Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इंट्रोवर्ट पुरुष के साथ डेटिंग के लिये टिप्स
इंट्रोवर्ट वो लोग होते हैं जो अपने आप में खुश रहते हैं। इन्हें खुश रहने के लिए आसपास लोगों की जरूरत नहीं होती है। वे जीवन में बमुश्किल ही किसी चीज के लिए किसी पर निर्भर रहते हैं। वह सामाजिक होने में यकीन नहीं रखते हैं और बहुत ज्यादा दोस्त भी नहीं बनाते हैं। कई मौकों पर इंट्रोवर्ट काफी मतलबी भी होते हैं और दूसरों की मदद करने में अरुचि दिखाते हैं।
अगर आप किसी इंट्रोवर्ट के साथ डेटिंग पर जा रही हैं, तो उन्हें इंप्रेस करने के लिए आप सामान्य तरीका नहीं अपना सकती। यहां आपको विशेष डेटिंग टिप्स की जरूरत पड़ेगी। चूंकि इंट्रोवर्ट लोग थोड़े मुश्किल होते हैं, इसलिए आपको कुछ अलग नियम अपनाने होंगे। अगर आप एक्ट्रोवर्ट हुए तो, आपकी डेटिंग और भी मुश्किल हो जाएगी। पर जैसे-जैसे आप एक दूसरे को समझना शुरू कर देंगे, समस्याएं भी कम होनी शुरू हो जाएंगी। आप दोनों को एक दूसरे के साथ एडजस्ट करना पड़ेगा और व्यक्तिगत पसंद को भी स्पेस देना होगा।

आइए हम आपको किसी इंट्रोवर्ट के साथ डेटिंग के कुछ टिप्स और नियमों के बारे में बताते हैं।
1. जगह
अगर आप किसी इंट्रोवर्ट के साथ डेटिंग करने जा रही हैं, तो ऐसी जगह चुनें जहां भीड़-भाड़ कम हो। बहुत ज्यादा भीड़-भाड़ वाली जगह से इंट्रोवर्ट लोग नाराज हो सकते हैं, क्योंकि उन्हें अपने आसपास ज्यादा लोग पसंद नहीं होते हैं। इसलिए ऐसी जगह चुनें जो आप दोनों के लिए कम्फर्टेबल हो और जहां आप थोड़ी मौज-मस्ती भी कर सकें। साथ ही जगह ऐसी हो जो डेटिंग को अच्छा बनाने में मददगार हो। जगह शांत होनी चाहिए और आपको थोड़ी प्राइवेसी भी मिलनी चाहिए। किसी इंट्रोवर्ट के साथ डेटिंग करने का यह एक महत्वपूर्ण टिप्स है।
2. ग्रुप
डेटिंग में ऐसे किस भी व्यक्ति को शामिल न करें, जिसे सामने वाला न जानता हो। अजनबी के बीच इंट्रोवर्ट खुद को सहज नहीं पाते हैं। वे एक्सट्रोवर्ट की तरह उनसे औपचारिक बातचीत में दिलचस्पी नहीं लेगें। इसलिए अपने प्लान में बहुत सारे नए लोगों को शामिल न करें। आपके प्लान में आप दोनों के अलावा और कोई नहीं होना चाहिए। पर जब आप एक दूसरे के साथ सहज हो जाएं तभी उन्हें अपने दोस्तों से मिलवाएं।
3. संयमित बातचीत
इंट्रोवर्ट बातें कम करते हैं, पर संवेदनशील बातें करते हैं। उन्हें आपके जीवन की विस्तृत कहानियों में दिलचस्पी नहीं होती है। इसलिए जब भी आप उनसे कुछ शेयर करें तो अपनी बात को संक्षिप्त रखें। जब आप डेट पर हों तो शुरुआत संक्षिप्त बातचीत से करें, जो आगे चल कर अपने आप बड़ी हो जाएगी। अपनी बात को अनावश्यक विस्तार न दें, क्योंकि इससे इंट्रोवर्ट व्यक्ति को चिढ़ हो सकती है। आप दोनों के बीच में बराबर बातचीत होनी चाहिए। अगर वह कुछ कह रहा है तो आप बीच में न बालें और उन्हें अपनी बात पूरी करने दें।
4. समय दें
इंट्रोवर्ट अपनी जिंदगी में किसी के भी साथ खुलने में समय लेते हैं। अगर आप इंट्रोवर्ट को बातचीत करने के लिए मजबूर करेंगी, तो वह कभी नहीं खुलेगा। खासकर डेट की शुरुआत में उनसे कभी भी बहुत ज्यादा सवाल न पूछें। इंट्रोवर्ट के साथ डेटिंग का सटीक टिप्स तो यही है कि आप उन्हें खुलने के लिए पर्याप्त समय दें।
5. मौलिकता बनाए रखें
अपने पार्टनर से यह उम्मीद न करें कि वह आपके लिए खुद को बदले। इसी तरह आप भी अपने पार्टनर के लिए खुद को न बदलें। आप दोनों के बीच में एक संतुलन होना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
