Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
संकेत जो बताएंगे कि वह आपसे शादी करना चाहती है
क्या आपकी गर्लफ्रेंड है जो आपके हर मामले में बोलती है? क्या वह आपके साथ शरारतें करती है, अपनी दिल की हर बातें शेयर करती है और आपको ढांटती भी है? तो क्या आपको कभी ऐसा नहीं लगा की कहीं वह आपसे शादी करने में इंट्रेस्ट तो नहीं है। हो सकता है कि आपको भी उसकी ये दखलअंदाजी थोड़ी बहुत अच्छी लगती हो और आपने उसे हर वक्त हल्के में लिया हो। लेकिन यह बात इतनी हल्की नहीं है जितनी की यह आपको दिखती है।
हो सकता है कि अब आपकी प्रेमिका आपके साथ अपना भविष्य बिताने की सोंच रही हो और इसके लिये वह आपको कुछ संकेत देने की कोशिश कर रही हो। जी हां, आप सही समझे। आपकी प्रेमिका आपको बताना चाहती है कि वह आपसे शादी करना चाहती है मगर वो बिना बोले ही आपको इस बात का एहसास करवा रही है।
हो सकता है कि आपके मन में शादी करने का फैसला अभी नहीं आया हो लेकिन जब आप हमारे बताए गए यह संकेत पढे़गें तो आपका खुद पता चल जाएगा कि आपकी प्रेमिका आपसे शादी करना चाहती है। तो पढे़ जरुर-

बहुत ज्यादा दखल
क्या आपकी प्रेमिका आपके दैनिक जीवन में बहुत ज्यादा हस्तक्षेप करती है? क्या वह आपसे यह पूछती है कि आप क्या कर रहे हैं, कैसे कर रहे हैं या फिर आप कहां हैं? यदि हाँ, तो इसे एक संकेत के रूप में पढ़ें।

आपके माता-पिता से मिलने का जिक्र
क्या आपकी प्रेमिका बार बार आपके घर वालों से मिलने को बोलती है? इससे पता चलता है कि वह आपके घर वालों को इंप्रेस करने की सोच रही है।

बच्चों जैसी बातें करना
क्या वह हमेशा बचकाने वाली बातें बोलती है या फिर वह आपसे प्यार-दुलार पाने की चाह रखती है? तो फिर वह आपको अपने पति के रूप में देखने लगी है।

पैसों के मामले में बोलना
अगर वह एक साथ वित्त, विशेष रूप से बचत, निवेश और भविष्य की योजना पर चर्चा करती है तो, वह आपकी पार्टनर बनना चाहती है। अगर आपको भी उसकी यह सब बातें अच्छी लगती हैं तो उससे शादी कर लें वरना उसे साफ मना कर दें कि वह अपना दखल आपके पैसों में ना दे।

आपके कपड़ों और जिंदगी में दखल देना
अगर वह इस बात पर दखल दे कि आपको ऑफिस में कौन से कपडे़ और बाजार जाते वक्त कौन से कपड़े पहनने चाहिये तो, खुद समझ जाइये। जिंदगी की छोटी छोटी बातों पर अगर उसका जवाब आने लगे तो वह आपकी प्रमिका नहीं वाइफ बनना चाहती है।

भविष्य की बातें करे
अगर वह खुद को आपके भविष्य से जोड़ कर कोई बात करे तो समझ जाइये कि वह आपसे शादी करना चाहती है। घर खरीदने की प्लानिंग करना, 10 साल के बाद कैसी जिंदगी होगी या फिर भविष्य के बारे में जुड़ी तमाम बातें इशारा करती हैं कि वह आपकी लाइफ में आना चाहती है।



Click it and Unblock the Notifications
