Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
महिलायें चाहती हैं पुरुषों में ये आठ चीजें
किसी ने कहा है, 'महिलाओं का सामान्यीकरण करना खतरनाक है। और उन्हें विशिष्ट करना, बेहद बुरा।'' महिलायें आज भी दुनिया का सबसे बड़ा अनुत्तरित प्रश्न हैं। हालांकि, पुरुषों ने अभी तक पूरी उम्मीद नहीं खोई है। अब भी कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें महिलायें पसंद करती हैं।
यहां हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी चीजें जो शायद आपके काम आएं। जिन्हें आजमाने के बाद शायद वह एक बार फिर आपको प्यार करने लगे। अपनी पसंद का तरीका चुनें और फिर उसे नाचने पर मजबूर कर दें। ब्वॉयफ्रेंड के साथ करें यह 10 रोमांटिक चीजें

वह सुपरमैन जैसा हो
महिलाओं को सुरक्षित होना पसंद होता है। तो उसे यह दिखायें कि आप उसे हर मुश्किल से बचाएंगे। जब वह किसी मुश्किल में होगी तो आप उसकी मदद करेंगे। महिलायें हमेशा उस पुरुष की इज्जत करती हैं जो कठिन समय में डटकर खड़ा हो। तो, हालात चाहे जैसे हों, आप उनका दृढ़ता से सामना करें।

महकें
डियोड्रेंट के विज्ञापनों में गंध से महिला पुरुष का दीवाना बनना भले ही ज्यादा लगता हो। लेकिन, ऐसा नहीं है कि आप इसे पूरी तरह नकार सकते हैं। ऐसा डियोड्रेंट चुनें जो आपको सूट हो। खासतौर पर अगर यह आपकी पहली डेट हो।

उन्हें सरप्राइज पसंद है
महिलाओं को सरप्राइज बहुत पसंद होते हैं, फिर चाहे वह चॉकलेट हो, लव नोट्स हो, गिफ्ट हो या फिर एक गुलदस्ता। महिलाओं को कितनी ही बार सरप्राइज दें, उन्हें हर बार यह पसंद आता है। ऐसा करके आपके नंबर जरूर बढ़ जाएंगे।

पारदर्शिता
ईमानदारी आज के दौर में भी मायने रखती है। यदि आप एक दीर्घकालिक रिश्ते के बारे में सोच रहे हैं, तो कभी भी उससे झूठ न बोलें। हो सकता है कि शुरुआत में आपको थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़े, लेकिन अंत में आप उसका भरोसा जीतने में जरूर कामयाब हो जाएंगे।

फिट पुरुष पसंद
सेलेब्रिटी के सिक्स और एट पैक का तो हर कोई दीवाना होता है। और लड़कियां भी गठीले बदन के पुरुषों को पसंद करती हैं। रोजमर्रा के व्यायाम को अपनी आदत बनायें ताकि आप उसे अपना दीवाना बना सकें।

अच्छे कपड़े पहनें
यदि आपको कपड़े पहनने का सलीका नहीं है, तो भूल जाइए कि आप कभी किसी लड़की को प्रभावित कर पाएंगे। अपने स्टाइल पर नजर रखें। देखें कि आजकल क्या चलन में है। आप चाहें तो किसी स्टाइलिस्ट की मदद से जान सकते हैं कि आखिर आपके लिए क्या सही रहेगा। बेशक, 'क्लॉथ मेक द मैन'

बालों को दें नया रूप
एक फंकी हेयरकट से बढ़कर और कुछ नहीं। एक अच्छा हेयरस्टाइल आपको बिलकुल नया लुक दे सकता है। तो, आप किस बात का इंतजार कर रहे हैं। एक शानदार हेयरकट करवाइये, ताकि आप उसे प्रभावित कर सकें, जिस पर कब से आपकी नजरें टिकीं हैं।



Click it and Unblock the Notifications
