Latest Updates
-
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य -
Varalakshmi Vrat के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें, क्या न करें और सूतक के नियम
ब्वॉयफ्रेंड के साथ करें यह 10 रोमांटिक चीजें
जब आपको एक ऐसा ब्वॉयफ्रेंड मिल जाता है, जिसे आप दिलो जान से चाहते हैं तो आप तब तक चैन से नहीं बैठ सकते जब तक कि आप एक घंटे में कम से कम 10 अलग-अलग तरीके से प्यार न जता दें। हालांकि समय गुजरने के साथ-साथ प्यार का पागलपन थोड़ा कम जरूर हो जाता है, पर तब भी आपको अपने ब्वॉयफ्रेंड के लिए रोमांटिक चीजें करनी चाहिए। अपने मिस्टर परफेक्ट को जानने के 10 तरीके
आप समय-समय पर कुछ अलग करके अपने ब्वॉयफ्रेंड को अपने प्यार की गहराई और सच्चाई का एहसास करा सकते हैं। इससे उन्हें लगेगा कि आप उनसे बहुत प्यार करते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि रोमांटिक होना आपके लिए नहीं, बल्कि यह इस बात से संबंधित है कि आपके ब्वॉयफ्रेंड को क्या पसंद है और उन्हें किस चीज में मजा आता है। प्यार में आनंद तभी आता है जब आप प्यार देने के साथ-साथ प्यार पाएं भी। नहीं तो प्यार स्वार्थ का रूप ले लेता है।
आइए हम आपको 10 ऐसी रोमांटिक बातें बताते हैं जो आपको अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ करना चाहिए।

सार्वजनिक जगहों पर प्यार जताना
सार्वजनिक जगहों पर अपने प्यार को जताना बहुत ही रोमांटिक होता है। अगर आप अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ कुछ अच्छा करना चाहते हैं तो सार्वजनिक स्थलों पर उनका हाथ पकड़ कर उनके गालों को चूमने से हिचकिचाएं नहीं।

तोहफा
वैसे तो आमतौर पर ब्वॉयफ्रेंड ही ज्यादा तोहफे देते हैं। पर अगर आप उन्हें कोई तोहफा देंगे तो उन्हें जरूर अच्छा लगेगा। सबसे रोमांटिक चीज यही होगी कि आप अपने ब्वॉयफ्रेंड को उनकी पसंदीदा चीज दे कर उन्हें सरप्राइज दें।

आलिंगन
ज्यादातर पुरुष ऐसा करने से हिचकिचाते हैं। पर आलिंगन एक ऐसी रोमांटिक चीज है जो आप अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ कर सकते हैं। अपने प्यार को बाहों में लेकर उन्हें यकीनन अच्छा लगेगा।

उनके साथ मैच देखें
ज्यादातर लड़कों की किसी न किसी खेल में दिलचस्पी होती है, जबकि लड़कियों में ऐसा कम देखने को मिलता है। अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ टीवी पर उनका पसंदीदा खेल देखें। इससे उन्हें लगेगा कि आप उनका ख्याल रखते हैं और उनकी पसंद को महत्व देते हैं।

किस करना और गले लगाना
अपने ब्वॉयफ्रेंड को हर दिन से अलग हटकर एक स्पेशल किस दें। निश्चित रूप से यह सबसे ज्यादा सेक्सी और सबसे रोमांटिक चीजों में से एक है।

ड्रेस
एक बार जब आप रिलेशनशिप में कम्फर्टेबल हो जाएं तो पहनावे को लेकर आपको ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है। यदा कदा आप सिर्फ और सिर्फ अपने ब्वॉयफ्रेंड के लिए मेकअप करें और उनका पसंदीदा ड्रेस पहनें।

उन्हें ज्यादा से ज्यादा छुएं
ब्वॉयफ्रेंड के साथ रोमांटिक चीजों में एक यह भी है कि उन्हें हमेशा छुएं। जब आप साथ बैठे हों तो अपना सिर उनके शरीर पर टिका दें या उनका हाथ पकड़ें। या फिर अपने हाथों को उनके बालों पर फेरें।



Click it and Unblock the Notifications