Latest Updates
-
Independence Day 2026: भारत की आजादी के लिए 15 अगस्त की तारीख ही क्यों चुना गई? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान -
Hariyali Teej Vrat Katha: हरियाली तीज पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा शिव-पार्वती जी का आशीर्वाद -
Hariyali Teej 2026 Wishes: शिव-पार्वती का आशीर्वाद...इन संदेशों क साथ अपनों को दें हरियाली तीज की शुभकामनाएं -
Independence Day 2026 Shayari: तिरंगा हमारी शान...स्वतंत्रता दिवस पर अपनों को भेजें देशभक्ति से भरी शायरियां -
Happy Independence Day 2026 Wishes: स्वतंत्रता दिवस पर अपनों को भेजें देशभक्ति से भरे ये शुभकामना संदेश -
Nag Panchami 2026: 16 या 17 अगस्त, कब है नाग पंचमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
Hariyali Teej Wishes For Wife: हरियाली तीज पर पत्नी ने रखा है व्रत, इन खास संदेशों से जताएं अपना प्यार -
Hariyali Teej Vrat Niyam 2026: हरियाली तीज पर सुहागिन महिलाएं न करें ये गलतियां, जानें व्रत के जरूरी नियम -
Independence Day 2026 Speech in Hindi: 15 अगस्त पर दें ये जोशीला भाषण, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठेगा हॉल -
Independence Day 2026: ChatGPT से बनाएं तिरंगे के साथ अपनी देशभक्ति वाली फोटो, बस ये Prompts करें कॉपी-पेस्ट
पुरुषों को कभी न बताएं ये बातें
कई बार आपकी गर्लफ्रेंड या पत्नी बेहद चालाकी से झूठ बोल देती है। अपने प्यार को साबित करने के लिए वह आप से सैकड़ों बाते कहेंगी। अगर आप होशियार हैं तो उनके अंदर की झूठ को पकड़ लेंगे। आप किसी महिला की जिंदगी और रहस्य को एक दूसरे का पर्याय मान सकते हैं। उनकी जिंदगी में ऐसे कई राज होते है, जिसे जानकर आपको झटका लग सकता है। ज्यादातर मौकों पर महिलाओं का दिल कुछ और कहता है और दिमाग कुछ और। यही वजह है कि उनकी जिंदगी रहस्यमयी लगने लगती है। वे कुछ बातों को कभी जाहिर नहीं होने देती है और इसे हमेशा—हमेशा के लिए अपने दिल में रखती है। क्या आपको लगता है कि वह डर के कारण ऐसा करती हैं? शायद नहीं, दरअसल उन्हें पर्सनल स्पेस चाहिए होता है।
एक महिला आप से दिल खोलकर प्यार भी करेगी और आपका ख्याल भी रखेगी, पर कुछ बातें वह आपको कभी नहीं बताएगी। वैसे तो वह आपकी आंखों में आंखें डाल कर कहेंगी कि वह आपकी एहसानमंद है, पर आप उनके व्यवहार से समझ जाएंगे कि उनके दिल में कोई बात है, जो वह आपसे छुपा रही है। अगर आप सच में उनसे प्यार करते हैं, तो आपको पता होना चाहिए कि महिलाएं क्या चीज पुरुषों से छुपाती हैं। आइए हम आपको ऐसी चीजों की सूची देते हैं, जिसे महिलाएं पुरुषों से छुपाती है।

1. असुरक्षा की भावना
असुरक्षा की भावना से रिलेशनशिप को बचाना चाहिए। पुरुषों में अक्सर देखा जाता है कि जब भी उनकी गर्लफ्रेंड प्रेम—प्रसंग के बारे में बात करती है तो उनमें असुरक्षा की भावना आ जाती है। पुरुष अकसर यह जानना चाहते हैं कि वह दूसरे मर्दों से बेहतर है भी या नहीं? इससे कई बार महिलाओं में खीझ पैदा हो जाती है। यही वजह है कि महिलाएं पुरुषों से चीजों को छुपाने लगती है। अगर आप रिश्ते को सलामत और प्यार को जारी रखना चाहती हैं तो असुरक्षा की भावना पैदा करने से बचें।
2. बिना महत्व की बातें
कुछ लड़कियां आपस में कामोत्तेजक बातें करती हैं, जिसका पुरुष के साथ रिलेशनशिप से कोई लेना—देना नहीं होता है। ऐसी बातें महिलाएं पुरुषों को नहीं बताना चाहती हैं। मगर आप फिर भी इन बातों को जानना चाहते हैं तो चकित होने के लिए तैयार रहें।
3.वाव लुक
हर महिलाएं अपने प्यार की नजर में अच्छा दिखना चाहती हैं। पर पूरे दिन वाव लुक को बनाए रखना काफी मुश्किल हो जाता है। इसलिए छोटा मेकअप किट अपने साथ जरूर रखें। वैसे यह बात आप पुरुषों से छुपा सकती हैं। अगर आप खूबसूरत दिखेंगी तो आपका ब्वॉयफ्रेंड किसी और की तरफ नहीं देखेगा। आप माने या न माने, यह एक बेहतरीन रिलेशनशिप एडवाइस है।
4. पिछले प्यार की कहानी न सुनाएं
यह अच्छा है कि आप अपने ब्वॉयफ्रेंड को अपने पिछले प्यार के बारे में बता दें, पर उनकी पूरी कहानी सुनाने से बचें। हो सकता है कि कई बार आपको लगे कि आपका एक्स—ब्वॉयफ्रेंड कहीं ज्यादा अच्छा था और आपको कहीं ज्यादा खुश रखता था। पर रिलेशनशिप में होते हुए आप इन बातों की चर्चा न करें। ऐसी बातें पुरुषों को न बताएं जिससे रिलेशनशिप पर असर पड़ता हो। फिलहाल जो शख्स आपकी जिंदगी में है, वह आपके लिए खास है और उनका प्यार भी।
5.रिश्तेदारों पर न करें टिप्पणी
ऐसी बातें पुरुषों से छुपाएं, जिन्हें लेकर वह कम्फर्टेबल न हों। उनके रिश्तेदारों पर किसी तरह की टिप्पणी न करें। ऐसा न कहें कि तुम्हारी मां बहुत ज्यादा दखल देती हैं या फिर तुम्हारी बहन खूबसूरत नहीं है। इससे आपके रिश्ते में दरार आ सकती है। इसलिए कुछ बातों को पुरुषों से छुपाएं, जिससे आपके रिलेशनशिप को फायदा पहुंचें।



Click it and Unblock the Notifications