Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अपने बॉयफ्रेंड के बर्थडे पर दें ये रोमांटिक उपहार
जिन लोगों को हम प्यार करते हैं उनके प्रत्येक दिन को स्पेशल बनाने के लिए हम प्रयत्न करते हैं परंतु जन्मदिन का विशेष महत्व होता है। यह सच है कि सभी लडकियां चाहती हैं कि उनके प्रेमी उन्हें प्यार करें परंतु यह कहना गलत होगा कि लड़कों को प्यार की आवश्यकता नहीं होती।
पुरुष भी चाहते हैं कि उन्हें भी बच्चों की तरह प्यार किया जाए। अत: इन रोमांटिक उपहारों से उन्हें स्पेशल बनायें। बिना लफ्ज़ों के कैसे कहें 'I Love You'

#1- मैसेज (संदेश)
प्यार भरे संदेशों और कोटेशन (कहावतों) से भरा हुआ एक जार लें हो। इनमें अपना और अपने पति का नाम डालें ताकि ये और अधिक सहज लगें और ऐसा न लगे कि कहीं से देखकर लिखे गए हैं। यह उपहार उन्हें दें तथा उन्हें कहें कि रोज़ ऑफिस जाने से पहले इन संदेशों को पढ़ें। इससे वे स्पेशल महसूस करेंगे और आपका रिश्ता और अधिक मज़बूत होगा।

उपहार #2- सरप्राइज़ पार्टी
इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपकी उम्र क्या है। आप हमेशा अपना जन्मदिन छोटे बच्चे की तरह मनाना चाहते हैं जिसमें आपके सभी रिश्तेदार और मित्र आपके चारों और हों और आप बीच में खड़े रहकर केक काटें। उनके लिए एक सरप्राइज़ बर्थ डे पार्टी रखें जिसमें उनके सभी मित्रों और रिश्तेदारों को बुलाएं तथा इस प्रकार उनके दिन को स्पेशल बनायें।

उपहार #3- अच्छा खाना
भारत में ऐसा कहा जाता है कि "आदमी के दिल का उसके रास्ता पेट से होकर जाता है।" अत: घर पर सुबह के नाश्ते से लेकर रात के खाने तक उनका मनपसंद खाना और मिठाई बनाकर उनके दिल तक पहुँचने का रास्ता बनायें। उन्हें सरप्राइज़ देने के लिए कुछ अच्छे और नए व्यंजन बनायें

उपहार #4- उन्हें बताएं कि आप उन्हें प्यार क्यों करती हैं
कार्ड के स्थान पर अपने मन से 50 या 100 वे बातें लिखें जिसके कारण आप उनसे प्यार करती हैं। उनके सभी गुण और वे सभी मज़ाकिया बातें लिखें जिनके कारण आप उनसे प्यार करने लगीं। रेडीमेड संदेशों की तुलना में स्वयं के हाथ से लिखे हुए संदेश अधिक प्रभावशाली और रोमांटिक होते हैं।

उपहार #5- वह जगह जहाँ आप उनसे पहली बार मिलीं
अपने मित्र की आँखों पर पट्टी बांधें। उन्हें उस स्थान पर ले जाएँ जहाँ उनसे मित्रता होने के बाद आप उनसे पहली बार मिले थे। यह आप दोनों के लिए एक बहुत प्यारा अनुभव होगा और इस प्रकार पुरानी यादें ताज़ा करके आप दोनों बहुत अच्छा महसूस केंगे।

उपहार #6- आपके अच्छे समय की सी.डी.
उन्हें एक सी.डी. उपहार में दें जिसमें आपके और उनके कुछ एडिटेड (संशोधित) फोटो हों। इनमें कुछ संशोधन करें, अर्थात कुछ स्पेशल इफेक्ट, पार्श्वभूमि में हल्का सा संगीत या रोमांटिक गाने बजाएं और इसे रात के 12 बजे तक बजाएं। यह एक ऐसा उपहार है जिसे वे ज़िन्दगी भर याद रखेंगे। आप छोटे छोटे वीडियो भी बना सकती हैं जिसमें उन्हें जानने वाले तथा उनके मित्र उनके गुणों और विशेष आदतों के बारे में बता कुछ न कुछ कह रहे हों।

उपहार #7- अद्भुत हॉलीडे
आप उन्हें अर्थात आप दोनों को किसी हिल स्टेशन पर या अन्य किसी रोमांटिक जगह पर एक छोटा सा हॉली डे (कुछ दिन की छुट्टियां) उपहार में दे सकते हैं। इससे आप एक दूसरे के साथ कुछ अच्छा आनंददायक समय बिता पायेंगे। इससे आपको एक ब्रेक लेने का अवसर भी मिलेगा। वे इस बात से बहुत खुश हो जायेंगे क्योंकि सुबह से रात तक काम करके वे भी थक चुके होंगे।

उपहार #8- रात में मूवी (पिक्चर) देखने जाना
यह पति पत्नी की आम समस्या है कि पति मूवी देखना चाहता है जबकि पत्नी नहीं। आप उनकी इस इच्छा को पूरा करके और पूरी रात उनकी पसंदीदा मूवी देखकर या थियेटर में जाकर मूवी देखकर उन्हें खुश कर सकती हैं।

उपहार #9- उन्हें उनकी मर्ज़ी के अनुसार दिन बिताने दें
यह उनका जन्मदिन है, अत: उन्हें अपनी मर्ज़ी से बिताने दें। वो जैसा करने के लिए कहें वैसा करें। यदि उन्हें बाउलिंग पसंद है या क्लब जाना पसंद है तो वैसा करें। यदि वे अपने पसंदीदा रेस्टारेंट में जाकर अपनी पसंद का खाना खाना चाहते हैं तो उस रेस्टारेंट के बारे में बहस न करें। याद रखें कि यह उनका अपना दिन है। अत: उन्हें उसी प्रकार स्पेशल महसूस करवाएं जैसे वे आपके लिए आपके जन्म दिन पर करते हैं।

उपहार #10- नाम लिखवाएं
आपके प्रेमी को उनके जन्मदिन पर सरप्राइज़ देने का यह एक अन्य तरीका है। उनका नाम या उनके नाम के प्रारंभिक अक्षर या आप दोनों के नाम के प्रारंभिक अक्षर अपने शरीर पर कहीं भी लिखवायें और आधी रात को उसे दिखाकर उन्हें आश्चर्यचकित कर दें। वे इतने अधिक आश्चर्यचकित पहले कभी नहीं हुए होंगे और ऐसा करने पर वे आपसे और अधिक प्यार करने लगेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
