Latest Updates
-
बारिश के मौसम में तेजी से बढ़ रहा है वायरल फीवर का खतरा, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय -
Friendship Day Wishes For Best Friend: इन संदेशों के जरिए बेस्ट फ्रेंड को दें फ्रेंडशिप डे की बधाई -
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव
लड़के को इंप्रेस करने के लिए कभी न करें ये चीजें
आप अपने ब्वॉयफ्रेंड का ध्यान पाने के लिए उन्हें कई तरह से इंप्रेस करने की कोशिश करती होंगी। आप चाहे टीनेजर हों या 25 साल की मैच्योर लड़की, लड़कों को इंप्रेस करने का तरीका एक ही रहता है। हर लड़की अपनी ओर से पूरी कोशिश करती है कि उनका ब्वॉयफ्रेंड उनपर जिंदगी भर के लिए फिदा हो जाए। पर उन्हें इंप्रेस करने के लिए ऐसी कई चीजें हैं जो आपको नहीं करनी चाहिए। इससे आपको फायदा होने के बजाय नुकसान हो सकता है।
एक लड़के से बेहतर इस बात को और कौन समझ सकता है कि लड़के किस—किस तरह से इंप्रेस होते हैं और वह लड़कियों से किसी चीज की उम्मीद नहीं करते हैं। एक लड़का होने के नाते आज मैं आपको पांच ऐसी बातें बताने जा रहा हूं जो आपको अपने ब्वॉयफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए नहीं करना चाहिए।
जानें, कब आपको छोड़ देनी चाहिए रिलेशनशिप

1. मूर्ख की तरह व्यवहार न करें
ज्यादातर लड़कियां लड़के के सामने मूर्ख बनने की एक्टिंग करने लगती है। दरअसल कुछ लड़कियों का मानना होता है कि ऐसा करने से उन्हें अपने ब्वॉयफ्रेंड का ज्यादा प्यार मिलेगा। लेकिन यह पूरी तरह से गलत है। एक लड़के को हमेशा ऐसी लड़की चाहिए होती है जो तेज और समझदार हो और जो उन्हें समझ सके। इसलिए मैच्योर और तेज लड़की जैसा व्यवहार करें और फिर देखें कि आपका ब्वॉयफ्रेंड कैसे आपकी मैच्योरिटी पर फिदा हो जाता है।

2. हमेशा बहुत छोटे और चुस्त कपड़े न पहनें
कई बार लड़कियों की ड्रेसिंग सेंस भी बड़ी समस्या पैदा कर देती है। कुछ लड़कियों को लगता है कि वह चुस्त और छोटे कपड़े पहन कर अपने ब्वॉयफ्रेंड का दिल जीत सकती है। ध्यान रहे, लड़के अपनी गर्लफ्रेंड को इस तरह के कपड़ों में देखना तो चाहते हैं पर हमेशा नहीं। अगर आप हमेशा इस तरह के कपड़े पहनेंगे तो आपका ब्वॉयफ्रेंड आपको एक योग्य गर्लफ्रेंड या वाइफ की तरह नहीं देखेगा। हमेशा इस तरह का कपड़ा पहनना आपको अभद्र बना देगा। अगर आपको वास्तव में अपने ब्वॉयफ्रेंड से प्यार चाहिए तो हमेशा सामान्य और उचित वस्त्र ही पहनें।

3. शिष्टाचार को न भूलें
आचरण और शिष्टाचार से भरी लड़की के लिए एक लड़का हमेशा फिदा रहता है। दूसरे के प्रति सम्मान और विनम्रता ही आपको बेहतर इंसान बनाता है। एक लड़की की परख इस बात से होती है कि वह कितनी विनम्र है और अजनबियों से कैसे बात करती है। इसलिए अपने आसपास के हर लोगों को सम्मान दें। फिर चाहे आप गली के भिखारी से बात कर रहे हों या फिर अपने पिता से।

4. अपने ब्वॉयफ्रेंड को न कोसें
यह समस्या ज्यादातर लड़कियों के साथ होती है। लड़कियां अपने ब्वॉयफ्रेंड को यह कहकर कोसती है कि उनमें फलाना फलाना खूबियां नहीं है और उन्हें थोड़ा बदलना चाहिए। अपने ब्वॉयफ्रेंड को कभी भी न कोसें, भले ही आपको लगे कि आप ठीक कर रही हैं, पर इससे लड़के खुद को अपमानित और अकेला महसूस करते हैं। ऐसा करना आपके रिलेशन के लिए आत्मघाती होगा। इसलिए ऐसी चीजों से बचें और ठंडे दिमाग से काम लें।

5. हर किसी से दूरी बनाकर रखना
यह सबसे बड़ी गलती है जो लड़की लड़के का ध्यान खींचने के लिए करती है। लड़कियां अपने सारे दोस्तों से दूरी बना लेती है और यहां तक कि अपने परिवार से भी अलग रहने की कोशिश करती है। इसका लड़के पर उल्टा असर पड़ता है। हमेशा याद रखें, इस तरह के व्यवहार से आपके रिश्ते मजबूत होने के बजाय कमजोर हो जाएंगे। आपको यह बात समझना होगा कि उनकी जिंदगी में आपके अलावा और भी महत्वपूर्ण लोग हैं और उन्हें हर किसी को समय देना पड़ता है।



Click it and Unblock the Notifications