Latest Updates
-
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral
शर्मीली लड़की को कैसे करें आकर्षित?
आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे किसी शर्मीली लड़की को खुद के प्रति आकर्षित कर सकते हैं। सबसे पहले तो आपको यह समझना होगा कि वह अपने स्वभाव से शर्मीली है न कि अपनी पसंद से। एक शर्मीले स्वभाव की लड़की तभी आप में दिलचस्पी लेगी जब आप खुद को इस रूप में पेश करें जिससे वह इंप्रेस हो जाए। ऑनलाइन डेटिंग के लिये 8 टिप्स
पर इसके लिए आपको पता होना चाहिए कि आप किसी शर्मीली लड़की को कैसे आकर्षित कर सकते हैं। जो लोग शर्मीले होते हैं वे आसानी से अपनी भावनाओं और इच्छाओं को व्यक्त नहीं कर पाते हैं। ऐसे में कम्युनिकेशन स्किल एक बहुत बड़ी बाधा होती है।

यहां हम शर्मीली लड़की को आकर्षित करने के कुछ तरीकों के बारे में आपको बता रहे हैं।
1. कॉमन फ्रेंड
शर्मीली लड़की के ज्यादातर मामलों में किसी कॉमन फ्रेंड के जरिए एक दूसरे से परिचय करना सबसे कारगर होता है। अजनबी बनकर मिलने के बजाय अगर आप कॉमन फ्रेंड के जरिए उनसे मिलेंगे तो आप उनका विश्वास आसानी से हासिल कर सकते हैं। साथ ही लड़की भी आपसे कहीं बेहतर तरह से खुलेगी।
2. सवाल पूछें
शर्मीली लड़की से बातचीत के क्रम में आपको प्रासंगिक सवाल जरूर पूछने चाहिए। इससे बातचीत में उनकी रुचि बनी रहेगी। शर्मीली लड़कियां शुरुआत में बात करने में झिझक महसूस करती है, ऐसे में आप उनसे सवाल पूछ कर उनकी झिझक दूर कर सकते हैं। शर्मीली लड़की को आकर्षित करने का यह सबसे अच्छा तरीका है।
3. उन्हें स्पेस दें
ऐसी लड़कियों को अगर आप कम्फर्टेबल रहने के लिए स्पेस देंगे तो इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप रिश्ते को आगे बढ़ाने में ज्यादा जल्दबाजी न दिखाएं। शर्मीली लड़कियां तुनकमिजाज होती हैं। इसलिए जल्दबाजी से मामला बिगड़ सकता है।
4. तारीफ करें
उनकी तारीफ करें। जैसे उनसे कहें कि उनके बाल बहुत खूबसूरत है या फिर उनका टॉप बहुत शानदार है। ऐसी लड़कियां बातचीत करने के दौरान असुरक्षा महसूस करती हैं। इसलिए जब आप उन्हें यह एहसास कराएंगे कि वह खूबसूरत दिख रही है तो उन्हें खुलने में मदद मिलेगी।



Click it and Unblock the Notifications











