Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
लंबी दूरी के संबंधों को जीवित रखने के लिए 10 उपाय
कुछ लोग ऐसा सोचते हैं कि लंबी दूरी के संबंधों में में प्यार मर जाता है क्योंकि दोनों लोग बहुत समय तक आपस में मिलते नहीं हैं। परंतु यह पूर्ण रूप से असत्य है क्योंकि प्यार को जीवित रखना उन दो लोगों के हाथ में होता है जो आपस में रिलेशनशिप में होते हैं। लांग डिस्टेंस रिलेशनशिप की साकारात्मक बातें
यह आवश्यक नहीं है कि प्यार को जीवित रखने के लिए जिससे आप प्यार करते हैं उससे रोज़ मिलें बल्कि उसके लिए आपका प्यार और आकर्षण हमेशा ही बना रहता है फिर चाहे आप उससे एक महीने, दो महीने या छह महीने के बाद मिलें। अत: यहाँ कुछ प्रभावी उपाय बताए जा रहे हैं जो लंबी दूरी के संबंध में रहने वाले लोगों के लिए सहायक होंगे।

#1 कुछ एक साथ करें
यदि आप दोनों एक जगह पर नहीं है तो इसका अर्थ यह नहीं है कि आप साथ साथ कुछ नहीं कर सकते। बेशक आप बहुत सी चीज़ें एक साथ कर सकते हैं जैसे एक साथ एक ही टेलीविज़न शो देखना तथा विज्ञापन के समय उसके बारे में चर्चा करना या आप दोनों एक साथ घर का कोई काम कर सकते हैं जैसे गार्डनिंग (बागवानी) या कुकिंग (जो भी आपको पसंद हो)। इससे कई मील दूर होने के बाद भी आपको साथ होने का एहसास होगा।

#2 भविष्य में मिलने की योजना बनाएं
आप दोनों मिलने की योजना बना सकते हैं तथा इन बातों पर चर्चा कर सकते हैं कि जब आप मिलेंगे तब आप क्या क्या करेंगे। इससे एक दूसरे से मिलने का उत्साह और आकर्षण बना रहेगा और मिलने के बाद आपका समय भी व्यर्थ नहीं जाएगा क्योंकि आपने सारी योजनायें पहले से ही बना के रखी होती हैं कि मिलने के बाद आपको क्या क्या करना है।

#3 हमेशा रोमांटिक बने रहें
हमेशा अपने दिन की शुरुआत रोमांटिक संदेश से करें जैसे एक दूसरे को मैसेज भेजना या व्हाट्स अप करना जिसमें आप अपने शब्दों में उनको बता सकते हैं कि आप उनसे कितना प्यार करती/ करते हैं तथा उनका आपके जीवन में क्या महत्व है।

# 4 उपहार के साथ पत्र या मेल
एक दूसरे के प्रति प्यार का इज़हार करने की यह एक पुरानी पद्धति है। पुराने समय में लोगों के पास कोई विकल्प नहीं था जैसे मोबाईल फोन या इंटरनेट। अत: वे जिससे प्यार करते थे उनके प्रति अपने प्यार का इज़हार प्रकट करने के लिए वे एक दूसरे को पत्र भेजते थे। आप जिसे प्यार करते हैं उसे भावनाओं से भरा हुआ एक बड़ा प्रेम पत्र भेज सकते हैं तथा साथ ही साथ एक छोटा सा उपहार भी भेज सकते हैं।

#5 स्काइप
वीडियो कॉलिंग के सॉफ्टवेयर और एप्लीकेशन जैसे स्काइप और फ़ेस टाइम ने जीवन को इतना अधिक आसान बना दिया है कि आपको एहसास भी नहीं होगा कि आप लांग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं। बल्कि आपको ऐसा लगेगा कि आप एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिता पा रहे हैं। अपने फोन पर या लेपटॉप पर इसे इन्स्टाल करें तथा अपने प्यार और आकर्षण को बनायें रखें।

#6 फोटो भेजें
फोटो भेजकर आप लांग डिस्टेंस रिलेशनशिप में प्यार को जीवित रख सकते हैं। आजकल व्हाट्स अप और बीबीएम के कारण फोटो भेजना इतना आसान हो गया कि आप फोटो खीनकर अपने साथी को भेजेंगे तथा आपका साथी अगले ही क्षण उसे देख पायेगा। एक दूसरे को फोटो भेजते रहें (फनी, रोमांटिक या अन्य)। इससे कई मील दूर होने के बाद भी आप दोनों के बीच प्यार बना रहेगा।

#7 सरप्राइज़ भेंट
सरप्राइज़ किसे पसंद नहीं होते? परंतु ध्यान रखें कि आपका सरप्राइज़ सरप्राइज़ ही रहे तथा उसके कारण दूसरे व्यक्ति को शॉक न लगे।

#8 प्रतिदिन बात करें
जब आप लांग डिस्टेंस रिलेशनशिप में है तो यह बात महत्वपूर्ण होती है कि आप हमेशा एक दूसरे के संपर्क में रहें। एक दूसरे से बातचीत कर के आप अपने प्रेम को प्रकट कर सकते हैं अत: आपको अपने प्यार को बनाए रखने के लिए तथा यह दिखाने के लिए कि आप अपने साथी को कितना मिस कर रहे हैं, दिन में कम से कम एक बार एक दूसरे से बात करनी चाहिए।

#9 अपने साथी को परेशान न करें
लांग डिस्टेंस रिलेशनशिप में होना वास्तव में एक चुनौतीपूर्ण और तनावपूर्ण कार्य है तथा मूर्खतापूर्ण प्रश्न पूछकर इसे और अधिक तनाव में न डालें जैसे वह आपसे कब मिलेगा/मिलेगी या वह अब आपसे प्यार नहीं करता/करती। अपने साथी को परेशान करके आप प्यार और आकर्षण को नहीं बढ़ा रहे हैं बल्कि व्यर्थ में ही कलह को बढ़ा रहे हैं। बात को शांति से समझे तथा एक दूसरे की सहमति से योजना बनायें।

#10 फोन सेक्स
फोन सेक्स कई लोगों को अजीब लग सकता है परंतु यह साबित हो चुका है कि इसके कारण आपकी अपने साथी को पाने की इच्छा अधिक बढ़ती जाती है तथा आपका आकर्षण अधिक बढ़ता जाता है। इससे आपके संबंध और अधिक रुचकर होते जाते हैं। इसे करने का प्रयत्न करें!!



Click it and Unblock the Notifications
