Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
किस जगह पर करें शादी के लिये प्रपोज
वास्तव में जब आपको ऐसा लगता है कि कोई आपका जीवनसाथी बन सकता है तो आपको अपने दृष्टिकोण में दो बातें का गठबंधन करना चाहिए। पहली बात यह कि प्रणय निवेदन (विवाह का प्रस्ताव रखना) का तरीका सही होना चाहिए और दूसरा यह कि स्वयं की उचित आत्म प्रस्तुति। जब आप सही तरीके से विवाह प्रस्ताव रखते हैं तो स्वाभाविक रूप से सामने वाले के दिल को छू जाता है। अगर आप अपना प्रस्तुतीकरण सही प्रकार से करते हैं तो आपका साथी स्वाभाविक रूप से इस पर ध्यान देता है।
क्योंकि शादी एक महत्वपूर्ण संबंध है अत: इसके लिए स्थान निर्धारित करने से पहले हमें वातावरण की महत्ता को समझना आवश्यक है। यह इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यही वह स्थान है जहाँ से आपका जीवन भर साथ चलने वाला एक संबंध प्रारंभ होने जा रहा है। यह व्यक्ति की ज़रुरत पर निर्भर करता है कि वह अपने आत्म प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रेम प्रसंग के निमंत्रण का विस्तार कहाँ करना चाहता है। किसी नाज़ुक परिस्थिति में विवाह का प्रस्ताव रखने पर साथी की सहमति तुरंत प्राप्त नहीं होती। शादी के प्रस्ताव के लिए जगह निर्धारित करने से पहले बहुत योजना और विचार की आवश्यकता होती है।

10. कैंडल लाईट डिनर
यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपका जीवनसाथी किस प्रकार का है। यदि उसे कुछ लोगों के साथ समय बिताना पसंद है तो आप उसे कैंडल लाईट डिनर पर बुला सकते हैं। आप किसी अच्छे रेस्टारेंट में आप दोनों के लिए स्थान आरक्षित करवा सकते हैं तथा साथ साथ समय बिताने के लिए उसे आमंत्रित कर सकते हैं।

9. ऑफिस
यदि वह आपकी सहकर्मी है तो ऑफिस एक आदर्श स्थान हो सकता है। हो सकता है आप दोनों एक दूसरे को चाहते हों। आपके सहकर्मी इस बारे में जानते हैं परंतु वास्तव में यह अब तक एक खुला राज़ बना हुआ है।

8. समुद्र किनारा
समुद्र का किनारा एक सुंदर स्थान है। यहाँ आप भीड़ के साथ निजी पल बाँट सकते हैं। वह वास्तव में समझ जायेगी कि वह भी एक नदी की तरह है और उसे अपने समुद्र से मिलना ही पड़ेगा। इसे एक अद्भुत समय बनायें जिसे आप दोनों अपनी ज़िन्दगी भर याद रख सकें।

7. लांग ड्राईव
यदि आप दोनों लम्बे समय से एक दूसरे को जानते हैं और अब यदि आप यह महसूस करते हैं कि उसके सामने प्रस्ताव रखने का सही समय आ गया है तो उसके सामने लांग ड्राईव पर जाने का प्रस्ताव रखें। जब आप ड्राईव कर रहे हों तो उसका हाथ अपने हाथों में लें और उसे धीरे से चूमें। धीरे से सीधा प्रश्न पूछें - " डार्लिंग क्या मैं तुम्हारा हाथ हमेशा के लिए पकड़ सकता हूँ"?

6. मज़ेदार पार्टी
यदि आपका साथी फन लविंग (जिंदादिल) हो तब क्या करें? अपने सभी मित्रों को पार्टी में शामिल होने के लिए कहें। अपने सभी महिला और पुरुष मित्रों की उपस्थिति में आप अपने साथी के सामने विवाह का प्रस्ताव रख सकते हैं।

5. पिकनिक की जगह पर
कई ऐसे स्थान हैं जहाँ आप पिकनिक के लिए जा सकते हैं। किसी जंगल या पहाड़ी का स्थान उपयुक्त होगा। आप दोनों अपने रिश्तेदारों के साथ पिकनिक के लिए जा सकते हैं। क्यों न आप शादी के प्रस्ताव के लिए एक कविता लिखें और उसे सबके सामने गायें। इस गीत में उसके प्रति आपका प्यार व्यक्त होना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति इसे सुनें और इसका आनंद उठाये। जब वह आपका जीवनसाथी बनने के लिए हामी भर दे तो उसकी आँखों में आंसू आ जाएँ।

4. सुंदर पार्क या उद्यान
क्या आपने किसी पार्क या उद्यान की बैंच पर बैठे हुए जोड़े को देखा है? वे एक दूसरे से कुछ दूर बैठे होते हैं। कल्पना कीजिये कि आप और आपका साथी उसी बैंच पर बैठे हैं और आप प्रस्ताव रखने जा रहे हैं। जब आप प्रस्ताव रखते हैं तो वह शरमाएगी और अपने चेहरे को छुपा लेगी। एक पल में ही आपके साथी और आपके बीच की दूरी गायब हो जायेगी और वह आपकी बांहों में आ जायेगी। यह इस प्रकार होगा जैसे दो प्रेमियों का आत्मा स्वर्ग में मिलन हो रहा है।

3. पवित्र स्थान
यदि आप धर्मपारायण व्यक्ति हैं, तो आप अपने विश्वास के स्थान पर प्रेम का प्रस्ताव रख सकते हैं। यह मंदिर, चर्च या अन्य कोई स्थान हो सकता है। आप उसे वहां ले जा सकते हैं तथा भगवान की उपस्थिति में एक अंगूठी पहनकर प्रस्ताव रख सकते हैं। इस प्रकार आपके साथी को आप पर पूर्ण विश्वास हो जाएगा।

2. खुले आसमान के नीचे
घुटनों के बल बैठकर अपने हाथों को अपनी छाती पर रखकर प्रस्ताव रखें। कहें "हनी (प्रिय) क्या तुम मुझसे शादी करोगी?" वह सहिष्णु और प्यार करने वाली धरती की तरह हँसेगी और आपको प्रेम की वर्षा करने वाले आसमान के रूप में स्वीकार कर लेगी।

1. फेमिली फंक्शन में
क्यों न आप अपनी महिला मित्र को अपने घर किसी फेमिली फंक्शन में आमंत्रित करें। यदि आपके माता पिता स्वतंत्र विचारों वाले हैं तो यह अच्छा होगा कि उनकी उपस्थिति में आप अपने रिश्ते को विधिसंगत बना दें। इससे आपके परिवार के सदस्यों को उस व्यक्ति को देखने का अवसर मिलेगा जिसे आपने अपना जीवनसाथी चुना है।



Click it and Unblock the Notifications
