Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
आखिर आपका बॉयफ्रेंड इतना मतलबी क्यूं है?
आप जानना चाहते हैं कि आपका बॉयफ्रेंड इतना मतलबी क्यों है? यहाँ पर 10 कारण दिए गए हैं जिन परिस्थिति में वह आपके साथ मतलबी हो सकता है और जो आपको इसके बारे में समझनी चाहिए। हर परी कथा और सिनेमा उत्तम प्रेम सम्बन्धों और अच्छे अंत पर टिकी होती है, अगर आप एक मतलबी बॉयफ्रेंड के साथ सम्बन्ध में हैं तो आपको पता होता है कि आपका प्यार कभी उत्तम प्रेम सम्बन्ध में नहीं बदल सकता।
कभी कभी सम्बन्ध दुःख के अलावा कुछ नहीं देते। पर क्या फिर हर परी कथा भी गलत है? अगर आप ऐसे लड़के के साथ सम्बन्ध में हैं जो सच में मतलबी है तो शायद वह आपके लिए बना ही नहीं है या ऐसा हो सकता है कि यह सब एक बड़ी ग़लतफहमी हो।
और एक बार सारे भ्रम दूर हो गए हों तो आपका सम्बन्ध अंत तक खुद-ब-खुद सुखद रहेगा। पर हर अच्छी चीज़ की शुरुआत आपके अपने सम्बन्धों को अच्छी तरह समझने के बाद ही होगी। अगर आपका बॉयफ्रेंड आपको नज़रअंदाज़ करता हो, या उसका व्यवहार अच्छा न हो या फिर मतलबी हो तो इन 10 इशारों की मदद लेकर बात की गहराई तक जाएँ।

आपके बॉयफ्रेंड के मतलबी होने के कारण
1. वह सीरियस नहीं है। क्या वह आप लोगों के सम्बन्ध के बारे में सच में सीरियस है? यह आप तब तक नहीं कह सकते जब तक वह खुद यह नहीं कहता, पर शायद यह आपके बॉयफ्रेंड की कमी है कि वह आपको या आप दोनों के समबन्धों को लेकर सीरियस नहीं है।
2. वह आपके साथ खेल रहा है। ऐसी सम्भावना है कि आपके बॉयफ्रेंड में बुरे लड़के के गुण हों और वह आपकी भावनाओं के साथ खेल रहा हो। और वह यह जानता है कि वह जितना आपको दूर करने की कोशिश करेगा उतना ही आप और उलझ जायेंगी और उसकी तरफ आकर्षित होंगी।
3. संपर्क का अभाव। आपको लगता है कि वह मतलबी है पर क्या कभी आपने अपनी भावनाओं को उसके सामने रखा है? आपके बॉयफ्रेंड को शायद यह पता भी नहीं है कि आप उससे खफा हैं। आपको उसे अपनी भावनाओं के बारे में बताना होगा।
4. उसकी कोई लत हो। अगर किसी लड़के का अपनी ज़िंदगी पर नियंत्रण नहीं है तो इस बात की सम्भावना है कि उसे किसी चीज़ की लत है जिसे वह आपके ऊपर रखता हो। यह एक विडियो गेम से लेकर और भी कुछ हो सकता है।
5. उसकी माँ ने उसे तमीज नहीं सिखायी। यह सही है कि कई लड़के वैसा ही बर्ताव करते हैं जैसा उन्होंने अपने घर में अपने पिता को करते हुए देखा हो। अगर आपके बॉयफ्रेंड के पिता आलसी और लापरवाह हैं या उसकी माँ ने उसे तमीज नहीं सिखायी तो वह यह समझता है कि वह सही है क्योंकि वह अपने पिता जैसा है।
6. वह आपका इस्तमाल कर रहा हो। यह बात काफी दुखदायी है पर ऐसा भी हो सकता है कि जिस लड़के से आप प्यार करते हैं वह आपका इस्तमाल आपसे कुछ पाने के लिए कर रहा हो। वह अपने आप को दूसरों के सामने ऊंचा दिखाने के लिए आपका इस्तमाल कर रहा हो या फिर वह संभोग भी हो सकता है। (पढ़ें: ७ लक्षण कि वह आपको हर गलत आशय से इस्तमाल कर रहा हो)
7. वह आपसे उब चुका हो। अगर लड़का आपसे या आपलोगों के सम्बन्ध से उब रहा है तो वह आपके समय के काबिल नहीं है। आप कुछ तरीकों से उसमें दिलचस्पी बरकरार रख सकती हैं। पर वह तभी कामयाब होंगे अगर वह सच में आपसे प्यार करता हो। और सच में, क्या आप उस लड़के में अपने लिए दिलचस्पी बनाये रखना चाहेंगी जब वह और कुछ नहीं पर आपसे दूर जाना चाहता हो? (पढ़ें: अपने बॉयफ्रेंड को आपको और पसंद करने पर मजबूर कैसे करें)
8. आप उसके लिए महत्व न रखती हों। वह आपकी ज़िंदगी में सबसे अहम हो सकता है। पर उसके लिए आप उसकी शामों का महज़ एक छोटा हिस्सा हो सकती हैं। अगर प्यार में आप दोनों की अपेक्षाएं मेल न खाती हों तो आप दोनों का एक दूसरे के साथ उत्तम सम्बन्ध होना बहुत मुश्किल है।
9. वह यह सोचता हो कि आप चिपकती हैं। कभी कभी आपके बॉयफ्रेंड को अपनी स्पेस चाहिए होती होगी। उसको ऐसा लगता होगा कि आप हमेशा उसके आस पास होती हैं और वह कुछ देर के लिए अकेला रहना चाहता होगा। पर अगर आपको लगता है कि आप चिपकती नहीं हैं तो आपको उस लड़के के साथ नहीं घूमना चाहिए जो आपको अपने आप के लिए अच्छा महसूस नहीं करवाता हो क्यूंकि आप उससे प्यार करती हैं।
10. अगर कोई और उसके दिमाग में हो। आप अपने बॉयफ्रेंड को प्यार करती हों पर वह आपसे प्यार तो करता हो और किसी और की तरफ आकर्षित हो।



Click it and Unblock the Notifications
