Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बॉस से अगर चल रहा है रोमांस तो उसे ऐसे रखें सीक्रेट
बॉस के साथ अफेयर होना कोई छोटी बात नहीं है, आज कल तो ऐसा होता ही रहता है। दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जिन्होने अपना लाइफपार्टनर ऑफिस में ढूंढा। जब आप अपने दिन का आधे से भी ज्यादा समय ऑफिस में बिताते हैं तो, वहां पर काम कर रहे कर्मचारी और बॉस का आपके करीब आ जाना स्वाभाविक है। आज कल ऑफिसों के कई ऐसे लोग हैं जिन्हें अपने बॉस से प्यार हो जाता है।
अगर आप अपने बॉस से रिलेशनशिप में हैं, तो आपको उसे ऑफिस में जताने से बचना चाहिये। अगर ऑफिस के अन्य कर्मचारियों को इसकी ज़रा सी भी भनक लग गई तो, वो आप दोनों के रिश्ते को ले कर राई का पहाड़ बना देगें। ऑफिस कलीग के साथ प्यार में पड़ने की निशानियां
आप का रिश्ता कितना भी सच्चा हो, पर आपको अपने रिश्ते को ऑफिस में उजागर करने से बचना चाहिये। आइये जानते हैं कि बॉस और कर्मचारी के रोमांस को किस तरह से सीक्रेट रखें-

ना भेजें कोर्इ र्इ-मेल
अगर आप अपने बास से प्रेम करती हैं, तो उनसे आफिस की ID पर कोर्इ मेल ना भेजें। क्योंकि इसे ट्रेस करने में बिल्कुल भी समय नहीं लगता।

प्रोफेशनल बनें
आफिस में काम के समय हमेशा प्रोफेशन बनी रहें। यह बहुत ही जरुरी सलाह है जिसे आपको माननी चाहिये।

प्राइवेसी की इज्जत करना सीखें
आप दोनों को आफिस में एक दूसरे की बरसों की बनी बनाई इज्जत का ख्याल रखना होगा। इसलिये आफिस के समय आप दोनों को एक दूसरे से मिलने से बचना होगा।

सुरक्षित खेलिये
एक बास होने के नाते आपको यह चीज ध्यान में रखनी होगी कि हमेशा ऐसी चाल चलें, जिससे किसी को शक ना हो। आफिस में ना मिलें, कोर्इ ऐसी जगह चुनें जो आफिस से दूर हो।

कोर्इ सुराग ना छोडे़
अगर आप चाहती हैं कि आपका आफिस रोमांस एक दम निजी रहे और इस पर किसी को शक ना हो, तो कॉल लॉग, मैसेज और फोटो आदि को देखने के बाद तुरंत डिलीट कर दें। ना ही उनके बारे में बहुत ज्यादा चर्चा करें बल्कि उन्हें अन्य सहकर्मी की ही तरह ट्रीट करें।

ना करें शो ऑफ
कर्इ कर्मचारी बॉस से डेटिंग करने के चक्कर में भूल जाती हैं कि उन्हें आफिस के नियम कानून भी मानने चाहिये। ऐसे में वे गलती कर बैठती हैं कि वह आफिस देर से आएंगी, लंबे ब्रेक लेगी और आफिस के नियम का उलंघन करेगें। शो ऑफ ना करें, नहीं तो यह आपके लिये घातक हो सकता है।

राज बनाए रखें
आफिस रोमांस को राज बनाए रखने से आपका रिश्ता दूसरों के सामने हंसी का पात्र बनने से रूक जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
