Latest Updates
-
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य
ब्रेकअप से आप क्या-क्या सीख सकती हैं
आज कल की लाइफ में ब्रेकअप होना आम बात है इसलिये अगर आप सोंचती हैं कि ब्रेकअप केवल आपके साथ ही क्यूं हुआ तो ऐसा ना सोंचे। ब्रेकअप के बाद लड़की और लड़के दोनों को ही लगता है अब उनकी दुनिया खतम हो गई है क्योंकि जब वह प्यार में होते हैं तब उन्हें अपनी दुनिया केवल एक ही इंसान के इर्द-गिर्द घूमती नज़र आती है।
पर हमें यह बात सोंचनी पड़ेगी की ब्रेकअप ना केवल हमारा दिल ही तोड़ता है बल्कि हमें ऐसी कई बातें भी सिखा जाता है जिससे हमारा जिंदगी के प्रति नज़रिया बदल जाता है। आइये जानते हैं कि ब्रेकअप से आप क्या क्या बातें सीख सकती हैं।

ब्रेकअप से आप क्या-क्या सीख सकती हैं
1. इससे दुनिया खत्म नहीं हुई: इस ब्रेकअप से आपको चाहे जितना दर्द हुआ हो लेकिन यह बात जरुर मान लें कि इससे दुनिया का अंत नहीं हो जाता। प्यार में धोखा खाने के बाद भी आपकी जिंदगी खत्म नहीं होती, आपकी जिंदगी वैसे ही चलेगी जैसे पहले चल रही थी।
2. आप आजाद हैं: जब आप किसी लंबे रिलेशनशिप में थीं, तब आपके चारो तरफ आपका पार्टनर होता था और आज जब वह नहीं है तो आप अकेली रह गईं। इस बात को सोंच कर बहुत दुख होता होगा, पर दूसरी ओर यह भी सोंचे की अब आप आजाद हैं और जो मन करे वह कर सकती हैं। आजाद होने से आप खुद के अदंर की क्षमताओं को पहचानेगीं। ब्रेकअप के होते हैं ये 8 चरण
3. वह लड़का आपके लिये नहीं बना था: ब्रेकअप करने से एक बात सीखने को मिलती है और वह यह है कि आपको पता चल जाता है कि वह लड़का आपके लिये नहीं बना था। या फिर उस लड़के में वे गुण नहीं थे, जो आपके होने वाले हमसफर में होनी चाहिये। इस बात को मान लें कि अच्छा ही हुआ कि आपका ब्रेकअप हो गया।
4. आप मजबूत हैं: ब्रेकअप के बाद ऐसा लगता है कि अब आपकी जिंदगी और आप किस तरह से संभलेगीं, पर जैसे जैसे दिन बीतता जाता है आप मजबूती के साथ उठ खड़ी होती हैं। पर ब्रेकअप के दर्द को झेलने के बाद दिल कितना मजबूत बन जाता है, इस बात का आप अंदाजा भी नहीं लगा सकती।



Click it and Unblock the Notifications