Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
पुरुष इसलिए करते हैं बेवफाई
रिलेशनशिप और शादी से इतर जब कोई महिला पुरुष को सेक्स का ऑफर देती है, तो पुरुषों के लिए खुद पर काबू रख पाना मुश्किल हो जाता है। यह पता लगाने के लिए कई रिसर्च किए गए हैं कि पुरुष ऐसा क्यों करते हैं।
कुछ का कहना है किए पुरुषों में आत्म संयम कम होता है, इसलिए वह ऐसा करते हैं। वहीं कुछ लोग पुरुषों के ज्यादा सेक्सुअल इम्पल्स को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हैं।
READ: बेड पर अच्छे प्रर्दशन के लिये खाएं ये "सेक्स डाइट"
वजह चाहे जो भी हो, पुरुषों के पास अपने पार्टनर को चीट करने के अपने कारण होते हैं। हो सकता है कि पुरुष अपनी उत्तेजना पर काबू नहीं रख पाते हों या फिर यह उनका व्यक्तिगत फितरत ही ऐसा हो।
पुरुषों की बेवफाई के लिए हम सिर्फ कुछ वजहों तक सीमित नहीं रख सकते। कई बार वह अपने पार्टनर के कारण भी ऐसा करते हैं। रिश्तों में असंगति आने से भी कई बार पुरुष अपने पार्टर को धोखा देते हैं।
READ: आखिर क्यूं खराब हो जाते हैं अच्छे-अच्छे रिश्ते, क्या गलत हो जाता है?
भारत जैसे देश में अरेंज मैरेज का चलन है। इसमें कई बार पति पत्नी में आपसी तालमेल नहीं बन पाता, नतीजतन पुरुष अपनी पत्नी को धोखा देने लगते हैं। कई बार तो ऐसा भी होता है कि पति पत्नी में तालमेल बिल्कुल भी नहीं होता है, जिससे रिलेशनशिप आगे बढ़ पाए। इस कारण पुरुष बेवफाई पर आमादा हो जाते हैं।
कई बार जब कमजोर इच्छाशक्ति और अरुचि के कारण रिश्ते टूट जाते हैं, तो इसके लिए दोनों पार्टनर जिम्मेदार होते हैं। रिश्तों से ऊब जाना भी पुरुषों की बेवफाई का एक बड़ा कारण है।
हर रिश्ते में एक समय परीक्षा की घड़ी आती है। ऐसे में दोनों पार्टनर को चाहिए कि वह रिश्ते को सलामत रखने के लिए सेक्स के आधार पर कुछ नया करें। जब ऐसा नहीं हो पाता है तो पुरुष बेवफाई कर बैठता है।

1. रिश्तों में संकट
लड़ाई और बहस करना एक अच्छे रिलेशनशिप की पहचान है। पर अगर इससे सही तरह से न निपटा जाए तो रिश्तों में संकट पैदा हो जाता है। इसी स्थिति में ज्यादातर पुरुष बेवफाई कर बैठते हैं।

2. उत्तेजना की कमी
रिलेशनशिप की शुरुआत में चीजें नई होती है, जिससे उत्तेजना की कोई कमी नहीं रहती है। अगर यही उत्तेजना आगे बरकरार नहीं रहती है तो रिश्ते में बोरियत आ जाती है। नतीजतन पुरुष बेवफाई कर बैठते हैं।

3. प्रयोग
ज्यादातर सर्वे में यह बात सामने आई कि पुरुष प्रयोग करने के नए पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाते हैं। दरअसल वह अपने पार्टनर से ऊब जाते हैं और जिंदगी में कुछ नया करना चाहते हैं।

4. तीव्र इच्छा
कुछ रिलेशनशिप पुरुषों की सेक्स इच्छा को पूरा नहीं कर पाती है। ऐसे में उनके सेक्स की तीव्र इच्छा उन्हें कहीं और जाने पर बाध्य कर देती है।

5. बदला
कई बार पुरुष बदला लेने के लिए भी बेवफाई करते हैं। अगर महिलाएं चीटिंग करती हैं, तो पुरुष भी ऐसा ही करने लगते हैं। वह ऐसा विशुद्ध रूप से बदला लेने के लिए ही करते हैं।

6. उत्तेजना
हमारे समाज में चीटिंग वर्जित है। यह पुरुषों को इसके प्रति और उत्तेजित कर देता है। वह सेक्स का आनंद लेने के लिए गलत रास्ता चुन लेते हैं।

7. ऑफर
कुछ पुरुष ग्लैमर के क्षेत्र में काम करते हैं और हर दिन खूबसूरत महिलाओं के संपर्क में रहते हैं। ऐसे में जब उन्हें किसी से सेक्स का ऑफर मिलता है तो न कह पाना मुश्किल हो जाता है।

8. प्यार की कमी
अपनी बेवफाई के लिए कई बार पुरुष रिश्ते में प्यार की कमी को जिम्मेदार ठहराते हैं। रिलेशनशिप में कुछ समय बाद महिलाओं में आने वाले बाहरी बदलाव के कारण भी पुरुषों को प्यार में कमी महसूस होती है।

9. छुपाने का मजा
कई बार पुरुष अपने पार्टनर के प्यार करने के बावजूद चीटिंग करते हैं। उन्हें इन बातों को छुपान में मजा आता है और ऐसा व्यवहार करते हैं, जैसे कभी कुछ हुआ ही नहीं।

10. उपेक्षा महसूस करना
जब पुरुषों को यह लगने लगता है कि उसकी पत्नी को उनकी कोई जरूरत नहीं है तो वह किसी और महिला के प्रति आकर्षित हो जाते हैं। ऐसी महिला जो उन्हें समझती हो और उन्हें महत्व देती हो।



Click it and Unblock the Notifications
