Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
10 बातें जिसे महिलओं से कहने में हिचकिचाते हैं पुरुष
हर रिलेशनशिप में एक ऐसा पल आता है जब पुरुष ऐसी स्थिति में आ जाता है कि वह अपनी पत्नी से सच नहीं बोल पाता है। कई बार तो सवाल ही इतने मुश्किल होते हैं कि पुरुष बचने के लिए दो टूक झूठ बोलते हैं। ऐसी कई बातें हैं जो पुरुष अलग—अलग कारणों से महिलाओं से कहने में हिचकिचाते हैं। फिर चाहे उनकी झूठी तारीफ करनी हो या फिर अपने एक्स पार्टनर के बारे में झूठ बोलना हो। ऐसी कई चीजें हैं, जो ज्यादातर पुरुष अपने पार्टनर को बताने से हिचकिचाते हैं।
कई बार ऐसा मौका आता है जब आपकी पार्टनर किसी पार्टी में जाने के लिए तैयार हो रही है। पर वह कुछ इस तरह से तैयार होती है जो आपकी नजर में बहुत ज्यादा स्टाइलिश है। आपको यह बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा है, बावजूद इसके आप उनसे कहने की हिम्मत नहीं जुटा पाएंगे। ज्यादातर पुरुष विनम्रता के साथ उनकी प्रशंसा कर देते हैं। क्योंकि अगर वह सही बात बता देगा तो वह दोबारा तैयार होगी और बेचारे पुरुष को फिर घंटो इंतजार करना पड़ेगा।
पर इसके उलट एक ऐसा मौका भी आता है, जब पुरुष किसी अजनबी महिला को देखता है, जो बेहद खूबसूतर और आकर्षक होती है। पर पुरुष उनकी तारीफ करने की हिम्मत नहीं जुटा पाता। पुरुषों को यह डर रहता है कि उनके कदम से मामला बिगड़ जाए और अगर उनकी पार्टनर को पता चला तो वह भी खफा हो जाएगी। इसके अलावा पुरुष एक और चीज महिलओं से नहीं कहना चाहता है। अपना 'स्कोर', यानी वर्तमान पार्टनर से पहले उन्होंने कितनी महिलओं के साथ डेटिंग की है और कितने के साथ उनके शारीरिक संबंध रहे हैं। ज्यादातर पुरुष ऐसी बातों को शेयर करने से हिचकिचाते हैं।

1. सैलरी
पुरुष अपनी सैलरी से जुड़े सवाल को अकसर टालने की कोशिश करते हैं। आमतौर पर पुरुषों को इस बात का डर रहता है कि सही सैलरी बता देने पर उन्हें हीन दृष्टि से न देखा जाने लगे।
2. गे का सवाल
यह एक ऐसा सवाल है जिसका जवाब देने से पुरुष हिचकिचाते है। अगर वह गे न भी हों तो भी उनके लिए यह सवाल काफी मुश्किल हो जाता है और वे सीधे—सीधे जवाब देने से हिचकिचाते हैं। वे ऐसे सवाल को टालने के लिए चीजी लाइनर का इस्तेमाल करते हैं।
3. करियर पोजिशन
पुरुष सैलरी के सवाल से ज्यादा करियर पोजिशन के सवाल से डरते हैं। अपने करियर पोजिशन के बारे में महिलाओं को बताने से ज्यादातर पुरुष हिचकिचाते हैं।
4. रीडिंग हैबिट
हालांकि हर पुरुष ऐडवेंचर और रहस्य से जुड़ी किताबें नहीं पढ़ते हैं। फिर भी हर पुरुष अपनी रीडिंग जेनर महिलओं के साथ शेयर नहीं करना चाहते हैं। अगर जेनर रोमांटिक हुआ तो और भी नहीं, क्योंकि इसे महिलाओं की पसंद माना जाता है।
5. महिलाओं के सपने देखना
इसे ज्यादातर पुरुष महिलाओं के साथ शेयर करने से डरते हैं। अधिकतर पुरुष अपनी पसंदीदा हीरोइन या फिर किसी खूबसूरत महिला के सपने देखते हैं। पर कहने से हमेशा हिचकिचाते हैं।
6. बहुत ज्यादा तारीफ करना
किसी को खूबसूरत कहना बड़ी बात नहीं है, ज्यादातर पुरुष अकसर अपने पार्टनर को ऐसा कहते हैं। यहां तक कि पुरुष अपने पार्टनर के बारे में कई अच्छी बातें कहते हैं, फिर भी वह उनकी बहुत ज्यादा तारीफ करने से हिचकिचाते हैं।
7. हमेशा ध्यान देना
पुरुषों को अकेले रहना ज्यादा पसंद होता है। पर महिलाएं चाहती हैं कि पुरुष उनपर हमेशा ध्यान दें। ऐसे में अगर वह पूरे दिन कॉल या मैसेज करती रहती है तो पुरुषों को खिझलाहट होती है। पर यह बात बताने की उनकी हिम्मत नहीं होती।
8. एक्स फैक्टर
पुरुष जब किसी नए पार्टनर के साथ जिंदगी का सफर शुरू करते हैं तो वे अपने पास्ट और एक्स पार्टनर को भुलाने की कोशिश करते हैं। महिलाएं भले ही पुरुषों के उनके पास्ट के बारे में जानने की कितनों ही कोशिश क्यों न कर लें, उन्हें हर बार निराशा ही हाथ लगती है।
9. असहमति
प्राकृतिक रूप से महिलाएं काफी कमजोर होती हैं, पर वह रिलेशनशिप में अधिकार चाहती है। अगर कोई महिला घर के लिए कुत्ता खरीदना चाहे तो पुरुष असहमति प्रकट करने में हिचकिचाते हैं। बहुत कम मामलों में ही पुरुष उनका विरोध करने की हिम्मत जुटा पाते हैं।
10. स्कोर
स्कोर यानी किसी पुरुष ने कितनी महिलाओं के साथ डेटिंग की है या शारीरिक संबंध बनाए हैं। महिलाएं कितनों ही कोशिश क्यों न कर लें, पुरुष यह बात शेयर करने से हिचकिचाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











