Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
किस तरह के लड़के भाते हैं लड़कियों को
किसी को पसंद आना बड़ी बात है, क्योंकि उसमें उसे अपनापन नजर आता है। लड़कों को लड़कियों में उनकी ब्यूटी अच्छी लगती है और लड़कियों को लड़कों में बहुत सारे प्वाइंट्स अच्छे लगते है, जैसे- उनका अंदाज, स्मार्टनेस और उनका स्टाइल आदि।
आज हम इस आर्टिकल में कई ऐसी बातों के बारे में बताना चाहेगें, जो किसी लड़की को लड़के में पसंद आती है यानि लड़कियों को किस प्रकार के लड़के अच्छे लगते हैं। 10 चीजें जिन्हें हर महिला को अपने पर्स में रखना जरुरी है

1) रोमेंटिक लड़के :
लड़कियों को अक्सर रोमेंटिक लड़के पसंद आते है जो उन्हे दुलारे, प्यार करें और उनके साथ उन्ही के मन मुताबिक तरीके से रोमेंस करें। जो लड़के गुलाब का फूल देते है, कार्ड देते है, गिफ्ट देते है, वो अक्सर लड़कियों को ज्यादा भाते हैं। लड़कियों का ख्याब होता है कि उनका ड्रीम ब्यॉव उन्हे कैंडल लाइट डिनर पर ले जाएं। कुल मिलाकर अगर आप रोमेंटिक नेचर के हैं तो आपकी लॉटरी जरूर खुलेगी।

2) आत्मविश्वासी :
लड़कियों को सुपरहीरो बहुत अच्छे लगते हैं, क्योंकि उन्हे किसी का ड़र नहीं होता है। रीयल लाइफ में भी लड़कियां ऐसे ही सुपरहीरो को अपनी लाइफ में चाहती हैं। आत्मविश्वासी लोगों में जलन की भावना नहीं होती है और वे किसी आपके साथ हों, तो आपको असुरक्षित भी महसूस नहीं होता है, ऐसे में लड़कियों को इस टाइप के लोग पसंद आना स्वाभाविक है। आत्मविश्वास से भरपूर लोग, लड़कियों को हमेशा सहज महसूस कराते हैं।

3) बुद्धिमान या मजाकिया :
जो लड़के बुद्धिमान होते हैं, उनके लिए लड़कियों के मन में सम्मान होता है और जो मजाकिया होते है उनके साथ लड़कियां खुलकर बातचीत करना पसंद करती हैं। दोनों ही प्रकार के लड़कों के लिए लड़कियों के दिल में एक स्पेस बन ही जाता है। आप अगर अपने आसपास भी देखें तो पाएंगे कि इस तरह के लड़कों की कई लड़कियां दोस्त होती है।

4) खुले विचारों वाला :
लड़कियां सपने बहुत संजोती हैं, उन्हे हमेशा ऐसा कोई पसंद है जो उन पर प्रेशर न डालें, किसी तरह की दिक्कत न पैदा करें और खुश रहें। जो लड़के खुले विचारों के होते है वो लड़कियों को उनकी ब्रॉड माईंडेंड सोच की वजह से ही भाते हैं। वैसे लड़कियों को डाउन टू अर्थ लोग भी पसंद आते है लेकिन नकचढ़ी लड़कियों के लिए स्टेट्स सिम्बल के कारण उनकी दोस्ती नहीं हो पाती है।

5) कलाकार व्यक्ति :
कभी आपने गौर किया है कि कॉलेज में कोई लड़का गिटार बजा रहा हो, तो उसे आसपास चार-पांच लड़कियां बैठी मिलेगी, क्योंकि लड़कियों को हमेशा कलाकार लड़के ज्यादा भाते हैं। जो गा लेते हों, गिटार बजाते हों आदि। ऐसे लोगों के बोल्ड नेचर के कारण भी लड़कियां उन्हे ज्यादा पसंद करती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
