Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
ब्रेकअप के होते हैं ये 8 चरण
किसी भी रिश्ते कर अंत ब्रेकअप से हो जाता है। इससे पहले आप दोनों के बीच कई मतभेद होते है लेकिन आखिर में ब्रेकअप हो जाता है, उस समय ऐसा लगता है कि सारी दुनिया खत्म हो गई है। यहां ब्रेकअप के 8 स्टेज बताएं जा रहे है जो इस दौर में महसूस होते है :
झटका : जब आपका पार्टनर आपको बोल देता है कि अब सब कुछ खत्म हो चुका है तो ऐसा लगता है कि शरीर को किसी भट्टी में झोंक दिया गया है। आपको उस समय कुछ भी समझ में नहीं आता है, खाने से लेकर काम तक का होश नहीं रहता है। उस समय आपको खुद को संभालना बहुत मुश्किल होता है।

इंकार : क्या इंकार ही हर बात का अंत होता है। हो सकता है कि आपकी पार्टनर आपसे दूर थोड़ा समय चाहती हो और वह थोड़े समय बाद वापस आ जाएं। लेकिन जब वह वापस नहीं आती है तो आप समझ जाते है कि उसका इंकार सिर्फ मोहलत नहीं सच्चाई थी, ऐसे में उसकी इंकार से तकलीफ होती है।
अलग : ब्रेकअप करने से पहले ही आपकी पार्टनर को आपसे अलग और दूर रहना अच्छा लगने लगता है। आप उसकी पसंद पर सब कुछ लुटाने को तैयार फिरते है फिर भी उसे आपकी कद्र नहीं रहती है, अगर ऐसा होने लगे तो समझ जाएं कि वह आपमें खास रूचि नहीं ले रही है।
अलगाव : आपको उनके साथ रिलेशन में रहते हुए कभी भी उनसे दूरी और अलगाव महसूस नहीं होता है लेकिन जब वह आपकी लाइफ में नहीं होती है तो आपको उनकी याद हर पल आती है, आप हर बात में उन्हे याद करते है। आप उनसे दुबारा रिश्ते में बंधने की हर कोशिश करते है लेकिन दिक्कतें कम नहीं होती है। कई बार आप उनसे अच्छे पार्टनर होने का प्रॉमिस भी करते है।
गुस्सा : जब वह अचानक से आपको मना कर देती है और रिश्ता तोड़ लेती है तो आपको बहुत गुस्सा आता है। ऐसे में आपका खून खौलने लगता है। आप उस लड़की के लिए और ज्यादा क्रेजी हो जाते है। इस स्टेज में आप खुद पर ध्यान देना बंद कर देते है और सारा टाइम सिर्फ उसी के बारे में सोचते है।
दुख : आप उसे प्यार करते थे और अभी भी करते है। आपको उसका चेहरा भूलता ही नहीं और इस कारण आपको बहुत दुख होता है। कई लोग इस स्थिति में एल्कोहल का सहारा लेते है और अपने परिवार को ज्यादा समय देने लगते है।
शोक : कई लोगों को ब्रेकअप के बाद इतना ज्यादा सदमा लगता है कि वह शोक में डूब जाते है। ऐस लगने लगता है कि आपकी जिंदगी से एक लड़की नहीं बल्कि सारी दुनिया चली गई है। ऐसे में बहुत घुटन होती है और जीने का मन नहीं करता है।
पलटाव : अगर वह आपको छोड़कर चली गई है तो कुछ दिनों बाद आप खुद को संभालने लगते है। बाद में, आप कई लड़कियों के साथ फ्लर्ट करते है और बिंदास जीने की कोशिश करते है।
स्वीकार करना : ऐसा फिर कभी नहीं होगा, मैन। इसे स्वीकार करना चाहिये और हमेशा मूव ऑन करना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications