Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
उम्र के साथ बढ़ता है पहली नजर में प्यार पर विश्वास
(आईएएनएस)| पहली नजर में प्यार पर केवल युवाओं का ही अधिकार नहीं। एक अध्ययन में दिलचस्प खुलासा हुआ है कि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, लोगों के पहली नजर में प्यार में विश्वास जताने की संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं। डेटिंग एडवाइस डॉट कॉम के एक सर्वेक्षण के मुताबिक, 18-24 आयु वर्ग के अपने समकक्षों की तुलना में मध्यम आयुवर्ग के लोगों में पहली नजर के प्यार में विश्वास जताने की संभावना 46 फीसदी ज्यादा देखी गई है।
इस मामले में पुरुष महिलाओं से आगे हैं, क्योंकि 53 फीसदी महिलाओं की तुलना में 61 फीसदी पुरुषों ने पहली नजर के प्यार में विश्वास जताया।

1,080 प्रतिभागियों पर किए गए सर्वेक्षण के अनुसार, 35-44 आयुवर्ग के 67 फीसदी लोग जबकि 45-54 आयुवर्ग के 64 फीसदी लोगों ने पहली नजर के प्यार में विश्वास जताया। अपने रूप का बिना इस्तमाल किये कैसे आकर्षित करें लड़के को
डेटिंग विशेषज्ञ रसेल ड्रैक ने कहा, "इसका कारण यह है कि 35 वर्ष से ज्यादा उम्र वाले लोगों के पास संबंधों का अनुभव और मूल्यांकन करने के लिए ज्यादा समय होता है। साथ ही प्रेम का उनके लिए क्या मायने हैं, इस बारे में भी वे स्पष्ट होते हैं।"
सर्वेक्षण में 50 फीसदी अविवाहित लोगों ने पहली नजर के प्यार में विश्वास जताया। रपट के मुताबिक, तलाक ले चुके 60 फीसदी और विवाहित 61 फीसदी लोगों ने पहली नजर के प्यार में विश्वास जताया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।



Click it and Unblock the Notifications
