Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
महिलाओं को भाते हैं लंबे पुरुष
(आईएएनएस)| अब तक हम यही सुनते आए हैं कि जब मामला प्यार का हो तो लंबाई, चमड़े की रंगत, आंखों का रंग, बालों का रंग, भाषा वगैरह से कुछ फर्क नहीं पड़ता। लेकिन एक ताजा अध्ययन ने इस अवधारणा को गलत साबित कर दिया है। इस अध्ययन के मुताबिक महिलाएं स्त्रीत्व तथा संरक्षण के चलते लंबे पुरुषों की तरफ अधिक आकर्षित होती हैं।
टेक्सास स्थित राइस विश्वविद्यालय में समाजशास्त्र के प्राध्यापक माइकल इमरसन, एलिन और ग्लैडिस क्लाइन ने कहा, "विकासात्मक मनोविज्ञान सिद्धांत के अनुसार, मानव में अपने जोड़ीदार के चुनाव में समानता सबसे बड़े कारक की भूमिका अदा करता है।"

इस अध्ययन में दिए गए आकड़ों के अनुसार, किसी महिला के लंबे पुरुष की ओर आकर्षित होने के पीछे संरक्षण की चाह और स्त्रीत्व का भाव काम करता है। अध्ययन में एक महिला के हवाले से कहा गया है, "एक लड़की होने के नाते, मैं एक ही समय में खुद को नाजुक और सुरक्षित महसूस करना पसंद करती हैं। अपने प्रेमी की निगाह में खुद को नीचा सोचते हुए अजीब लगता है।" बिना लफ्ज़ों के कैसे कहें 'I Love You'
महिला ने आगे कहा, "मैं भी उसे अपनी बाहों में लेना चाहती हूं, तथा उसकी गले में अपनी बाहें डालना चाहती हूं।" पुरुषों को हालांकि लंबाई को लेकर प्रेम संबंध के बारे में कुछ कहते कम ही सुना गया है, तथा जो कहते भी हैं वे कम लंबाई की महिला को ही प्राथमिकता देते सुने गए हैं। हालांकि वे इतनी छोटी महिला के साथ भी प्रेम नहीं करना चाहते, जिसके साथ शारीरिक तालमेल न बैठ सके।
उत्तरी टेक्सास विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र के प्राध्यापक जॉर्ज यांसी के अनुसार, अब तक ऐसा माना जाता रहा है कि लंबा होना पुरुषों के व्यक्तित्व में सकारात्मकता लाता है, जबिक महिला लंबी हो तो उसके लिए यह किसी निजी जिम्मेदारी की तरह हो जाती है। कैसे जाने की आपके पति आपको धोखा दे रहे हैं
यह अध्ययन शोध पत्रिका 'फेमिली इश्यूज' के ताजा अंक में प्रकाशित हुआ, जिसके संकेत की महिलाएं लंबे पुरुषों की ओर अधिक आकर्षित होती हैं, पितृसत्तात्मक समाज की मान्यताओं को दर्शातें हैं, जिसमें पुरुषों को अधिक अधिकार प्राप्त होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
