Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
एक असली मर्द बन कर कैसे करें अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप?
आप जिससे सालों से प्यार करते रहे हैं, उससे ब्रेकअप करना बहुत मुश्किल होता है। पर कई बार अपने दिल को मजबूत बना कर ना चाह कर भी यह कठोर फैसला लेना ही पड़ता है। अगर आप पुरुष हैं तो ब्रेकअप करते वक्त आपको इस बात का ध्यान देना होगा कि कहीं आपके इस कदम का असर कहीं उल्टा ना पड़ जाए। ब्रेकअप का काम बहुत ही शांतिपूर्ण ढंग से होना चाहिये नहीं तो इसका असर बहुत ही गंदा हो सकता है।
ब्रेकअप करते वक्त आपकी पार्टनर को कोई गहरा सदमा ना पहुंचे इसके लिये पुरुषों को विशेष ध्यान रखना चाहिये। अपने खराब बर्ताव की वजह से अपनी पार्टनर को चोट पहुंचाने जैसा काम कई पुरुष कर बैठते हैं। कहने का ये मतलब है कि पुरुषों को ठीक से ब्रेकअप करना नहीं आता। अपनी गर्लफ्रेंड से बुरी तरह से ब्रेकअप करना केवल आपको ही बुरा इंसान बनाएगा। आइये जानते हैं कि पुरुषों को किस तरह से ब्रेकअप करना चाहिये जिससे उनकी छवि खराब न हो।
अपनी गर्लफ्रेंड को क्यूं करें डंप?

एक पुरुष की तरह कैसे करें ब्रेकअप
1. कठोर बन कर बात ना करें- ब्रेकअप करते वक्त आपको अपनी प्रेमिका से कठोरता से बात नहीं करनी चाहिये। उसे ऐसा बर्ताव ना करें कि वह आपकी बात को आसानी से सह ना पाए और आगे बढ कर कोई गलत कदम उठा ले। अपनी गर्लफ्रेंड को सांत्वना प्रदान कीजिये कि वह मजबूती से आगे बढे़।
2. सही समय पर बोलें- सही समय से मतलब है, कि अगर आपकी गर्लफ्रेंड किसी बुरे वक्त से गुजर रही है तो, उस समय ब्रेकअप की बात ना करें। उस बुरे वक्त में अपनी गर्लफ्रेंड का साथ दें और जब वह नार्मल लाइफ में दुबारा वापस लौट आए तब उससे ब्रेकअप करने की बात करें।
3. साफ साफ बात करें- अपनी बात को उसे समझाएं और बताएं कि आप इस रिश्ते से क्यूं खुश नहीं हैं। उसे कॉल कर के या फिर चैटिंग करते वक्त ब्रेकअप की बात ना बोलें। उसे घर पर बुलाएं या उस समय बोलें जब आपके पास उसे समझाने का समय हो। अपनी दिल की बात उसे बताएं और ब्रेकअप करने की वजह बताएं।
4. ऑनलाइन ब्रेकअप ना करें- एक मर्द बनें और ठीक उसी तरह ब्रेकअप भी करें। अगर आपको ब्रेकअप करना है तो, फेस-टू-फेस करें ना की इंटरनेट पर चैटिंग करते वक्त और ना ही फोन कर के। फेसबुक पर अपने रिलेशनशिप स्टेटस को बदल कर ये साबित ना करें कि आपने ब्रेकअप कर लिया है, बल्कि आप दोनों के बीच में क्या चल रहा है उसे, व्यक्तिगत रखें।



Click it and Unblock the Notifications
