Latest Updates
-
High Protein Breakfast Egg Bhurji Paratha Recipe: स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल -
Vinayak Chaturthi 2026: प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Aaj Ka Rashifal 18 June 2026: गुरुवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, जानें अपना भाग्य -
Dhaba Style Egg Curry Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसी मसालेदार अंडा करी -
नसों की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं सोनू निगम, हो रहे MRI-CT स्कैन लेकिन फिर भी करेंगे लाइव परफॉर्म -
गर्मियों में कई समस्याओं के लिए रामबाण है लीची की तरह दिखने वाला ये फल, जानें इसके फायदे -
Lohri Special Energy Til Pinni Recipe: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने का आसान तरीका -
International Men's Health Week: पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ा सकते हैं ये 5 योगासन, जानें अभ्यास का तरीका -
डायबिटीज के मरीजों को किशमिश खानी चाहिए या नहीं? जानें कैसे और कितना करें सेवन -
लंबे-घने और मजबूत बालों का सीक्रेट है मेथी, इन 3 तरीकों से हेयर केयर रूटीन में शामिल
अपने रूप का बिना इस्तमाल किये कैसे आकर्षित करें लड़के को
उस व्यक्ति का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना जिसमें आप दिलचस्पी रखती हों तब ज़्यादा पेचीदा हो जाता है अगर आप अपने रूप का इस्तमाल न कर रही हों। रूप ही सबकुछ नहीं होता और व्यक्तित्व रूप से कहीं बढ़कर होता है। हालांकि, पुरुष रूप को मान्यता देते हैं और ज़्यादातर यह मानते हैं कि एक औरत का व्यक्तित्व उसके चेहरे और शरीर से जुड़ा होता है। खुश रहने वाले कपल्स कभी नहीं करते ये गल्तियां
अगर आप एक अच्छे लड़के को देखती हैं, पर आपको लगता है कि आप इतनी अच्छी नहीं लग रहीं कि वह भी आपको पसंद करने लगे तो आप इन सात उपायों का इस्तमाल कर एक पुरुष को रूप के अलावा भी अपनी ओर आकर्षित कर सकती हैं।

1. उसे नज़रअंदाज़ न करें
उन जगहों पर जाने से न बचें जहाँ वह ज़्यादातर समय गुज़ारता है। उदाहरण के लिए अगर वह कैफ़े में काम करता है, तो उस कैफ़े में जाएँ ताकि वह आपकी ओर आकर्षित हो। कैफ़े में ज़रुरत से ज़्यादा न जाएँ क्योंकि तब आपको चिपकू समझा जाएगा और वह आपसे दूर भी जा सकता है।

2. उसकी ओर ध्यान दें
इसका मतलब यह नहीं है कि आप उसके ऊपर तारीफों की बौछार करें। पर कुछ तारीफ यह जताने के लिए काफी है कि आप उनमें दिलचस्पी रखती हैं। अगर वह पुरुष आपके सामने से गुज़रता हो तो उसपर ध्यान दें। अगर आप में इतनी क्षमता नहीं है कि आप बात शुरू कर सकें तो आँखों से संपर्क करें और एक सुन्दर सी मुस्कान दें।

3. आत्मविश्वास रखें
सब जानते हैं कि आप जिसे पसंद करते हैं उनसे बात करने में थोड़ी घबराहट होती है। पुरुष उन महिलाओं की ओर खींचे चले जाते हैं जो महिलाएं यह जानती हैं कि वह क्या कर रही हैं। आपके रूप के अलावा आपका आत्मविश्वास उस पुरुष को आपकी ओर आकर्षित करेगा जिसे आप पसंद करते हैं।

4. आप जैसे हैं वैसे रहें
आप हर हालत में जैसी हैं वैसे ही रहें और वह भी तब जब आप उस पुरुष को बिना अपने रूप के अपनी ओर आकर्षित करना चाहती हों। अगर आप किसी विशेष प्रतिष्ठित व्यक्ति या अपनी हॉबी के बारे में बात कर रही हों तो उसे बताने में डरें नहीं। ऐसा बनने की कोशिश न करें जो आप नहीं हैं। यह आपको कोई लाभ नहीं पहुंचाएगा। आप वैसे ही रहें जैसे आप हैं और आपको उनका ध्यान ज़रूर मिलेगा।

5. दोस्ताना व्यवहार रखें
अगर आप उस पुरुष के पास बात करने नहीं जा सकतीं तो उसके आस पास के लोगों से बात करें। अगर वह आपको बोलता हुआ नहीं सुनता है तो आप उसे सुन्दर चेहरे और शरीर के अलावा अपनी ओर आकर्षित नहीं कर सकतीं। जब वह आपके आस पास हो तो दूसरों के प्रति दोस्ताना व्यवहार रखें। वह यह ज़रूर देखेगा कि आपका व्यक्तित्व काफी सुन्दर है। वह आपसे बात कर सकता है और यही नहीं आपको बाहर ले जाने के लिए भी पूछ सकता है।

6. हसें
पुरुष उन महिलाओं के साथ रहना चाहते हैं जो खुश रहती हों और जिन्हें ज़िंदगी जीने का अंदाज़ पता हो। अगर एक पुरुष आपको किसी दिलचस्प बात पर हँसते हुए देखता है, वह यह देखता है कि आप मज़ेदार इंसान हैं तो वह खुद आपसे बात करने के लिए आ सकता है। आपकी मुस्कराहट भी उसे प्रभावित कर सकती है।

7. खुशबूदार परफ्यूम लगाएं
अंत में किसी भी पुरुष को अगर आप अपने रूप के अलावा भी आकर्षित करना चाहती हों तो खुशबूदार परफ्यूम लगाएं जो उनका ध्यान आपकी और खींचे। अगर उन्हें खुशबू पसंद आई तो आगे जब भी वह खुशबू आएगी उन्हें आपकी याद दिलाएगी। किसी भी पुरुष के मन पर छाए रहने का यह एक असरदार तरीका है और वह भी तब जब आप आस पास न हों।



Click it and Unblock the Notifications