Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
अपने होने वाले पति में देखें यह गुण
शादी करना हर महिला का सपना होता है। हर लड़की के सपनों का एक राजकुमार होता है और वह अपने होने वाले पति की अपने तरह से कल्पना करती है। हो सकता है आप किसी अमीर या सुंदर लड़के का सपना देख रही हों। पर क्या सिर्फ इस आधार पर शादी कर लेनी चाहिए? आपको शादी से पहले अपने होने वाली पति के बारे में कई चीजों पर विचार करना चाहिए।
जानें, कब आपको छोड़ देनी चाहिए रिलेशनशिप .....
एक पुरुष अपने लुक से सभ्य दिख सकता है, पर जरूरी नहीं कि उनका चरित्र भी अच्छा हो। माना कि सभी पुरुष बुरे नहीं होते, पर कुछ तो होते ही हैं। इसलिए अपने होने वाले पति का चुनाव सावधानी से करें। आइए हम आपको बताते हैं कि आपको अपने होने वाले पति में किन गुणों की तलाश करनी चाहिए।

1.नैतिक पक्ष
आप यह जरूर देखें कि आपके होने वाले पति का नैतिक पक्ष कितना मजबूत है। अगर उनके पास अपना नैतिक मूल्य है तो उन्हें जरूर पता होगा कि क्या सही है और क्या गलत। इससे वह खुद को गलत कामों से दूर रखेगा। आप उनपर भरोसा कर सकते हैं। अगर आपको किसी पुरुष में यह गुण मिल जाए तो आप बेखौफ उनसे शादी के बारे में विचार कर सकते हैं।

2.अपने परिवार के साथ उनका बर्ताव कैसा है
यह जरूर देखें कि परिवार के प्रति उनका बर्ताव कैसा है। अच्छा पति ढूंढना आसान काम नहीं है। आपको इसके लिए काफी माथापच्ची करनी पड़ेगी। परिवार के साथ अच्छा संबंध आपके होने वाले पति का एक गुण हो सकता है। अगर उन्हें अपने परिवार से लगाव है तो आप उनसे शादी कर सकते हैं। वैसे तो होने वाले पति में बहुत सारे गुण होने चाहिए, पर यह एक महत्वपूर्ण गुण है।

3.जो शादी का सही मतलब जानता हो
अगर आपका होने वाला पति शादी जैसे पवित्र बंधन का सही मतलब जानता है तो आप उनसे शादी कर सकते हैं। अगर वह किसी दबाव में शादी कर रहा है तो उनसे दूर रहना ही आपके लिए बेहतर होगा। शादी में एक पवित्रता होती है आपके होने वाले पति को इसे समझना चाहिए। यह भी एक गुण है जो आपको होने वाले पति देखना चाहिए। अच्छा पति तलाश करना एक कठिन काम है और शादी से पहले आपको हर पहलू पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

4.कमिटमेंट
आपको यह भी देखना चाहिए कि आपके होने वाले पति में कमिटमेंट है या नहीं। कमिटमेंट के बिना कोई भी रिलेशनशिप लंबे समय तक बरकरार नहीं रह सकता। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति उनके कमिटमेंट का आकलन करें। इससे आपको इस बात का अंदाजा हो जाएगा कि क्या वह आपके साथ जिंदगी भर रह सकता है या नहीं। अगर आप अपनी जिंदगी को खुशहाल बनाना चाहती हैं तो अच्छा पति तलाश करना बहुत जरूरी हो जाता है। जब आप अपने होने वाले पति के गुणों का विश्लेषण करेंगी तो इससे सही व्यक्ति चुनने में आपको मदद मिलेगी।

5.आपका और दूसरों का कितना सम्मान करता है
यह बहुत जरूरी है कि आपका होने वाला पति आपका और आपके परिवार के सदस्यों का सम्मान करता हो। अगर वह आपके नारीत्व का सम्मान नहीं करता है, तो उनके साथ जिंदगी गुजारना अक्लमंदी नहीं है। अच्छे पति की तलाश करना आपकी जिंदगी का सबसे अच्छा अनुभव साबित हो सकता है। आपको यह जरूर देखना चाहिए कि आपके होने वाले पति में ईमानदारी, नि:स्वार्थता और जिम्मेदारी का भाव है या नहीं। अगर उनमें यह सारे गुण मौजूद हैं तो आप उनसे शादी कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications