Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
6 बातें जो आपका बॉयफ्रेंड नहीं सुनना चाहता
अगर आप प्यार में हैं तो आपके लिये जरुरी है कि आप अपने रिश्ते की इज्जत करें। अपने पार्टनर या बॉयफ्रेंड को उसकी कमियां गिनाने की बजाए उसे वैसे ही एक्सेप्ट कर लें जैसा वह है। आपका रिश्ता जैसा भी चल रहा है उसे वैसा ही चलने दें, कुछ चीजों को भूल जाएं और कुछ चीजों को अनसुना कर दें। लड़कों को ऐसी लड़कियां पसंद नहीं आती जो उनकी निजी जिंदगी में दखल देती हैं और उन्हें बदलने की कोशिश करती हैं। लड़कियों को भी ध्यान देना चाहिये कि वह कुछ ऐसा ना बोल दें जिससे उनके रिश्ते में दरार पैदा हो जाए। आइये इसी बात पर जानते हैं वो 6 बातें जो आपका बॉयफ्रेंड सुनना नहीं पसंद करता।

6 बातें जो आपका बॉयफ्रेंड नहीं सुनना चाहता
तुम म्माज़ बॉय हो: भले ही लड़के अपनी मां के ज्यादा करीब हों, लेकिन उन्हें मम्माज़ बॉय कहलाना बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता, खासतौर से आपकी जुबान से। इसलिये आपसी बात-चीत में अपनी बॉयफ्रेंड मां का जिक्र करना बंद कर दें, नहीं तो इससे रिश्ते में दरार पड़ सकती है।
ओह! तुम्हारे ये दोस्त: इससे कोई फरक नहीं पड़ता की आप अपने बॉयफ्रेंड से कितना भी प्यार करती हों, लेकिन आपके लिये यह जानना जरुरी है कि उसके लिये स्पोर्ट और उसके फ्रेंड्स ज्यादा खास हैं। वह भले ही आपके साथ जितना समय गुजार ले, लेनिक उसे अपने दोस्त के साथ ड्रिंक करना और बाहर मौज-मस्ती करना सबसे ज्यादा अच्छा लगता है इसलिये अपने पार्टनर के साथ उसके दोस्तों को भी स्वीकारें।
MUST READ: बिना लफ्ज़ों के कैसे कहें 'I Love You'
तुम हमेशा ही ऐसे हो: इस बात को हमेशा याद रखें कि आप उनके प्यार में उनके लुक्स को देख कर नहीं बल्कि उनकी अच्छाई और बुराई दोनों को देख कर ही पड़ी थीं। आपने उन्हें दोनों रूपों से अपनाया है इसलिये बात बात पर खीज खाना बंद करें और उनकी इज्जत करना सीखें।
हमें अभी बात करने की जरुरत है: यह शब्द भूल कर भी ना बोलें क्योंकि पुरुषों को ड्रामा बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता। अगर आपको बात करनी भी है तो उसे अच्छे ढंग से बोलें। उसे कॉपी पर बुलाएं और वहां पर अच्छे से बैठ कर अपनी समस्याओं को हल करें।
मेरे एक्स ने कभी ऐसा नहीं किया: तुलना ना करें। यह बहुत ही संवेदनशील मामला होता है और उसने बड़ी ही मुश्किलों से अपने दिल को यह समझाया है कि आप उससे पहले किसी दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थीं। अब अपने एक्स को बीच में ला कर अपने रिश्ते को और खराब ना करें। जो हुआ सो हुआ इसलिये अपने पार्टनर को चेंज करने की नहीं बल्कि उसे वैसे ही अपनाने की जरुरत है।



Click it and Unblock the Notifications
