Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कभी भूल कर भी ना दें ये उपहार अपनी गर्लफ्रेंड को
हर गर्लफ्रेंड चाहती है कि उसका बॉयफ्रेंड उसे हर दिन उपहार दे कर यह जताए कि वह उससे बहुत प्यार करता है। और हो भी क्यूं ना , गिफ्त तो हर किसी को अच्छे लगते हैं चाहे वह आप ही क्यूं ना हो। मगर यहां पर हम बात गर्लफ्रेंड को उपहार देने की बात कर रहे हैं। अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड को चाहते हैं तो, उसका गिफ्ट बड़ी सूझ-बूझ के साथ पसंद करें। प्रेमिका को ऐसे ही उपहार के नाम पर कुछ दे देने वाला फंडा अब बड़ा पुराना हो चुका है। जब बजट में करना हो अपनी मैडम को खुश...
आज कल की गर्लफ्रेंड टेडी बीयर और चॉकलेट नहीं चाहेतीं बल्किन उन्हें कुछ ऐसा गिफ्ट चाहिये , जो उन्हें थोड़ा स्पेशल फील करवाए। आज हम आपको यह तो नहीं बताएंगे कि गर्लफ्रेंड को उपहार के रूप में क्या दें, लेकिन हम आपको इस बात की हिदायत देना चाहेगें कि अपनी गर्लफ्रेंड को उहार में भूल कर भी क्या नहीं देना चाहिये। तो ज़रा ध्यान से पढे़- शर्मीली लड़की को कैसे करें आकर्षित?

गिफ्ट वाउचर
अगर आपको लगता है कि आप अपनी गर्लफ्रेंड को किसी गेम में जीता हुआ गिुफ्ट वाउचर दे कर उसे खुश कर देगें तो ऐसी गलती कभी ना कीजियेगा। इससे आपकी गर्लफ्रेंड को लगेगा कि आपको उसकी कोर्इ कदर नहीं है और आप उसके लिये गिफ्ट खरीदने से बचना चाहते हैं।

जिम मेंम्बरशिप
क्या आप अपनी गर्लफ्रेंड को एक्सरसाइज मशीन या किसी जिम का मेंबर बनाना चाहते हैं। हो सकता है कि आप तो उसके बारे में कुछ हेल्दी सोंचना चाह रहे हों, लेकिन आपकी गर्लफ्रेंड को यह एहसास होगा कि आप उसे मोटा समझते हैं। तो दोस्त, यह एक बहुत ही बेहुदा उपहार हो सकता है आपकी गर्लफ्रेंड के लिये।

खुद की तस्वीर
अगर किसी फ्रेंम में आप दोनों की तस्वीर एक साथ हो, तो यह उपहार अच्छा साबित हो सकता है। लेकिन अगर आप सोंच रहे हैं कि आप अपनी प्रेमिका को केवल खुद की तस्वीर वाला फ्रेम देगें तो, सच मानिये कि आपकी प्रेमिका उसे देखे बिना ही कचरे के डिब्बे में फेंक देगी। इससे लगेगा कि आप केवल खुद से प्यार करते हैं।

कुछ भी ना देना
क्या आप अपनी गर्लफ्रेंड को शापिंग करवाने ले जा रहे हैं और वहां पर उसे जो भी चीज पसंद आएगी, आप उसे दिलवा देगें ? तो ऐसा ना करे क्योंकि इससे आपकी गर्लफ्रेंड को लगेगा कि वह आपके उपर सिर्फ एक बोझ है। थोड़ी सी कोशिश करें और उसे अपने पसंद का उपहार दें।

साफ्ट टॉय
लड़कों के लिये ये जानना जरुरी है कि दुनिया की हर लड़की को साफ्ट टॉय नहीं पसंद आते। किसी भी प्रमिका को यह अच्छा नहीं लगेगा कि उसे उपहार में उसके बायफ्रेंड ने टैडी बियर दिया है, क्योंकि वह उसे अभी तक छोटी बच्ची समझता है।

बकवास ज्वैलरी
अगर आपको अच्छी और स्टाइलिश ज्वैलरी का ज्ञान हो तो, तभी प्रेमिका को ज्वैलरी दें, नहीं तो इस प्लान को यहीं पर ड्राप कर दें। लड़कियों को फैशनेबल ज्वैलरी ही देनी चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
