Latest Updates
-
आप भी तो नहीं खा रहे केमिकल से पके आम? ऐसे करें असली-नकली की पहचान, जानें सेहत को होने वाले नुकसान -
Silao Style Crispy Khaja Recipe: घर पर बनाएं बिहार की मशहूर परतदार मिठाई -
Electricity Price Hike: यूपी की जनता को झटका! 10% बढ़ा फ्यूल सरचार्ज, जानें कम बिल लाने के 5 अचूक उपाय -
Guru Gochar 2026: 2 जून को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे देवगुरु बृहस्पति, ये 4 राशियां होने वाली हैं अमीर -
क्या होता है वेपर हीट ट्रीटमेट? वो टेक्नोलॉजी जिसके टेस्ट में फेल होने पर जापान ने बैन किए भारतीय आम -
Healthy Iron Rich Aloo Palak Recipe: लंच के लिए बनाएं आयरन से भरपूर स्वादिष्ट सब्जी -
दिल्ली में फिर फटा AC: रिकॉर्ड तोड़ गर्मी नहीं, ये 4 बड़ी गलतियां एयर कंडीशनर को बना रही हैं ‘बम'! -
नीम करौली बाबा के 3 गुप्त नियम बदल सकते हैं आपकी किस्मत, आज ही जान लें सफल जीवन का रहस्य! -
UP Village Style Besan Cheela Recipe: घर पर बनाएं गांव जैसा पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Hindi Journalism Day 2026 Wishes: हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर सभी पत्रकार दोस्तों को ये शुभकामना संदेश
जानें, कब आपको छोड़ देनी चाहिए रिलेशनशिप
रिलेशनशिप दो इंसानों का एक खूबसूरत संगम होता है। इसकी शुरुआत तब होती है, जब दोनों को लगता है कि उनके बीच एक तरह की आत्मीयता है। लेकिन रिलेशनशिप में ब्रेकअप भी आम बात है। अमूमन यह तब होता है जब किसी एक को लगने लगता है कि दूसरा व्यक्ति उनके लिए सबसे ज्यादा अनुपयुक्त है। यह काफी हास्यास्पद है कि छोटे समय में ही एक रिलेशनशिप में कई बार आमूलचूक बदलाव हो जाते हैं। अब यहां दो सवाल उठता है। पहला कि क्या उन्होंने गलत समझा था कि उनका पार्टनर आत्मीय है? या फिर वे रिलेशनशिप की मांग को पूरा नहीं कर पाए? वजह जाहे जो भी हो, पर अगर किसी को लगे कि रिलेशनशिप को जारी रखना एक बुरे सपने की तरह हो गया है तो उन्हें रिश्ते को खत्म कर देना चाहिए।
सीधी सी बात है, अगर किसी रिलेशनशिप से सिर्फ असंतुष्टि और समस्याएं मिले तो उसे छोड़ना ही बेहतर है। पर रिलेशनशिप को खत्म करने का सही समय क्या हो सकता है? आइए हम आपको इससे जुड़े कुछ टिप्स देते हैं।

1. जब आप अपमानित और बेपरवाह महसूस करें
अगर आप को निरंतर ऐसा लगे कि आप को वाजिब सम्मान और ध्यान नहीं मिल रहा है, साथ ही आप को अपमान सहना पड़ रहा है तो आप रिश्ते को खत्म कर दें और उस व्यक्ति से दूर रहें।
2. जब प्यार में कमी आ जाए
लोग अपने पार्टनर के साथ कुछ हसीन पल को जीने के लिए रिलेशनशिप में आते हैं। इंसान की प्रवृत्ति होती है कि वह प्यार करना और प्यार पाना चाहता है। रिलेशनशिप के जरिए इसे पूरा करने की कोशिश की जाती है। अगर एक पार्टनर प्यार के महत्व को नहीं समझ रहा है तो रिलेशनशिप को प्रभावी तरीके से आगे नहीं बढ़ाया जा सकता है। आपको एक ऐसे पार्टनर के लिए जिंदगी से समझौता करने की जरूरत नहीं है जो कम प्यार करे और आपसे रूखा व्यवहार करे। प्यार में कमी सीधे—सीधे दिलचस्पी की कमी को दर्शाता है। अगर रिलेशनशिप में प्यार कम होने लगे तो समझ लें कि रिलेशनशिप को खत्म करने का यह सबसे सटीक समय है।
3. जब विश्वास टूट जाए
परस्पर विश्वास किसी भी रिलेशनशिप में महत्वपूर्ण होता है और दोनों पार्टनर को इसे निभाना पड़ता है। विश्वास दरअसल एक पार्टनर का दूसरे पार्टनर के प्रति प्यार, ख्याल और महत्व को बतलाने का एक जरिया है। अगर कोई भी एक पार्टनर रिलेशनशिप में विश्वास को महत्व नहीं दे रहा है तो यह रिलेशनशिप से बाहर आने का सही समय है।
4. अगर आप हर समय परेशान और दुखी रहने लगें
अगर रिलेशनशिप में आपको खुशी और शांति के बजाय तनाव होने लगे तो इसे आगे बढ़ाना अक्लमंदी की बात नहीं। जितनी जल्दी से जल्दी हो सके रिलेशनशिप से बाहर आ जाएं। इस बात का विश्लेषण जरूर करें कि आपका तनाव आपकी खुद की मानसिकता के कारण है या फिर रिलेशनशिप के कारण। अगर यह रिलेशनशिप की समस्याओं के कारण है तो फिर ऐसी रिलेशनशिप आपके लिए हानिकारक है। पहली फुर्सत में खुद को रिलेशनशिप से अलग कर लें।



Click it and Unblock the Notifications