मिलने जा रही हैं? तो पहले इसे पढ़ लें
मुझे पता है, ब्वॉयफ्रेंड के पेरेंट से मिलना आपके लिए मुश्किल काम होगा। क्योंकि इस दौरान आपके जहन में कई सवाल कौंध रहे होंगे। मसलन, क्या वे मुझे पसंद करें? क्या मैं उन्हें पसंद करूंगी? क्या वे मुझे स्वीकार करेंगे? वगैरह-वगैरह। साथ ही आपको इस दौरान अतिरिक्त सावधानी भी बरतनी होगी, क्योंकि अगर आपका इंप्रेशन खराब रहा तो इससे आपके रिलेशनशिप पर भी बुरा असर पड़ सकता है। हो सकता है आप अकसर एकांत में बैठ कर यह सोचती हों कि जब आप उनसे मिलेंगी तो क्या होगा? या फिर आप उन्हें इंप्रेश करने के बारे में सोच रही हों।
इस तरह की सभी मुलाकातें का अंत खराब नहीं होता है। हालांकि इसके लिए कुछ तैयारी कर लें, तो अच्छा रहेगा। सबसे पहले तो आप इस मुलाकात के दौरान बिल्कुल साकारात्मक दिखें और खुले दिमाग से मिलें। पर अगर आप ब्वॉयफ्रेंड के पेरेंट से मिलने के बारे में सोच-सोच कर रात भर सो नहीं पाते हैं, तो चलिए हम आपका काम आसान कर देते हैं। आइए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देते हैं, जिन्हें अपना कर आप उन्हें इंप्रेश कर सकते हैं।

ब्वॉयफ्रेंड के पेरेंट से मिलने से पहले आप अच्छी तरह से सोच विचार कर लें और प्लान बनाएं। इस बारे में भी सोचें कि इस मुलाकात का महत्व क्या है और आप दोनों का वैचारिक स्तर क्या है। साथ ही अपने रिलेशनशिप पर भी गौर करें और सोचें कि उसका भविष्य क्या है। इतना ही नहीं, इस बात पर भी विचार करें कि यह मुलाकात किस तरह की है। यानी क्या इस मुलाकात का उद्देश्य शादी है या फिर यह यूं ही एक औपचारिक मुलाकात है।
2. थोड़ा रिसर्च भी करें
मुलाकात से पहले अगर आप थोड़ा रिसर्च कर लें तो यह काम की चीज साबित होगी। इसके लिए आप अपने ब्वॉयफेंड की मदद ले सकते हैं। ब्वॉयफ्रेंड के पेरेंट के बारे में हर छोटी से छोटी चीज जानने की कोशिश करें। उनके व्यवहार से लेकर उनके पसंद और नापसंद तक सब कुछ। इससे आपको उन्हें इंप्रेस करने में आसानी होगी।
3. उपहार दें
अगर आप पहली बार अपने ब्वॉफ्रेंड के पेरेंट से मिल रही हैं तो इसे स्पेशल बनाने की कोशिश करें। आप उनके लिए कोई अच्छा सा गिफ्ट खरीद सकते हैं। इसके लिए फूल का बुके सबसे अच्छा विकल्प होगा, क्योंकि यह जादुई असर करता है। पर हां, ध्यान रहे, आप कोई महंगे गिफ्ट बिल्कुल न खरीदें। इससे उन्हें लगेगा कि आप शो ऑफ कर रही हैं या उनका ध्यान आकर्षित करना चाहती हैं।
4. ड्रेस का भी रखें ख्याल
आपका पहनावा आपकी पर्सनाल्टी के बारे में बहुत कुछ कह जाता है। इसलिए इसपर भी ध्यान दें। आपका ड्रेस ऐसा हो, जिससे उनपर अच्छा इंप्रेशन पड़े। बेहतर होगा कि आप परंपरागत कपड़े पहनें, न कि मॉडर्न जींस और टॉप। अगर आपके पास ऐसे कपड़े न हों तो इसे खरीदने से बिल्कुल भी गुरेज न करें।
5. भाषा पर ध्यान दें
सबसे अच्छी सलाह आपके लिए यही होगी कि आप मुलाकात के दौरान अपनी भाषा पर विशेष ध्यान दें। यह जरूरी है कि आप बातचीत के दौरान बिल्कुल भी न हिचकिचाएं। साथ ही किसी भी ऐसे टॉपिक पर बात न करें, जिनमें उनकी दिलचस्पी न हो। बेहतर होगा कि धर्म और राजनीति पर बात करने से आप बचें। अगर आपने उनसे अच्छे से बातचीत कर ली तो यह मुलाकात आपके लिए यादगार बन जाएगी।
6. व्यवहार पर ध्यान दें
ब्वॉयफ्रेंड के पेरेंट से मिलते वक्त अपने व्यवहार पर भी ध्यान दें। ध्यान रहे आपके तौर तरीके से ही वह आपके बारे में अंदाजा लगाएंगे। इतना जान लें कि छोटी चीजें भी बड़ा फर्क पैदा कर करती है। यह एक ऐसी सलाह है जिसे आपको मानना ही चाहिए।
7. तारीफ करें
शायद ही कोई होगा जिन्हें तारीफें सुनना पसंद न हो। आपके ब्वॉयफ्रेंड के पेरेंट भी इससे अलग नहीं होंगे। इसलिए अगर आपको उनमें या उनके घर में कुछ अच्छा दिखे तो तारीफ करना बिल्कुल भी न भूलें।
अगर आप इन बातों पर अमल करेंगी तो ब्वॉफ्रेंड के पेरेंट से मिलना आपके लिए यादगार बना जाएगा। तो देर किस बात की है, जाइए और अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ-साथ उनके पेरेंट का दिल भी जीत लीजिए।



Click it and Unblock the Notifications
