Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इंसानी दिमाग का 'कैमिकल लोचा'... जिसके चलते होता है प्यार
कहां पर अपने लिए एक सही जीवन साथी ढूंढे? कैसे लोगों को अपनी ओर आकर्षित करें या कैसे अपने रिश्तों को सफल बनाएं जैसे सवालों के लिए आपके पास सलाहों की कमी नहीं होगी। 10 कारण सुन झट से कर लेंगे आप शादी
कभी-कभी, कपड़ों का रंग या पालतू जानवर भी लोगों को एक दूसरे की ओर आकर्षित कर सकते हैं। अतः जब हमने आकर्षण के मनोविज्ञान के शोधनों पर गौर किया तब लोगों के प्यार में गिरने के कुछ दिलचस्प कारणों के बारे में जाना।

1 एक साथ कुछ रोमांचक करना
1974 में, डोनाल्ड डटन एवं आर्थर एरन यौन आकर्षण तथा चिंता के बीच के कनेक्शन का परीक्षण करना चाहते थे। व्यक्तित्व एवं सामाजिक मनोविज्ञान के जर्नल में प्रकाशित उनके अध्ययन के अनुसार, उन्होंने पुरुषों को दो परिस्थितियों के तहत रखा। पहले दल के पुरुष उच्च व कमज़ोर पुल पर चले व दूसरे दल के पुरुष निचले व मजबूत पुल पर चले। बाद में, वे एक महिला प्रयोगकर्ता से मिले जिसने उनसे कई सवाल पूछे और सभी पुरुषों को अपना नंबर दिया। निचले पुल पर चलने वाले पुरुषों में से उच्चे पुल पर चलने वाले पुरुषों ने महिला को अधिक संख्या में फोन किया। मनोवैज्ञानिक इसे "कामोत्तेजना के विरोपण" का तथ्य मानते हैं। ऊंचे पुल पर चलने वाले पुरुषों में चिंता के कारण उत्तेजना की भावना पैदा हुई, जिसे उन्होंने महिला की ओर बढता आकर्षण समझा। इसलिए कई लोग अपनी पहली डेट पर स्काइटाइविंग या मोटर राइड जैसे रोमांचक कार्यों को करना पसंद करते हैं।

2 अगर आप उन्हें अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हैं
अगर आप किसी को आइसक्रीम डेट की बजाय कॉफी डेट पर लेकर जाएंगे, तो वे अधिक स्नेह महसूस कर सकते हैं।

3 उनसे करीब रहने से
किसी से केवल भावनात्मक रूप से ही नहीं बल्कि शारीरिक रूप से भी करीब रहने के प्रयास करने चाहिए। गलियारों में गुजरते समय एक दूसरे से टकराना या अनगिनत समय एक दूसरे से होती छोटी-छोटी मुलाकातें भी लोगों को परिचित महसूस करा सकती हैं। इस तरह की आपसी मुलाकातों से पता चलता है कि परिचय आकर्षण में एक बड़ी भूमिका निभाता है।

4 एक सुंदर घर
वैसे तो, महिलाएं अच्छी कारों वाले पुरुषों की ओर आकर्षित होती ही हैं, लेकिन लक्जरी अपार्टमेंट वाले पुरुष अधिक आकर्षक होते हैं। एक रिसर्च में पता चला है कि हैसियत एवं दौलत आकर्षण पर अधिक प्रभाव डालते हैं।

4 एक कुत्ते का होना
मिशिगन विश्वविद्यालय के एक प्रयोग में, महिलाओं को पुरुषों के बारे में विगनेट्स पढ़ने के लिए दिए गए। इन लेखों में से महिलाओं ने जिस व्यक्ति के पास उसका खुद का कुत्ता था, उन्हें ज्यादा पसंद किया। अतः कुत्ते की मालिकी, देखरेख व रिश्ते में प्रतिबद्धता का संकेतक है।

5 पहली मुलाकात में पसंद ना आना
कई बार पहली नज़र में नापसंद आने वाले व्यक्ति बाद में आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं।

6 आप दोनों की पैदल चाल
शेंपेन-अर्बना के इलिनोइस विश्वविद्यालय में ट्रैक पर लोगों की पैदल चाल पर एक अध्ययन किया गया, जिससे शोधकर्ताओं ने जाना कि अगर पुरुष को महिला में खासी दिलचस्पी है, तो उसकी चाल से चाल मिलाने के लिए वह अपनी गति को घटाता है। दूसरी ओर, जिन पुरुषों को महिलाओं में कोई दिलचस्पी नहीं थी उन्होंने अपनी गति को धीमा नहीं किया।

7 अगर वे कम या समान रुप से सुंदर हैं
1996 के एक अध्ययन में, प्रत्येक प्रतिभागी को आकर्षण के आधार पर मूल्यांकित करने के बाद उन्हें किसी और प्रतिभागी के साथ डेट पर भेजा गया। फिर, प्रतिभागियों को अपनी संतुष्टि को रेट करने के लिए कहा गया। अधिक व समान रुप से आकर्षक प्रतिभागियों ने अपने फैसलों में कठोरता दिखाई। आकर्षक प्रतिभागियों का संतुष्टि दर संभावित रुप से कम था। लेकिन यह केवल वास्तव में आकर्षक लोगों पर लागू होता है। जबकि हम जैसे सामान्य लोग हमारे जैसे रुप-रंग वाले लोगों को पसंद करते हैं।

8 बोटॉक्स
चेहरे की उम्र एवं आकर्षण से संबंधिक एक यूरोपीय अध्ययन में, शोधकर्ताओं ने जानना चाहा कि क्या बोटॉक्स वास्तव में महिलाओं को अपना जीवन साथी ढूंढने में मदद करता है। जिससे पता चला कि बोटॉक्स कराने वाली महिलाओं ने अपने चेहरे की उम्र में एक महत्वपूर्ण बदलाव का अनुभव किया, और लोगों ने उन्हें अधिक आकर्षक व जवा माना।

9 अधिक मुस्कुराना
दो प्रयोगों में, स्विट्जरलैंड के शोधकर्ताओं ने आकर्षण व खुशी के बीच के संबंधों को जांचा। इससे उन्होंने जाना कि चेहरे की मुस्कुान ने लोगों के आकर्षण के मूल्यांकन को प्रभावित किया। वास्तव में, एक हंसमुख चेहरा अनाकर्षक चेहरे से अधिक प्रभावशील होता है।

10 संगीत में रुचि
फ्रांस के एक प्रयोग में, एक नवयुवक को हाथ में गिटार केस या स्पॉट्स बैग पकड़े फुटपाथ पर चल रही 300 महिलाओं से उनका फॉन नंबर लेने के लिए कहा गया । फलस्वरुप, अधिक संख्या में महिलाएं अपना नंबर गिटार केस वाले नवयुवक को देने के लिए तैयार थी। जिससे शोधकर्ताओं ने जाना कि संगीत का अभ्यास यौन चयन से संबंधित है।

11 आपकी लाल रंग की पोशाक
एक स्लोवाकियाई अध्ययन के अनुसार, लाल रंग को यौन संकेतन का कारण माना जा सकता है तथा महिलाएं लाल रंग का उपयोग करके असानी से पुरुषों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।

12 आपकी दाढ़ी
एक ऑस्ट्रेलियाई प्रयोग में, शोधकर्ताओं ने पाया कि महिलाएं ज्यादा दाढ़ी, थोडी दाढी तथा कलीन्शेव वाले पुरुषों के बजया ट्रिमड दाढी वाले पुरुषों को ज्यादा पसंद करती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
