Latest Updates
-
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन?
लड़कों को क्यों पसंद होती है 'लड़कों जैसी लड़कियां'?
समय के साथ-साथ लिंग के आधार पर किसी के प्रति झुकाव अब खत्म हो रहा है। अब लड़कों की रुचि इस बात में नहीं होती है कि उनके आसपास कोई खूबसूरत लड़की हो। लड़के अब ऐसी लड़कियों को पसंद नहीं करते जिनकी दिलचस्पी सिर्फ इस बात में होती है कि उनके पास कितने जोड़ी जूते हैं। उन्हें ऐसी लड़की चाहिए होती है जो एक साथी से कहीं बढ़कर हो, जिन्हें उनकी जिंदगी जीने के ढंग में दिलचस्पी हो और जो उनके साथ जिंदगी में काफी आगे बढ़ना चाहती हो।
जी हां, ज्यादा से ज्यादा लड़के अब ऐसी लड़की की ओर आकर्षित हो रहे हैं जो 'लड़कों जैसी' होती है, यानी की टॉमबॉय। इनमें लड़कियों के सारे गुण मौजूद होते हैं, पर इनके काम, रहन-सहन और पहनावा लड़कों के जैसा होता है। ऐसी लड़कियां जो मार्टीनी के कुछ पेग के बजाय बीयर मग को ज्यादा पसंद करती है। इन लड़कियों में आउटडोर एक्टिविटी में उतनी ही रुचि होती है, जितनी कि आप में है। एक असली मर्द बन कर कैसे करें अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप?
आपको भी ऐसे कई लड़के मिले होंगे जिन्हें ऐसी लड़कियां पसंद होगी, जिनका व्यवहार उन्हीं के जैसा हो। इसका यह मतलब नहीं कि ऐसी लड़कियों में स्त्री का कोई गुण नहीं पाया जाता है। बेशक वह लड़कियां ही होती है और उन्हें भी शॉपिंग और लड़कियों वाले सामान में दिलचस्पी होती है। पर उन्हें यह हरगिज पसंद नहीं होता है कि कोई हर वक्त उनका ध्यान रखे। जी हां, ऐसी लड़कियां थोड़ी अलग होती हैं, पर मजेदार होती हैं। पर सवाल यह है कि आखिर लड़कों को ऐसी लड़कियां क्यों पसंद होती है? आइए हम इस सवाल का जवाब देते हैं।

लड़कों को कयूं पसंद होती हैं ऐसी लड़कियां-
वह एक टिपिकल लड़की नहीं होती
जब लड़कों को मनोरंजन की जरूरत होती है तो उन्हें इस बात में जरा भी दिलचस्पी नहीं होती कि लड़की का नाखून टूट गया या वह चिल्लाने लगी। कोई भी लड़का ऐसी लड़की नहीं चाहता जिन्हें वह बिना शर्त के प्यार करे पर लड़की प्यार को लेकर निश्चित न हो। 'लड़कों जैसी लड़की' के साथ ऐसा नहीं होता। वह आपके एडवेंचर में आपका साथ भी देगी और आप से प्यार भी करेगी। साथ ही वह आपसे प्यार की उम्मीद भी करेगी।
पांच मिनट की कद्र
एक टिपिकल लड़की कहती तो है पांच मिनट, पर संवरने में घंटा भर लगा देती है। ऐसे में आप उनका इंतजार कर परेशान हो सकते हैं। लेकिन 'लड़कों जैसी लड़की' के साथ यह स्थिति नहीं होती है। वह सिर्फ पांच मिनट में तैयार हो सकती है। वह मेकअप में ज्यादा समय नहीं लगाती है, क्योंकि वह बिना मेकअप के भी शानदार दिखती है। वह मेकअप के साथ और मेकअप के बिना भी आकर्षक दिखती है।
वह भी एक लड़की ही है
दिखने में वह भले ही लड़कों जैसी हो, पर इसका मतलब यह नहीं कि उनके अंदर लड़कियों वाली फिलिंग नहीं है या प्यार को महसूस नहीं करती। वह आप से उतना ही प्यार करेगी जितना आप उनसे करेंगे। उन्हें भी लाड प्यार बेहद पसंद होता है। वह भी परिवार, बच्चे और जीवन के सभी सुख चाहती है। वह रिश्ते को आपके जितना ही महत्व देती है। संभवत: ऐसी लड़कियों के प्रेम की अस्वाभाविक अभिव्यक्ति के कारण ही लड़का पहनी नजर में प्यार कर बैठता है।
वह आपके जैसी ही है
सुनने में भले ही यह थोड़ा अजीब लगता हो पर ज्यादातर लड़के ऐसी ही लड़कियों को पसंद करते हैं जो उनकी भाषा में बात करती हो और उनकी बातों को उन्हीं के अंदाज में समझती हो। कोई भी लड़का ऐसी लड़की को पसंद नहीं करता है जो उनके साधारण बात की भी गलत ढंग से व्यख्या करती हो। 'लड़कों जैसी लड़कियां' आप ही की तरह सीधे और सरल शब्दों में अपनी बात रखेगी। वह सच का घालमेल कभी नहीं करेगी।
अंतरंग बातें
ऐसी लड़कियों के साथ होते हुए अगर आप अंतरंग बातें करेंगे तो उनका रिएक्शन कभी निगेटिव नहीं होगा और न ही उन्हें ऐसी बातों से परहेज होगा। इसके बजाय वह अपनी बात को भी अलग ढंग से आपसे शेयर करेगी। इस तरह की खुली मानसिकता के साथ केमेस्ट्री अच्छी बनती है।



Click it and Unblock the Notifications
