Latest Updates
-
इन 7 लोगों को गर्मियों में अंडों से करना चाहिए पूरी तरह परहेज, वरना बिगड़ सकती है तबीयत -
Global Parents Day पर हमारे पहले मेंटर, पहले लीडर और सबसे बड़े सपोर्ट सिस्टम माता-पिता को भेजें ये कोट्स -
World Milk Day पर अपनों को बताएं दूध पीने के 10 बेमिसाल फायदे, हड्डियां रहेंगी वज्र जैसी मजबूत -
Global Parents Day 2026 Wishes: आपकी मुस्कान मेरी खुशी...ग्लोबल पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
MP Style Bafla Recipe: घर पर बनाएं मध्य प्रदेश का मशहूर और पौष्टिक नाश्ता -
World Milk Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व दुग्ध दिवस? जानिए इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Aaj Ka Rashifal 01 June 2026: जून के पहले सोमवार इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, बरसेगी महादेव की कृपा -
Summer Special Tinda Sabzi Recipe: कम मसालों में बनाएं होटल जैसी स्वादिष्ट सब्जी -
आईटी मैनेजर की लाखों की नौकरी छोड़ थामा ऑटो का हैंडल, इस महिला की अनोखी कहानी जीत रही दिल -
Maghi Special Bihar Tilkut Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसा कुरकुरा और स्वादिष्ट तिलकुट
अपने मिस्टर परफेक्ट को जानने के 10 तरीके
हर लड़की हमेशा अपने मिस्टर परफेक्ट को लेकर टेन्शन में रहती है कि क्या वो उसे वाकई में प्यार करता है, क्या वो उसे धोखा तो नहीं दे रहा है या फिर कहीं उसे किसी और से प्यार तो नहीं। अगर आप भी अपने पार्टनर को लेकर हमेशा इस टेन्शन में रहती है तो कुछ तरीकों से जान सकती है कि वह सिर्फ और सिर्फ आपके लिए ही हैं।
यहां हम 10 फैक्टर के बारे में बता रहे है जिन पर ध्यान देकर आप समझ सकती हैं कि क्या वो वाकई में आपसे प्यार करते है। अगर इन 10 में से 9 प्वाइंट भी मैच करते है तो समझिएगा कि वह सिर्फ आपके है और वही आपके मिस्टर परफेक्ट है। महिलाओं को भाते हैं लंबे पुरुष

1) आपको खुश करने के लिए फन करना
जब आप रोती है तो उन्हे अच्छा नहीं लगता है और वह आपको खुश करने के लिए मजेदार बातें करते है, हर वो काम करते है जिससे आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएं। आप दोनों एक दूसरे को चिढ़ाते है और अच्छा टाइम स्पेंड करते है तो वह आपके लिए सही है।

2) लाइफ में आपके साथ सेट होना चाहें
आपकी जो भी पसंद हो वही उनकी भी हो। जिदंगी से आप जो चाहती है वही वह भी चाहता हो, तो आप दोनों सेट है। लाइफस्टाइल से लेकर शौक तक अगर आप दोनों के मैच करते है तो वह आपके लिए परफेक्ट है।

3) बिना मेकअप के आपको देखना पसंद करें
अगर कोई व्यक्ति आपको दिल से प्यार नहीं करता होगा तो उसे आप हमेशा टिप-टॉप ही पसंद आएगी, अच्छी ड्रेस, प्रिटी मेकअप में ही वह आपको कहीं भी साथ ले जाने और दूसरों से मिलवाने के लिए राजी होगा, लेकिन जो आपको दिल से पसंद करेगा वह आपको नेचुरल तरीके से ही देखना पसंद करेगी, बिना ग्लैमरस व्यू के, बिना मेकअप के, अब आपके पार्टनर क्या चाहते है वो पता कर लीजिए।

4) आप उसकी दिक्कतें जानती है पर पसंद करती है
कोई भी व्यक्ति कभी पूरी तरह से परफेक्ट नहीं होता है, उसमें कुछ न कुछ कमी होती है, वो भी एक नॉर्मल ह्यूमन वीईंग है, उसे भी कई दिक्कतें हो सकती है, लेकिन अगर उसे बाद भी आप उनके साथ मूव ऑन करने को तैयार है और वो भी आपके साथ रहना पसंद करते है तो आप दोनों का एक साथ होना सही निर्णय है।

5) आप जो भी करें, वो आपको हैंडल कर लेते है
मान लीजिए कि आप अपनी जॉब के काम से कहीं बाहर जाना चाहती है आपके आपको किसी स्पेशल काम से कहीं जाना है तो वह कभी भी रोकते-टोकते नहीं है, आपका पूरा ख्याल रखते है और आपको सर्पोट करते है। वह आपके सपनों को अपना सपना मानते है, आपको हर काम के लिए सर्पोट करते है और सही राय देते है तो समझिए कि वह सिर्फ आपके लिए डेडीकेटेड है।

6) आप उन पर पूरा भरोसा करती है
कई बार पिछले रिलेशन में धोखा खाने की वजह से आप भरोसा करना छोड़ देती है लेकिन अगर आपका पार्टनर आप दोनों के रिश्ते में फिर से उस चार्म और कनेक्शन को जोड़ने में सफल हो जाता है और आप उन पर भरोसा करने लगती है तो समझ जाइए कि वह आपके लिए सही है।

7) यहां तक कि आपके पापा भी उसे पसंद करते है
आपके पार्टनर का नेचर इतना प्यारा है कि आपके पापा भी किसी डिसीजन को लेने से पहले उनकी सलाह चाहते है, आपके बेस्ट फ्रैंड भी उन्हे अपना बेस्ट फ्रैंड मानने लगे है और आपको डॉगी भी उससे बहुत फैमीलियर हो गया है।

8) हर सुबह आप उसके प्यार को महसूस और वो आपके प्यार को महसूस करके जागता है
अगर आप सुबह-सुबह किसी को महसूस करके जागती है और वह भी ठीक उसी फीलिंग के साथ जागते है तो समझिए कि आप दोनों मेड फॉर इच अदर है। अगर आपका पार्टनर कितनी भी दिक्कत या परेशानी में हो और आपसे बात करके रिलैक्स हो जाएगा तो समझ लेना कि वह सिर्फ आपसे प्यार करते है।

9) वह आपके साथ कम्फर्ट है
आप जिन्हे पसंद करती है अगर वह आपके साथ हर तरीके से कम्फर्ट है तो समझ लें कि वो आपके मिस्टर राइट है। अगर आपकी लाइफ में उनके आने के बाद आपको किसी और की जरूरत ही महसूस नहीं होती है तो वह सही मायने में आपके साथी है।

10) कोई घटना ऐसी हो
जिन्दगी में कई ऐसी घटनाएं होती है जो अपने आप बयां कर देती है कि वह सिर्फ और सिर्फ आपके लिए बने है और आपको ही प्यार करते है।



Click it and Unblock the Notifications