Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
क्या आपको शादी - शुदा आदमी से प्यार हो गया है?
दुनिया में सबसे खूबसूरत चीज होती है प्यार करना। प्यार करने वाला ही समझ सकता है कि प्यार का मतलब क्या होता है, वो पल, वो एहसास, वो जिंदगी आपको सब कुछ सिखा देती है, आपको जीने का मन होने लगता है और हर बात में मज़ा आता है लेकिन उस स्थिति में क्या किया जाये, जब आपको प्यार किसी शादीशुदा इंसान से ही हो जाएं। ऐसा कई बार होता है आपको किसी सेट लाइफ वाले वंदे से प्यार हो जाता है। इसमें कोई शर्म की बात नहीं है लेकिन अगर आपके उस इंसान की जिंदगी में जाने से सेटेल लाइफ डिस्टर्ब हो जाएं, तो अच्छा नहीं है।
मैरिज लाइफ में दुबारा कैसे भरें रोमांस
प्यार किसी से भी हो सकता है और किसी भी हाल में हो सकता है। लेकिन दिक्कतें तब खड़ी हो जाती है जब आप खुद के प्यार को पाने के लिए उसकी जिदंगी से उसके परिवार को निकाल देना चाहती हैं। ऐसे में कई मेजर ईश्यू सामने आकर खड़े हो जाते है। अगर आप किसी शादी - शुदा इंसान के प्यार में पड़ गई हैं तो इन बातों को ध्यान में रखकर अपने रिश्ते को आगे बढाएं।

महिलाओं के लिये टिप्स:
आपका आत्म - सम्मान कहां गया? : किसी के लिए दिल में अच्छी फीलिंग होना और उसे प्यार करना गलत नहीं है लेकिन आप सोचिए, आपकी सेल्फ - रिस्पेक्ट का क्या होगा, जब आप किसी की लाइफ को बर्बाद करने के जिए जिम्मेवार ठहराई जाएगी। लोग कहेगें कि आपने एक औरत होकर एक औरत का घर बर्बाद कर दिया। भारत एक पुयष प्रधान समाज है वहां गलती सिर्फ औरतों की देखी जाती है, ऐसे में प्यार भी प्रैक्टिकल होकर करना पड़ता है। ऐसा रिलेशन शुरू में अच्छा लगेगा लेकिन बाद में सिर्फ दुख होगा।
क्या वो अपनी वाइफ को छोड़ पाएगा? : आप उनसे प्यार करती है, उन्हे हर बात के लिए सर्पोट करती है, लेकिन क्या वो आपका प्यार पाने के लिए, आपको अपना जीवनसाथी बनाना पसंद करेगें, क्या वह अपनी वाइफ को आपके लिए छोड़ पाएंगे, उसे भूल पाएंगे। क्या वह सिर्फ आपके लिए अपना घर - परिवार छोड़ पाएंगे। शायद ऐसा कभी नहीं होगा और अंत में आपको ही दुख होगा।
उसके बच्चों का क्या होगा? :आपको जिस व्यक्ति से प्यार है, उसके बच्चे होगें, उसकी लाइफ होगी, क्या वह आपके लिए उन सभी को छोड़ देगा, क्या उसे आपको पाने के लिए इन सबका साथ छोड़ना पसंद आएगा, वो कभी भी ऐसा नहीं कर पाएगा और आप बेवजह परेशान हो जाएगी। आप उसके साथ आज रिलेशनशिप में हैं लेकिन कल क्या होगा, आपको भी नहीं पता है। अगर वह आपको अपनाने के लिए तैयार है, तो क्या आप उन्हे उनके बच्चों के साथ अपनाने के लिए तैयार हो जाएगी। इससे बेहतर होगा कि इस रिश्ते से बाहर निकल आएं।
आपको इससे बेहतर मिल सकता है : आप प्यारी है, फीमेल है, आपका व्यवहार अच्छा है, आपका दिल साफ है, आप प्यार से लबरेज़ हैं तो कोई भी आपसे प्यार करने लगेगा। आपको अपनी जिदंगी में इससे बेहतर पार्टनर मिल जाएगा। लेकिन किसी शादीशुदा आदमी का घर तोड़कर उसके साथ सेट होने में बहुत दिक्कत आएगी। इसलिए मूव ऑन हो, और बेहतर ऑप्शन चुनें।
प्यार सिर्फ पाना नहीं होता : प्यार आपको पूरा करता है, समझ देता है, जीना सिखाता है लेकिन ये बात समझिए कि प्यार सिर्फ उस इंसान को पाना नहीं होता, आप जिससे प्यार करते है, उसके साथ आपने कितना जिया, कितना सीखा, कितना महसूस किया... ये होता है। इसलिए, सच को स्वीकार करें, सही रास्ता चुनें और खुश रहें। पाने को ही प्यार नहीं कहते, जिदंगी जीने को प्यार कहते है।



Click it and Unblock the Notifications
