Latest Updates
-
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा
पहली डेट पर कैसे रहें आत्मविश्वास से भरपूर
कहते हैं कि पहली छाप अंतिम छाप होती है। इस बात का बहुत फर्क पड़ता है कि किसी से पहली मुलाकात में आप खुद को किस तरह से पेश करते हैं। डेटिंग के मामले में भी ऐसा ही है। पहले ही डेट पर यह तय हो जाता है कि आपका रिश्ता कितना आगे बढ़ने वाला है। वास्तव में पहला डेटिंग रिलेशनशिप की पहली सीढ़ी होता है। यह महत्वपूर्ण है कि अगर आप डेट पर किसी से मिल रहे हैं तो अपनी मौलिकता को बनाए रखें, खासतौर पर अगर यह अपका पहला डेट है।
आमतौर पर पहले डेट पर लोग नर्वस हो जाते हैं, जिससे आत्मविश्वास की कमी साफ तौर पर नजर आती है। हालांकि यह बेहद स्वाभाविक है, पर अगर आप डेट पर उन्हें इंप्रेस करना चाहते हैं तो आत्मविश्वास से भरे रहें। इसका जादुई असर होता है और डेट बिल्कुल वैसा ही होगा, जैसा आपने सोचा होगा।
अगर आप डेट के दौरान नेचुरल रहेंगे तो आत्मविश्वास अपने आप आ जाएगा। आइए हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताते हैं, जिससे आप डेट के दौरान आत्मविश्वास से भरे रह सकते हैं-

1. मौलिक बनें: डेट के दौरान अगर आप कुछ ऐसा बनना चाहते हैं, जो आप नहीं है, तो फिर आप आत्मविश्वास खो देंगे। इसलिए अपनी मौलिकता कभी न खाएं। डेट पर आत्मविश्वास से भरे रहने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि आप सामान्य व्यवहार करें। अगर आप कुछ अलग करने की कोशिश करेंगे तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।
2. कूल रहें: आप डेट पर हैं, न कि किसी युद्ध में। कभी भी डेट पर अतिरिक्त तनाव न लें। मानसिक तनाव में आप कुछ गंभीर गलतियां कर सकते हैं। अगर आप अपने दिमाग को शांत रखेंगे तो आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। इसका मतलब यह नहीं कि खुद को कूल दिखाने के लिए आप कुछ एक्स्ट्रा आर्डिनरी कर जाएं। आप वैसे ही व्यवहार करें जैसा कि आप अपने दोस्तों और परिवारों के बीच करते हैं।
3. कम्फर्टेबल रहें: अगर आप कम्फर्टेबल रहेंगे तो आत्मविश्वास अपने आप आ जाएगा। हो सकता है कि डेट के दौरान आप उन्हें इंप्रेस करने के लिए कम्फर्ट जोन से बाहर आ जाएं। पर ऐसा करते समय अपना आत्मविश्वास कभी न खोएं। पहले डेट पर आत्मविश्वास से भरे रहने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि खुद को कम्फर्टेबल रखें।
4. अच्छे कपड़े पहनें: पहले डेट पर आत्मविश्वास से भरा नजर आने के लिए अच्छे कपड़े पहनना बेहद जरूरी है। आपका ड्रेस और एसेसरीज आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। अगर आप डेट पर गंदे कपड़े और बिखरे हुए बाल के साथ जाएंगे तो आपका बचा—खुचा आत्मविश्वास भी चला जाएगा। डेट के लिए हमेशा अच्छे कपड़े पहनें और खुद को अच्छे से तैयार करें। डेटिंग पर जाने का भी अलग ड्रेसिंग सेंस होता है। वैसे ही जैसे आप फार्मल ड्रेस में किसी नाइट क्लब में नहीं जाएंगे।
5. एक्टर बनें: अगर ऊपर बताई गई सारी चीजें करने के बाद भी आत्मविश्वास में कमी रह जाए तो आप एक्ट करना शुरू कर दें। कभी भी सामने वाले को यह एहसास न होने दें कि आप में आत्मविश्वास की कमी है। अगर ऐसा हुआ तो यह आपका पहला और आखिरी डेट साबित होगा। अगर आप उनके साथ शादी तक की योजना बना रहे हैं तो एक अच्छा एक्टर जरूर बन जाएं।
ये टिप्स उनके लोगों के लिए कारगर साबित हो सकते हैं, जो पहली बार डेट पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications