Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
7 तरीके के पुरूष, जिनसे महिलाएं दूर नहीं भागती
बोल्डस्काई के इस आर्टिकल में कई प्रकार के पुरूषों के बारे में बताया गया है जो महिलाओं या लड़कियों को काफी लुभाते है, अगर आप एक पुरूष हैं तो आप खुद को इनमें से किस कैटेगरी में रखेगें:
कभी-कभी कुछ लड़कों या पुरूषों को देखिए तो वह हमेशा लड़कियों के साथ घिरे रहते है और जो लड़कियां या महिलाएं उनके साथ होती है वो काफी अच्छी होती हैं। आखिर ये सब लड़के मैनेज कैसे करते हैं- क्या उनका बात करने का अंदाज निराला होता है, क्या उन्हे इम्प्रेस करना आता है या फिर उन्हे ये टैलेंट गॉड गिफ्टेड है। इस आर्टिकल में ऐसे ही 7 तरह के पुरूषों के बारे में बताया गया है, ये प्रकार फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट पर आधारित है जो शायद आपकी मदद कर दें कि महिलाएं या लड़कियां किस प्रकार के पुरूषों को पसंद करती हैं -
साउथ इंडियन लड़के से प्यार करने का जानिये फायदा
7 तरीके के पुरूष, जिनसे महिलाएं दूर नहीं भागती

1. बुद्धिमान
फीमेल, बुद्धिमान लोगों से जल्दी इम्प्रेस हो जाती हैं, क्योंकि उन्हे लगता है ऐसे लोगों के पास सारे सवालों के जबाव होते हैं। उन्हे पुरूषों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलने के कारण वह उन्हे ज्यादा पसंद करने लगती है। बुद्धिमान पुरूष घंटों तक बिना बोर किएये महिलाओं को दिल लुभा सकते है।
आखिर वह इतना अथक क्यूं है: बुद्धिमान पुरूष, जानते हैं कि रिश्ते को बनाएं रखने के लिए बुद्धिमता एक अहम् रोल निभाता है और वह इसे महिला के साथ सम्बंधों में बखूबी निभाते है और उनका दिल जीत लेते हैं।

2. आत्मविश्वास से भरपूर
जो पुरूष आत्मविश्वास से भरपूर होते है, वह कई लोगों के बीच भी अपनी अलग छाप छोड़ते हैं। एक रिश्ते में होने के बाद वह दूसरे पुरूषों से जलते नहीं है और न ही अपनी गर्लफ्रैंड या बीबी पर शक करते है। वह हमेशा पॉजिटिव सोचते है।
आखिर वह इतना अथक क्यू हैं- महिलाएं, विश्वासी पुरूषों की ओर ज्यादा आकर्षित होती हैं। इसे समझिए: अगर आप सोचते है कि आप महान है तो वह भी आपको ऐसा ही समझेगी। लेकिन आत्मविश्वास से लबरेज पुरूष कभी भी महिलाओं को आकर्षित नहीं करते हैं, वे सिर्फ अपनी बात कहते है और वह उनकी इसी बात से इम्प्रेस हो जाती हैं।

3. कलात्मक व्यक्ति
कलात्मक व्यक्ति सहज होते है और हर पल को जीते हैं। अक्सर, वह महिलाओं को खुश रखने के लिए अपनी कलात्मकता का इस्तेमाल करना पंसद करते है और उसे ही अपनी कला का स्त्रोत मानते है। महिलाएं, ऐसे कलात्मक दिमाग की कद्र करती हैं और उनके साथ सहज महसूस करती हैं।

4. विदेशी एलीमेंट
जिन लोगों में बाहरी टच होता है और उनकी भाषा व शैली अलग होती है, ऐसे लोग जल्दी ही महिलाओं को भाने लगते है। इन लोगों का व्यवहार सबसे अलग लगता है और चार्मिंग भी।

5. विचारशील पुरूष
जो महिलाओं के लिए कार का दरवाजा खोलें, उनके लिए कुर्सी को खीचें और ऑफर करें। जो उनके साथ आउटिंग पर पहले ही बिल अदा करें या उन्हे हर काम के लिए पहले ऑफर करें। ऐसे पुरूष विचारशील श्रेणी में आते है जो महिलाओं को एक पार्टनर के रूप में काफी भाते है। ऐसे पुरूष कोई भी काम इस बात को ध्यान में रखते हुए करते है कि सामने फीमेल उस काम को लेकर क्या सोचेगी।

6. रोमेंटिक पुरूष
रोमेंटिक पुरूष क्लासिक रोमेंस में ज्यादा विश्वास रखते है। वह फीमेल के लिए चॉकलेट लाते है, उसे फूल देते है और उसके साथ कैंडल लाइट डिनर करना पसंद करते है। वह हमेशा उसे जताते है कि उसने दिन में कितनी बार उसके बारे में सोचा और उसे उसकी क्या-क्या बातें और अदाएं पसंद आती है।

7. मस्तमौला
फीमेल को मस्तमौला लड़के भी काफी पसंद आते है क्योंकि उन्हे कोई टेंशन नहीं होती है और दूसरों की टेंशन का सल्यूशन भी उनके पास होता है। वे साहसिक होते है और फनलविंग होते है, उनकी यही अदा महिलाओं को भा जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
