Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
उन्हें कैसे प्यार करना बंद करें जो आप से प्यार नहीं करते: टिप्स
अगर आपका कोई रिश्ता टूट गया है तो कुछ टिप्स जानना चाहिए जिससे उस इंसान को आप प्यार करना बंद कर दें जो आपको प्यार नहीं करता हो और इससे आपको अपनी ज़िंदगी में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। आपकी ज़िंदगी में वह एक बेहद दर्दनाक घड़ी हो सकती है जब आप प्यार में हों और दूसरा इंसान यह कहे कि वह अब आपको प्यार नहीं करता।
यह समाचार आपके लिए एक झटके की तरह आ सकता है या फिर ऐसा भी हो सकता है कि उसके आप दोनों के रिश्ते को आधिकारिक रूप से ख़त्म करने से काफी पहले ही आपने यह महसूस कर लिया हो। आप यह कर सकते हैं कि आप इस निर्णय का सम्मान कर सकते हैं और इन टिप्स की मदद से अपने आने वाले कल के बारे में सोच सकते हैं।

1. इसमें समय लगता है: इस समय आपके दिल और दिमाग के बीच जंग चल रही होती है। चूँकि, आप अभी भी उससे प्यार करते हैं तो आपका दिल आपके सामने वह सारे खुशनुमा लम्हे लाएगा और आपको यह सोचने पर मजबूर करेगा कि ऐसा फिर से हो सकता है। दूसरी तरफ आपका दिमाग यह समझने की कोशिश करेगा कि उसकी भावनाएं बदल गयी हैं और आप इसमें कुछ नहीं कर सकते। आपके दिल और दिमाग को सच्चाई समझने में और एक दूसरे का साथ देने में समय लगता है। एक ऐसे व्यक्ति से प्यार नहीं करने के लिए जो आपको प्यार नहीं करता सबसे अच्छा उपाय यह है कि आप अपने आप को इस कष्ट से उबरने का मौक़ा दें। बिना लफ्ज़ों के कैसे कहें 'I Love You'
2. इस बात पर शोक मनाना कि क्या हो सकता था: आपके रिश्ते के ख़त्म होने पर अपने आप को उसपर शोक मनाने का समय दें। ब्रेकअप के बाद गुस्सा आना, भ्रम, विश्वासघात और दुखी होना आम बात है। जैसे ही यह भावनाएं आपके अंदर आयें, इस बात का ध्यान रखें कि आप उस व्यक्ति के साथ रहने के योग्य हैं जो आपको दिलो जान से चाहता हो। यह अच्छा हुआ कि आपका रिश्ता खिंचने के बजाय ख़त्म हो गया।
3. अपने आप को सामाजिक बनने के लिए विवश करें: एक बार आपने अपने आप को रिश्ता टूटने पर दुखी होने का समय दे दिया, उसके बाद अपने आप को सामाजिक बनने के लिए विवश करें। घर पर अकेले अपने ख्यालों के साथ बैठना वह अंतिम चीज़ होगी जो आप करना चाहेंगे। जितना ज्यादा समय आप अकेले बिताएंगे उतना ज्यादा आप अपने एक्स के बारे में सोचेंगे जो आपको उसकी कमी और महसूस करवाएगा। इस भावना से मुक्त होने के लिए आपको उन लोगों के साथ समय बिताना चाहिए जिनका साथ आपको पसंद हो।
4. अपने लिए लक्ष्य का निर्धारण करें: अपने जीवन को देखें और अपने लिए लक्ष्य निर्धारण करें। लक्ष्य जैसे नयी भाषा सीखना, नयी कार खरीदना, काम में तरक्की पाना, देश के दूसरे कोने में बस जाना या एक नए पेशे को आरम्भ करना। इन लक्ष्य को पाने के लिए सीढ़ियों को चढ़ने की योजना बनाएं। अब जब आप सिंगल हैं तो आपके पास अपनी ज़िंदगी को एक नयी दिशा देने का पूरा समय है।
5. किसी भी तरह का संपर्क न रखें: अपने एक्स के साथ किसी भी तरह का संपर्क न रखें। उसको अपने सारे सोशल नेटवर्किंग साईट से भी हटा दें ताकि आपको उनके दिनचर्या के बारे में पता न चले। हालांकि आप में यह जानने की उत्सुकता होगी पर यह जानना कि वह किसके साथ बाहर जाता है, आपके भावनात्मक स्वास्थय पर बुरा असर डाल सकता है। अपने फोन से उसका नंबर और ई-मेल हटा दें ताकि आप उसे कांटेक्ट करने के लालच में न आयें।
6. भावनात्मक प्रतिक्रया को हटाएं: उन प्रतिक्रियाओं को हटाएं जो आपको आपके एक्स की याद दिलाता हो। अगर आपके पास पुराने ई-मेल हैं, आप दोनों कि फ़ोटो है, वॉइस मेल या मेसेज हो तो उन्हें हटा दें। उन दिनों को याद करना जब आपके बीच सब अच्छा था आज आपके लिए अपने ऊपर अत्याचार के समान होगा। इससे आपको आपके कष्ट से उबरने में भी समय लगेगा।
7. फिर से नए साथी के साथ बाहर जाएँ: हालांकि, आप पूरी तरह अपने एक्स को भूल नहीं पाये हैं पर फिर से नए साथी के साथ बाहर जाएँ। अपने ऊपर किसी ऐसे इंसान को ज़िंदगी में लाने का दबाव न बनाएं जो आपके एक्स की जगह लेगा। आपका लक्ष्य एक ऐसे साथी की कंपनी होनी चाहिए जिसके साथ आप आनंदित महसूस करें और मज़े करें। जैसे जैसे आपका दिल ब्रेकअप से उभर रहा है आप कुछ अच्छे लोगों से मिलेंगे और अंत में आप अपने लिए सही इंसान का चुनाव कर लेंगे या फिर आपको ऐसा लग सकता है कि रिश्तों में उलझने से अच्छा आप अकेले ही अच्छे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
