Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
वेलेंटाइन डे पर बॉयफ्रेंड को दें यह उपहार
पुरुषों के लिए शॉपिंग करना एक बहुत मुश्किल काम है और उनके लिए उपहार ढूंढना भी एक कठिन काम है। विशेष रूप से तब जब वेलेंटाइन डे आ रहा हो। यदि आप किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं तो आपके साथी को आपकी तरफ से सर्वोत्तम उपहार मिलना चाहिए।
यह दिखाना बहुत महत्वपूर्ण है कि वह आपके लिए कितने महत्वपूर्ण हैं और आप उनसे कितना प्यार करते हैं। इस 14 फरवरी को आप अपनी मीठी भावनाओं के गुलदस्ते के साथ उन्हें एक सरप्राइज़ भरा उपहार दे सकते हैं और इस दिन को यादगार बना सकते हैं। वेलेंटाइन डे पर क्या आपका घर रोमांस के लिए तैयार है?
आप उनके लिए जो भी उपहार चुनें उसमें उनके प्रति आपकी प्रशंसा झलकना चाहिए। यदि आप उनके शौक या काम के बारे में जानते हैं तो आपको उससे संबंधित उपहार पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। ध्यान रखें कि ऐसा कुछ न खरीदें जिसकी वे अपेक्षा कर रहे हों क्योंकि निश्चित रूप से आप भी यही चाहेंगे कि आपके उपहार का वे अंदाज़ा भी न लगा सकें। विशेष रूप से वेलेंटाइन डे के उपहार के लिए क्योंकि यह उपहार एक सरप्राइज़ होना चाहिए।

इत्र या परफ्यूम
आप निश्चित रूप से उनके पास जायेंगी तो ऐसे परफ्यूम चुनें जो उन्हें पसंद हो जैसे हल्की सुगंध वाले, सिट्रस सुगंध वाले या वुडी मस्की परफ्यूम। अत: आप उन्हें इस वेलेंटाइन डे पर परफ्यूम गिफ्ट दे सकती हैं।

हार्टी कपल बियर्स
यह आपके वेलेंटाइन के लिए सबसे प्यारा और सबसे अच्छा उपहार होगा। आप अपने पसंदीदा टेडी बियर्स में से कोई भी चुन सकती हैं और उन्हें लव चेयर पर जैसे चाहे बिठा सकती हैं। इस पर आप अपना और अपने साथी का नाम भी लिख सकती हैं या ऐसा कोई वाक्य लिख सकती हैं जो उनके प्रति आपकी भावनाओं को प्रकट करता हो।

आप दोनों के लिए सरप्राइज़ डिनर
आप एक सरप्राइज़ डिनर रख सकती हैं जो आपके तथा आपके साथी के लिए बहुत महत्वपूर्ण हो सकता है, जैसे यह आपकी पहली डेट हो। आप रोमांटिक वातावरण बना सकती हैं तथा कुछ ऐसी डिशेज़ बना सकती हैं जिसे देखकर ऐसा लगे कि आप उन्हें आज भी उतना पसंद करती हैं। ऐसे तैयार हों कि वे आपकी तारीफ़ करें। आप रेस्टारेंट से एक लव कार्ड ले सकती हैं जो यह बताएगा कि आपने एक यादगार पल बनाने के लिए कितना इंतज़ार किया।

हाथ घड़ी
आपके साथी के लिए एक अच्छी हाथ घड़ी अच्छा उपहार हो सकता है। यह एक अच्छा रोमांटिक उपहार माना जाता है।

बीयर एंड स्नैक बास्केट
यदि आपके साथी को बीयर पसंद है तो यह एक अच्छा वेलेंटाइन गिफ्ट हो सकता है। यह एक बड़ा गिफ्ट हैम्पर हो सकता है जिसमें अच्छे स्वाद वाली बीयर्स और स्वादिष्ट स्नैक्स हों। इसमें आप अपना कुछ निजी विचार भी जोड़ सकती हैं। तो इस अनोखे उपहार द्वारा 14 फरवरी को अपने प्रेमी को चकित कर दें।

रोमांटिक मग
रोमांटिक मग सुबह की कॉफ़ी की प्रत्येक घूँट के साथ आपके प्रेमी को आपकी याद दिलाएगा। इसके अलावा वह समय जो आपने साथ गुज़ारा और जो बातें की उसकी भी याद दिलाएगा। यह एक अच्छा उपहार हो सकता है।

वेलेंटाइन गिफ्ट बॉक्स
यह अनोखा गिफ्ट बॉक्स एक विशेष वेलेंटाइन उपहार है जो आपके स्वीटहार्ट के लिए बनाया गया है। इसमें विशेष प्रकार से सजी हुई मिठाईयां होती हैं जिसे देखकर उनके चेहरे का रंग लाल हो जाएगा। इसमें एक घरेलू स्वाद होता है और सभी मिठाईयां खाकर वे कहेंगे "यम्मी"।

वॉलट
एक प्रभावशाली वॉलट आपके साथी के व्यक्तित्व का एक आवश्यक हिस्सा है। इस वेलेंटाइन डे पर अपने साथी को लेदर से बना एक वॉलट दें जो उसकी शैली और व्यक्तित्व में निखार लाएगा। इसकी सादगी की तारीफ होगी और बिना किसी तकलीफ के यह उनकी जेब में आसानी से फिट हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
