Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
खुद को किसी के प्यार में पड़ने से कैसे रोकें?
अगर आपको किसी व्यक्ति के प्यार में बुरी से पड़ने से अपने आप को रोकना है तो आपके पास 5 उपाय हैं जिससे आप फिर से उनके प्यार में पड़ने से बच सकते हैं। इन टिप्स को इस्तमाल में लाने के कुछ सप्ताह बाद ही आप अपने आप को हमेशा के लिए आगे बढ़ने के लिए मनाने के लिए तैयार हो जायेंगे। लड़कों को क्यों पसंद होती है 'लड़कों जैसी लड़कियां'?
किसी के प्यार में पड़ने से बचने के कुछ उपाय
#1 उस तरफ से ध्यान खींचना
इस व्यक्ति को अपने दिमाग का नियंत्रण लेने न दें। इस व्यक्ति के बारे में सोचना आपके लिए जितना भी मुश्किल हो रहा हो, आपको ऐसा करना चाहिए। अपने आप को दूसरी गतिविधियों में उलझाकर रखें। और हर बार जब आप अकेलापन महसूस कर रहे हों, उन बातों के बारे में सोचें जो आपको खुश करती हों।

#2 ज्यादा दोस्ती न करें
इस व्यक्ति से लम्बी बातचीत न करें। और सबसे ज्यादा ज़रूरी यह है कि देर रात तक बातचीत या मेसेज करना बिलकुल बंद कर दें जहाँ आप दोनों अपनी ज़िंदगी की निजी बातें एक दूसरे को बताते हैं। आपको यह मानना पड़ेगा कि इस परिस्थिति में आप इस व्यक्ति से दोस्ती नहीं बढ़ा रहे हैं पर आप उसको और गहराई से प्यार करने लगे हैं। और यह सही नहीं है।
#3 अपना बुरा पहलू दिखाएं
हम सब में कुछ न कुछ बुराइयां हैं। और किसी व्यक्ति को प्यार करने से अपने आपको रोकने का सबसे अच्छा तरीका है उसकी बुराइयों को देखना। जब भी आप इस व्यक्ति से मिलते हैं या याद करते हैं तो उनकी बुराइयों को याद करें, या उन चीज़ों को याद करें जो वह कहते हैं जिससे आपको बुरा लगता हो। सही होगा अगर आप एक लिस्ट बनाएं जिसमें आप उन कारणों के बारे में लिखें कि क्यों आपको इस व्यक्ति को प्यार करना बंद करना चाहिए और जब तब इसे देखते रहें।
#4 अंतर को समझें
किसी को प्यार करने में और किसी को आकर्षक और दिलचस्प पाने में अंतर है। सिर्फ इसलिए कि आपको लगता है कि वह लड़का या लड़की आकर्षक और अच्छी कंपनी है इसका मतलब यह नहीं कि आप उससे प्यार करते हों।
#5 किसी और पर ध्यान केंद्रित करें
कई बार किसी के ऊपर से ध्यान हटाने का सबसे अच्छा तरीका होता है कि आप किसी और पर ध्यान केंद्रित कर लेते हैं। अगर आपको उस इंसान से ध्यान हटाने में दिक्कत हो रही है जिससे आप प्यार करते हैं, तो अपना ध्यान दूसरे पर केंद्रित करने की कोशिश करें।



Click it and Unblock the Notifications
